31/01/2024
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा 180 देशों की भ्रष्टाचार रिपोर्ट बीते मंगलवार 30 जनवरी को जारी की गई जिसके अनुसार भारत में 2023 में भ्रष्टाचार बढ़ा है। वहीं 8 पायदान नीचे खिसककर करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (CPI) 2023 में भारत 93वें स्थान पर आ गया है, जबकि एक साल पहले 2022 में भारत 85वें स्थान पर था। जबकि चीन 76वें और पाकिस्तान 133वें नंबर पर है। वहीं डेनमार्क (1) में सबसे कम भ्रष्टाचार है जबकि सोमालिया (180) सबसे भ्रष्ट देश है।