गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी

  • Home
  • India
  • Mathura
  • गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी

गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, Government Organization, Panigaon Road, in front of TFC vrindavan, Mathura.

यह उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा द्वारा वृंदावन में संचालित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी है। यहां गीता अध्ययन को गीता ग्रंथालय है। रासलीला प्रशिक्षण जारी है। ब्रज संस्कृति, कला, भाषा, धरोहर संरक्षण के कार्यक्रम होते हैं।

मथुरा। ब्रज की आध्यात्मिक चेतना, श्रीमद्भगवद्गीता के कालजयी संदेश और हार्टफुलनेस ध्यान के समन्वय से हार्टफुलनेस जन्मभूमि...
29/08/2026

मथुरा। ब्रज की आध्यात्मिक चेतना, श्रीमद्भगवद्गीता के कालजयी संदेश और हार्टफुलनेस ध्यान के समन्वय से हार्टफुलनेस जन्मभूमि आश्रम, मथुरा में दो दिवसीय आवासीय ‘गीतोपदेश—हृदय मम पश्यसि’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘ब्रज वैभव अभियान’ के अंतर्गत हुए इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के साथ मध्य प्रदेश और हरियाणा सहित पड़ोसी राज्यों से आए प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में गीता के श्लोकों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी आंतरिक स्थिति को समझने और गीता के संदेश को दैनिक जीवन में अनुभव करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने किया। उन्होंने ‘ब्रज वैभव अभियान एवं श्रीमद्भगवद्गीता’ विषय पर विचार व्यक्त करते हुए ब्रज की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्ता और श्रीमद्भगवद्गीता की कालजयी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

शैलजाकांत मिश्र ने गुरुतत्व पर भी विचार रखे। उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तीर्थ स्थलों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों और उनके भाव को भी साझा किया।

पुस्तक का हुआ लोकार्पण

उद्घाटन सत्र में ग्लोबल हार्टफुलनेस गाइड कमलेश डी. पटेल (दाजी) द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ‘ब्रज वैभव अभियान’ के मथुरा समन्वयक निशांत शर्मा ने विभिन्न केंद्रों से आए प्रतिभागियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का केंद्रीय भाव ‘अंतःस्थिति के दर्पण के रूप में श्लोक’ रहा। प्रतिभागियों को गीता के श्लोकों के माध्यम से अपनी आंतरिक स्थिति को समझने तथा श्लोकों में निहित संदेश को अपने दैनिक जीवन में अनुभव करने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वधर्म से भक्ति तक विभिन्न सत्र

दो दिवसीय आवासीय कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद्गीता का परिचय, स्वधर्म, त्रिगुणात्मक प्रकृति, स्थितप्रज्ञ, त्याग और भक्ति जैसे विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। इसके साथ ही हार्टफुलनेस ध्यान और चिंतनपरक अभ्यास भी कराए गए।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन हार्टफुलनेस गीतोपदेश टीम के ऋषि रंजन, गोरख पारुलकर, कृष्णा सचदेवा और रामकृष्ण द्विवेदी ने किया। सत्रों में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि गीता का ज्ञान केवल बौद्धिक समझ तक सीमित न रहे, बल्कि उसका अनुभव व्यक्ति के जीवन, संबंधों, कर्तव्यों और आंतरिक विकास में दिखाई दे।

नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने का प्रयास

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ‘ब्रज वैभव अभियान’ का उद्देश्य केवल ब्रज के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वैभव को सामने लाना नहीं है, बल्कि भारतीय ज्ञान-परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना भी है। इसी क्रम में ‘गीतोपदेश—हृदय मम पश्यसि’ जैसे कार्यक्रम समाज को श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वकालिक संदेश से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गीता का संदेश जीवन के प्रत्येक पक्ष से जुड़ा है। इसे केवल पढ़ने और समझने के बजाय जीवन में उतारने तथा उसके संदेश को आंतरिक अनुभव में बदलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में ध्यान, चिंतन और श्लोकों के अभ्यास के माध्यम से इसी दिशा में प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया।

इस दौरान अर्चना अष्टकार, रेखा अग्रवाल, शोभिता श्रीवास्तव, प्रियदर्शनी सक्सेना, बिमला देवी, सुरेंद्र शर्मा, विशाल शर्मा, एम.एस. सोलंकी, एस.एस. भारद्वाज, रंजीत, संजय और जे.पी. सिंह सहित अनेक गणमान्यजन एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के प्रशिक्षु बच्चों द्वारा आगामी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2026 में मुदारिया चोरी मंचन किय...
23/08/2026

गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के प्रशिक्षु बच्चों द्वारा आगामी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2026 में मुदारिया चोरी मंचन किया जाना है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में सीईओ महोदय श्रीमती एल नागप्पन ने दी। परिषद सभागार में 22अगस्त को जन्मोत्सव की बैठक में सीईओ महोदय ने मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी व उपाध्यक्ष महोदय को जन्मोत्सव केशकार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गयी।

गीता शोध संस्थान के भवन के प्रथम तल स्थित यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में...
23/08/2026

गीता शोध संस्थान के भवन के प्रथम तल स्थित यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में 22 अगस्त 2026 शनिवार को मंडलीय बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, मथुरा,आगरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद के जिलाधिकारी, इन चारों जनपद के मुख्य विकास अधिकारी सभी जनपदों के प्राधिकरणों के वीसी व सचिव एवं अन्य विभागों के सभी जिलों के लगभग 80 अधिकारियों ने सभागार में हुई बैठक में भाग लिया।

वृंदावन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी तथा यमुना ...
15/08/2026

वृंदावन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी तथा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री मनीष मीणा ने किया।
इस अवसर पर गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी तथा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत सभी ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया।
इस अवसर पर प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री मनीष मीणा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना विकसित करने पर भी बल दिया।
इसके बाद गीता शोध संस्थान के सभागार में रासलीला प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्तिवाचन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना का संचार किया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के एसडीएम शिव औतार सिंह, गीता शोध संस्थान के कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

राजा राम मोहन राय कोलकाता के केंद्रीय पुस्तकालय के अधिकारी का गीता शोध संस्थान वृंदावन भ्रमण कार्यक्रम। साथ है॔ जिला पुस...
11/08/2026

राजा राम मोहन राय कोलकाता के केंद्रीय पुस्तकालय के अधिकारी का गीता शोध संस्थान वृंदावन भ्रमण कार्यक्रम। साथ है॔ जिला पुस्तकालय की पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती शारदा मिश्र व अन्य।

जुलाई माह में स्वच्छता अभियान के लिए वृंदावन के संतों की बैठक गीता शोध संस्थान वृंदावन के सभागार में।
11/08/2026

जुलाई माह में स्वच्छता अभियान के लिए वृंदावन के संतों की बैठक गीता शोध संस्थान वृंदावन के सभागार में।

स्वच्छता सेवा अभियान (गीता शोध संस्थान के ओएटी पर हार्टफुलनेस फाउंडेशन का ध्यान शिविर) वृंदावन परिक्रमा मार्ग में सफाई अ...
11/08/2026

स्वच्छता सेवा अभियान (गीता शोध संस्थान के ओएटी पर हार्टफुलनेस फाउंडेशन का ध्यान शिविर)
वृंदावन परिक्रमा मार्ग में सफाई अभियान में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप एवं संतगण।

08 अगस्त 26 को गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में रासलीला मंचन का रिहर्सल।
11/08/2026

08 अगस्त 26 को गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में रासलीला मंचन का रिहर्सल।

गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी इस समय वृंदावन में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अंतर्गत संचालित है। वृंदाव...
11/08/2026

गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी इस समय वृंदावन में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अंतर्गत संचालित है। वृंदावन में वर्ष 2025 के श्री कृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर में चित्रकारों द्वारा बनाए गए भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के चित्र एवं वर्ष 2025 में ही सांझी महोत्सव में बनाए गए चित्र एवं उनके कलाकारों पर तैयार ये रिपोर्ट। यह रिपोर्ट ब्रज लोक संपदा मासिक पत्रिका में प्रकाशित हुई है।

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की उपलब्धियों पर जुलाई 2026 के वृंदावन टूडे अंक में एक शानदार रिपोर्ट छपी। सम्पादक श्री जगन्...
11/08/2026

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की उपलब्धियों पर जुलाई 2026 के वृंदावन टूडे अंक में एक शानदार रिपोर्ट छपी। सम्पादक श्री जगन्नाथ पौद्दार जी का आभार।

Address

Panigaon Road, In Front Of TFC Vrindavan
Mathura
281121

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share