MMAC Police Chhattisgarh

Call Directions Website Contact the organization

MMAC Police Chhattisgarh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MMAC Police Chhattisgarh, Public & Government Service, MOHLA SP OFFICE, Manpur.

Mohla Manpur Ambagarh Chowki Police - Official Page

24x7 - आपकी मदद के लिए मौजूद हैं - डायल करें 112

हमसे जुडने के लिए क्लिक करें - https://linktr.ee/mmacpolice

📱 मोबाइल हैक होने से बचें!अनजान लिंक, ऐप या OTP साझा करने से आपका मोबाइल और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है।सतर्क रहें...
07/10/2026

📱 मोबाइल हैक होने से बचें!
अनजान लिंक, ऐप या OTP साझा करने से आपका मोबाइल और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। 🛡️

🇮🇳 गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए“स्वच्...
02/10/2026

🇮🇳 गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳

महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए
“स्वच्छ समाज, जागरूक समाज और सुरक्षित समाज” की दिशा में मिलकर आगे बढ़ें।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस 🚔🇮🇳




💥 176 साइबर अपराधों के मास्टरमाइंड पर छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा! पहली बार हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का...
01/10/2026

💥 176 साइबर अपराधों के मास्टरमाइंड पर छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा! पहली बार हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का मुख्य सरगना, जिला मोहला-मानपुर-अंंबागढ़ चौकी पुलिस ने पश्चिम बंगाल से दबोचा
💥 देशभर की पुलिस थी 176 साइबर अपराधों के मास्टरमाइंड की तलाश में, मोहला-मानपुर-अंंबागढ़ चौकी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग ट्रांजेक्शन के विश्लेषण के आधार पर पश्चिम बंगाल से दबोचा!
शिकायतें दर्ज।*
💥वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी.सिंह. (भा. पु. से) के दिशा निर्देशन मे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मानपुर श्री विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में एवं खड़गांव थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील त्रिपाठी एवं प्रशिक्षु उप निरीक्षक श्री अब्दुल रियाज के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना खड़गांव पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए देशव्यापी नेटवर्क चलाने वाले मुख्य सरगना सहित कुल 03 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
💥थाना खड़गांव में दर्ज अपराध क्रमांक 06/26, धारा 318(4) बी.एन.एस. के तहत आरोपियों द्वारा पीड़ित से ठगी की गई कुल रकम 3,12,348 रुपये को अलग-अलग 09 बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था। तकनीकी विश्लेषण और जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपियों ने एक वर्चुअल बैंक खाता संख्या 211071614 बनाकर उसमें अकेले 60,000 रुपये ट्रांसफर किए थे।
इसी वर्चुअल बैंक खाते का इस्तेमाल कर आरोपियों ने देश भर के मासूम लोगों को अपना शिकार बनाया। जांच में यह बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस अकेले खाते के जरिए देश के 1,71,000 से अधिक लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है, जिससे जुड़े देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 176 आपराधिक प्रकरण (FIR) पहले से पंजीकृत हैं।
💥आरोपियों के इस फर्जी वर्चुअल खाते (211071614) के विश्लेषण से देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज FIR का विवरण इस प्रकार मिला है:
कर्नाटक: 54 FIR
बिहार: 46 FIR
तेलंगाना: 28 FIR
उत्तर प्रदेश: 10 FIR
केरल: 08 FIR
महाराष्ट्र: 07 FIR
हरियाणा / तमिलनाडु: 06-06 FIR
दिल्ली: 04 FIR
पश्चिम बंगाल: 03 FIR
अंडमान निकोबार / अरुणाचल प्रदेश / मिजोरम / राजस्थान: 01-01 FIR
💥इस गिरोह के नेटवर्क द्वारा अकेले जिला मोहला-मानपुर-अंंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थानों में कुल 31 शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, जिनका विवरण निम्नानुसार है:
अंबागढ़ चौकी थाना: 15 शिकायतें
खड़गांव थाना: 09 शिकायतें
मोहला थाना: 03 शिकायतें
मानपुर थाना: 02 शिकायतें
गोटाटोला थाना: 01 शिकायत
मदनवाड़ा थाना: 01 शिकायत
💥देश के अलग-अलग राज्यों की पुलिस टीमें लगातार इस शातिर गिरोह की तलाश में जुटी हुई थीं, लेकिन आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। जिला पुलिस की विशेष टीम ने सूझबूझ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर दिनांक 30.09.2026 को मामले से जुड़े तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

*सराहनीय भूमिका:*
इस अत्यंत जटिल और बड़े अंतर्राज्यीय मामले का खुलासा करने में थाना खड़गांव से प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अब्दुल रियाज, सउनि० धन सिंह महिलांगे(विवेचना अधिकारी), आरक्षक आशीष जोगी, आरक्षक नर्मदा प्रसाद पैकरा, महिला सहायक आरक्षक सरिता जाड़े, और जिले की साइबर सेल की विशेष भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात खाते या वर्चुअल बैंकिंग के झांसे में न आएं और किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत नजदीकी थाने या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें।

30/09/2026

सेवानिवृत्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं 💐
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में DCRB शाखा में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक श्री मोतीलाल सूर्यवानी जी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर समस्त पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। 🙏💐

अंतिम सप्ताह के अंतर्गत साइबर जागरूकता अभियान 📢💻थाना औंधी द्वारा चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को साइबर अपरा...
30/09/2026

अंतिम सप्ताह के अंतर्गत साइबर जागरूकता अभियान 📢💻
थाना औंधी द्वारा चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्कता एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में जागरूक किया गया।
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर अपराध से बचें 🛡️

अंतिम सप्ताह के अंतर्गत साइबर जागरूकता अभियान 📢💻थाना मानपुर द्वारा चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को साइबर अप...
30/09/2026

अंतिम सप्ताह के अंतर्गत साइबर जागरूकता अभियान 📢💻
थाना मानपुर द्वारा चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्कता एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में जागरूक किया गया।
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर अपराध से बचें 🛡️

लॉटरी/पुरस्कार के नाम पर ठगी से सावधान! 🎁🚨बिना सत्यापन किसी को पैसे या OTP न दें।
30/09/2026

लॉटरी/पुरस्कार के नाम पर ठगी से सावधान! 🎁🚨
बिना सत्यापन किसी को पैसे या OTP न दें।

Address

MOHLA SP OFFICE
Manpur
491666

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MMAC Police Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to MMAC Police Chhattisgarh:

Shortcuts

Share