13/06/2022
िक्शा_चलाने_वालों_की_ड्राइविंग_ट्रेनिंग_लाज़िमी_हो।
वर्तमान समय में शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा की भरमार है। अप्रशिक्षित हाथों में ई-रिक्शा की कमान होने के कारण यह लगातार शहर में जाम का कारण बन रहे हैं, ई-रिक्शा की शुरुआत होने से लोगों को अत्यधिक किराया और प्रदूषण से तो मुक्ति मिल गई लेकिन अब ई-रिक्शा वाले ही लोगों के लिए सिरदर्द बन गए हैं, ई रिक्शा चलाने वालों की बड़ी संख्या ऐसी है जो नाबालिग है ड्राइविंग के कानून को नहीं जानती है, सड़क पर ही बेतरतीब वाहन खड़ा कर सवारी उठाने लगते हैं, इसके अलावा ठीक से वाहनों के न चलाने से जाम तो लगते ही हैं कितनी बार उनकी वजह से लोग हादसे का शिकार भी हो जाते हैं,
इन लोगों को कुछ पता नहीं है कि कहाँ मोड़ना है और मोड़ने का कानून किया है, चलते चलते बिना आगे पीछे देखे और बिना इशारा करे अचानक से रूक जाते हैं, मोड़ देते हैं आगे पीछे चलने वालों को कभी-कभी भारी पड़ जाता है, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक हादसा हो चुका होता है, इनको सिर्फ तेज़ आवाज़ में गाना बजाना जब लड़कियां बैठी हों तो अश्लील गानें चलाना और किस गली से लड़कियां आ रही है उनके लिए बिना आगे पीछे देखे वहीं रूक जाना ये आम बात हो चुकी है अगर कोई इनको कुछ बोले तो ये गाली गलौज और मारपीट पर उतर आते हैं।
इसलिए मेरा नगर पालिका से अनुरोध है कि वो बग़ैर ड्राइविंग ट्रेनिंग के ई रिक्शा चलाने की अनुमति ना दे, आर टी ओ भी इस का इन्तज़ाम करे और कानून लाज़िम करे।
फ्रेन्ड्स फॉर लाईफ वेल्फेयर
एण्ड चैरिटेबल सोसाइटी, मऊ
१३/ जून 2022