18/05/2024
आज दिनांक 18 मई 2024 को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर राजकीय संग्रहालय मथुरा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ० अनिल वाजपेयी जी, प्राचार्य-अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मथुरा द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काट कर "शिक्षा एवं अनुसंधान के केन्द्र-भारत के प्रमुख संग्रहालय" विषयक दो दिवसीय 'विशिष्ट प्रदर्शनी' का उद्घाटन किया गया।
तत्पश्चात मुख्य वक्ता श्री गिर्राज प्रसाद, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक, राजकीय संग्रहालय झांसी द्वारा "संग्रहालयों का शिक्षा में महत्व एवं योगदान" विषय पर *महत्वपूर्ण एवं रुचिकर व्याख्यान* से भारी संख्या में आये विद्यर्थियों एवं शिक्षकों का ज्ञानार्जन किया गया तथा विशेष रूप से "राजकीय जैन संग्रहालय मथुरा के ब्रॉशर का विमोचन" भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्पन्न हुआ।
साथ ही इस अवसर पर राजकीय संग्रहालय मथुरा में आने वाले सभी पर्यटकों को एक दिवसीय निःशुल्क संग्रहालय भ्रमण की सुविधा एवं जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक जानकारियों से रूबरू भी कराया गया।
कुछ विशिष्ट पल।