21/08/2026
एक बहन का फोन आया… और वह रोने लगी।
रोते-रोते बोली—
“भाई, मुझे पैसे नहीं चाहिए… बस इस बार रक्षाबंधन पर आप मेरे घर आकर मुझसे राखी बंधवा लेना।”
उस बहन के पाँच भाई हैं, लेकिन आज उसकी जिंदगी की हालत इतनी नाजुक है कि कोई भाई उसके घर नहीं आता। उसके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं और अपनों ने भी उसका साथ छोड़ दिया है। उसकी आवाज में जो दर्द था, उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। 😢
मैंने उसकी पूरी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी है। आप भी एक बार उसकी आवाज सुनिए, शायद आपकी आँखों में भी आँसू आ जाएँ।
मुझे लगता है ऐसी बहुत-सी बहनें होंगी जिनके भाई होते हुए भी वे अकेली हैं… और ऐसी भी बहनें होंगी जिनका कोई भाई नहीं है।
मैं उन सभी बहनों से कहना चाहता हूँ—अगर आप मुझे अपना भाई समझती हैं, तो इस रक्षाबंधन पर मुझे राखी बाँध सकती हैं। 🙏❤️
जिन बहनों का भाई नहीं है, उनका भाई जतिन सैनी बॉक्सर है।
और जिन बहनों के भाई हैं, लेकिन वे भी मुझे भाई मानकर राखी बाँधना चाहती हैं, उनका भी दिल से स्वागत है।
📞 संपर्क: 8273434545
बहन का रिश्ता खून से नहीं, दिल से होता है।
इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि कोई अकेली बहन यह महसूस न करे कि उसका कोई भाई नहीं है। 🙏❤️
आपका भाई — जतिन सैनी बॉक्सर