18/08/2026
दाउदपुर के बंगरा गांव के एक ही परिवार पर सड़क हादसे ने कहर बरपा दिया। पिता सुरेंद्र सिंह और उनके बड़े बेटे सुधांशु शेखर सिंह की मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है। तीनों गोरखपुर से बेतिया लौट रहे थे, तभी यूपी के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में एनएच 73 पर कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। सुधांशु शेखर सिंह लेह लद्दाख में आर्मी में तैनात थे। करीब डेढ़ साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनका तीन महीने का एक बेटा भी है। हादसे की खबर से बंगरा गांव में मातम छा गया।