01/09/2026
चायल विधानसभा क्षेत्र के मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में हुए हृदयविदारक विस्फोट में अपनों को खोने वाले परिवारों की पीड़ा अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय है। इस कठिन घड़ी में भाजपा परिवार की गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
आज माननीया प्रभारी मंत्री श्रीमती Krishna Paswan जी जिलाध्यक्ष श्री Dharm Raj Maurya Bjp जी ,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक श्रीमती पूजा पाल जी एवं जिला प्रशासन की उपस्थिति में ग्रामसभा पंसौर के एक परिवार के चार दिवंगत सदस्यों के परिजनों को ₹32 लाख की आर्थिक सहायता, एक आवास एवं आवश्यक घरेलू सामग्री प्रदान की गई। वहीं ग्रामसभा साझिया के एक दिवंगत सदस्य के परिवार को ₹8 लाख की आर्थिक सहायता, एक आवास एवं घरेलू सामग्री उपलब्ध कराई गई।
माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री Keshav Prasad Maurya जी के नेतृत्व में सरकार इस पीड़ादायक समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। प्रत्येक दिवंगत व्यक्ति के परिजन को ₹8 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें आवश्यक संबल मिल सके।
भाजपा सरकार द्वारा दिया जा रहा यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने, उनके भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें संबल प्रदान करने का संकल्प है।
भाजपा है तो भरोसा है ...🚩
BJP Uttar Pradesh Bhartiya Janta Party - Kashi Kshetra