Hastinapur

Hastinapur ...

13/06/2015

हस्तिनापुर कुरु वंश के राजाओं की राजधानी थी। हिंदू इतिहास में हस्तिनापुर के लिए पहला संदर्भ सम्राट भरत की राजधानी के रूप में आता है। महा काव्य महाभारत में वर्णित घटनाए हस्तिनापुर में घटी घटनाओ पर आधारित है।

हस्तिनापुर मुगल शासक बाबर ने भारत पर आक्रमण के दौरान हमला किया था और वहाँ के मंदिरों पर तोपों से बमबारी की थी। मुग़ल काल मे हस्तिनापुर पर गुर्जर राजा नैन सिंह का शासन था जिसने हस्तिनापुर में और चारों ओर कई मंदिरों का निर्माण किया।

वर्तमान में हस्तिनापुर उत्तर प्रदेश के दोआब क्षेत्र में स्थित एक शहर, हस्तिनापुर है, जो मेरठ से ३७ किलोमीटर और दिल्ली से ११० किमी दूर है। यह २९ डिग्री ०९'३१.५०" डिग्री उत्तर और ७७ डिग्री ५९'१९.४६" पूर्व (29.17°N 78.02°E) में स्थित है। यह समुद्र तल से २०२ मीटर (६६२ फीट) की औसत ऊंचाई है। हस्तिनापुर दिल्ली से १०६ किलोमीटर दिल्ली-मेरठ-पौड़ी (गढ़वाल) राष्ट्रीय राजमार्ग ११९ पर है। यह पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा 6 फ़रवरी १९४९ को पुनर्स्थापना हुई एक एक छोटी सी बस्ती है, जहाँ लगभग ३३,००० लोगों की आबादी है।

2001 की जनगणना के रूप में, हस्तिनापुर की आबादी २१,२४८ थी जिसमे पुरुषों का प्रतिशत ५३ ओउर महिलाओं का ४७ था। हस्तिनापुर की साक्षरता दर ६८% है जो औसत साक्षरता ५९.५% के राष्ट्रीय औसत से ऊपर की दर है।

प्रमुख राजाओं की सूचीः

शन्तनु
bheeshma - शान्त्नु और गन्गा के पुत्र
चित्राङ्गद
विचित्रवीर्य - चित्राङ्गद का छोटा भाई
पाण्डु - अम्बालिका (विचित्रवीर्य की छोटी रानी) का पुत्र
धृतराष्टृ - अम्बिका (विचित्रवीर्य की बडी रानी) का पुत्र
युधिष्ठिर - कुन्तीपुत्र
परीक्षित् - अभिमन्युपुत्र (अर्जुन और सुभद्रा का पुत्र)
जनमेजय - परीक्षित् का पुत्र

Address

Meerut City
250404

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hastinapur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share