Mind Free Topper's Academy

Mind Free Topper's Academy Make Your Mind, Set Your Mind, Get Your Success.

एक मकड़ी (Spider)अपना जाला बनाने उपयुक्त स्थान की तलाश में थी. वह चाहती थी कि उसका जाला ऐसे स्थान पर हो, जहाँ ढेर सारे की...
25/09/2023

एक मकड़ी (Spider)अपना जाला बनाने उपयुक्त स्थान की तलाश में थी. वह चाहती थी कि उसका जाला ऐसे स्थान पर हो, जहाँ ढेर सारे कीड़े-मकोड़े और मक्खियाँ आकर फंसे. इस तरह वह मज़े से खाते-पीते और आराम करते अपना जीवन बिताना चाहती थी.

उसे एक घर के कमरे का कोना पसंद आ गया और वह वहाँ जाला बनाने की तैयारी करने लगी. उसने जाला बुनना शुरू ही किया था कि वहाँ से गुजर रही एक बिल्ली उसे देख जोर-जोर से हँसने लगी. मकड़ी ने जब बिल्ली से उसके हंसने का कारण पूछा, तो बिल्ली बोली, ”मैं तुम्हारी बेवकूफ़ी पर हँस रही हूँ. तुम्हें दिखाई नहीं पड़ता कि ये स्थान कितना साफ़-सुथरा है. यहाँ न कीड़े-मकोड़े हैं, न ही मक्खियाँ. तुम्हारे जाले में कौन फंसेगा?”

बिल्ली की बात सुनकर मकड़ी ने कमरे के उस कोने में जाला बनाने का विचार त्याग दिया और दूसरे स्थान की तलाश करने लगी. उसने घर के बरामदे से लगी एक खिड़की देखी और वह वहाँ जाला बुनने लगी. उसने आधा जाला बुनकर तैयार कर लिया था, तभी एक चिड़िया वहाँ आई और उसका मज़ाक उड़ाने लगी, “अरे, तुम्हारा दिमाग ख़राब हो गया है क्या, जो इस खिड़की पर जाला बुन रही हो. तेज हवा चलेगी और तुम्हारा जाला उड़ जायेगा.”

मकड़ी को चिड़िया की बात सही लगी. उसने तुरंत खिड़की पर जाला बुनना बंद किया और दूसरा स्थान ढूंढने लगी. ढूंढते-ढूंढते उसकी नज़र एक पुरानी अलमारी पर पड़ी. उस अलमारी का दरवाज़ा थोड़ा खुला हुआ था. वह वहाँ जाकर जाला बुनने लगी. तभी एक कॉकरोच वहाँ आया और उसे समझाइश देते हुए बोला, “इस स्थान पर जाला बनाना व्यर्थ है. यह अलमारी बहुत पुरानी हो चुकी है. कुछ ही दिनों में इसे बेच दिया जायेगा. तुम्हारी सारी मेहनत बेकार चली जायेगी.”

मकड़ी ने कॉकरोच की समझाइश मान ली और अलमारी में जाला बनाना बंद कर दूसरे स्थान की ख़ोज करने लगी. लेकिन इन सबके बीच पूरा दिन निकल चुका था. वह थक गई थी और भूख-प्यास से उसका हाल बेहाल हो चुका था. अब उसमें इतनी हिम्मत नहीं रह गई थी कि वह जाला बना सके.

थक-हार कर वह एक स्थान पर बैठ गई. वहीं एक चींटी भी बैठी हुई थी. थकी-हारी मकड़ी को देख चींटी बोली, “मैं तुम्हें सुबह से देख रही हूँ. तुम जाला बुनना शुरू करती हो और दूसरों की बातों में आकर उसे अधूरा छोड़ देती हो. जो दूसरों की बातों में आता है, उसका तुम्हारे जैसा ही हाल होता है.”

चींटी बात सुनकर मकड़ी को अपनी गलती का अहसास हुआ और वह पछताने लगी.

