22/08/2026
मेरठ में साकेत चौराहे पर शनिवार देर शाम बड़ा हादसा टल गया। तेज बारिश के चलते सड़क किनारे खड़ा विशालकाय यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक नजीबाबाद डिपो की चलती बस पर जा गिरा। पेड़ गिरते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई।
पेड़ गिरने से बस क्षतिग्रस्त हो गई और साकेत चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई।