27/02/2026
जिला गंगा समिति मेरठ की फरवरी माह की समीक्षा बैठक का आयोजन डॉ वी के सिंह,आईएएस जिलाधिकारी/अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष में किया गया। बैठक में नदियों के संरक्षण पर चर्चा करते हुए काली नदी(पूर्व)के पुनरुद्धार की कार्ययोजना के निर्माण के संबंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए तथा आगामी पौधारोपण अभियान में नदियों/तालाबों के किनारे वृहद स्तर पर पौधारोपण करने के भी निर्देश जारी किए । डीएम महोदय द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हेतु जनजागरूकता अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती नूपुर गोयल,आईएएस मुख्य विकास अधिकारी मेरठ, सुश्री वंदना फोगाट-आईएफएस डीएफओ मेरठ, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, श्री तुषार गुप्ता ,जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे मेरठ , अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग आदि अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।