सीख

अक्सर ऐसा होता है कि हम नया काम शुरू करते हैं और नकारात्मक मानसिकता के लोग आकर हमें हतोत्साहित करने लगते हैं. वे भविष्य की परेशानियाँ और समस्यायें गिनाकर हमारा हौसला तोड़ने की कोशिश करते हैं. कई बार हम उनकी बातों में आकर अपना काम उस स्थिति में छोड़ देते हैं, जब वह पूरा होने की कगार पर होता है और बाद में समय निकल जाने पर हम पछताते रह जाते हैं. आवश्यकता है कि जब भी हम कोई नया काम शुरू करें, तो पूर्ण सोच-विचार कर करें और उसके बाद आत्मविश्वास और दृढ़-निश्चय के साथ उस काम में जुट जायें. काम अवश्य पूरा होगा. जीवन में सफलता प्राप्त करनी है, तो लक्ष्य के प्रति ऐसा ही दृष्टिकोण रखना होगा.

07/09/2020

मैं दस वर्ष का था जब एक बार पिताजी के साथ मुझे उनके एक मित्र के अंतिम संस्कार में जाना पड़ा ....

श्मशान में सब लोग शव को घेरकर खड़े थे। मैं सबसे अलग थोड़ी दूर अकेला खड़ा था और समझने की कोशिश कर रहा था।

तभी एक व्यक्ति मेरे पास आया और मुझसे बोला ज़िन्दगी का आनंद लो, खेलो कूदो, मजा लो ....मैंने अपनी ज़िंदगी का मज़ा नहीं लिया ....
इतना बोलकर वो व्यक्ति मेरे सर पर हाथ फिराकर वहां से चला गया।

तभी मेरे पिता ने आवाज देकर मुझे बुलाया और कहा कि मरने वाले के अंतिम दर्शन कर लो। मैंने मरने वाले का चेहरा देखा तो बुरी तरह से चौंक गया ... 😡
ये तो उसी व्यक्ति का चेहरा था जो कुछ देर पहले मुझसे बात कर रहा था ....
मैं बुरी तरह डर गया...🤯🤯

उसके बाद बहुत दिनों तक मैं ठीक से सो नही सका ...
अक्सर रात को सपने में मुझे वो चेहरा दिखता और मैं डरकर जाग जाता ....
समय बीतता गया ....
कई डॉक्टर्स और मनोचिकित्सकों को दिखाया पर कुछ फायदा नही हुआ .....

कई साल बीत गए .....
फिर ऐसा कुछ हुआ कि मेरी बीमारी पूरी तरह ठीक हो गई जब मुझे ये पता चला कि...

उस व्यक्ति का एक जुड़वा भाई भी है
और वो ज़िंदा है ......
😃😃😃😂😂😂😂😂
Copy n paste

गम को बेचकर खुशी खरीद लेगे, ख्याबो को बेचकर जिन्दगी खरीदलेगें ,होगी इम्तहान तो देखेगी दुनिया, खुद को बेचकर आपकी दोस्ती ख...
30/07/2020

गम को बेचकर खुशी खरीद लेगे, ख्याबो को बेचकर जिन्दगी खरीदलेगें ,होगी इम्तहान तो देखेगी दुनिया, खुद को बेचकर आपकी दोस्ती खरीद लेगे..

गुलशन में भँवरो का फेरा हो गया, पूरब में सूरज का डेरा हो गया, मुस्कान के साथ आँखे खोल प्यारे, एक बार फिर से प्यारा सा सव...
05/07/2020

गुलशन में भँवरो का फेरा हो गया, पूरब में सूरज का डेरा हो गया, मुस्कान के साथ आँखे खोल प्यारे, एक बार फिर से प्यारा सा सवेरा हो गया… Good Morning

जीवन में गणित ही एक मात्र सच्ची योजना लगती है।।
26/06/2020

जीवन में गणित ही एक मात्र सच्ची योजना लगती है।।

12/06/2020
06/06/2020

Mind Free Topper's Academy
Mathematics

BASIC OF TRIGONOMETRY
04/06/2020

BASIC OF TRIGONOMETRY

Address

ShantiNagar Damodarpura, Aurangabad Mathura
Mathura
281006

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mind Free Topper's Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share