10/09/2026
पश्चिमांचल फर्स्ट पश्चिमांचली फर्स्ट के तहत पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के संकल्प पत्र के मुख्य बिंदु निम्न प्रकार से है:-
1. अलग प्रदेश एवं अपनी राजधानी:- 8 करोड़ लोगो के उत्थान के लिए अति आवश्यक अलग राज्य की स्थापना करवाना।
2. सर्वसुलभ व त्वरित न्याय:- सुलभ और सस्ते न्याय के लिए अलग प्रदेश बनते ही एक हाईकोर्ट तथा दो बेंच की स्थापना।
3. महापुरुष:- पश्चिमांचल में स्थित समस्त संस्थानों के नाम पश्चिमांचल के महापुरषों जैसे चौधरी चरण सिंह, धनसिंह कोतवाल,प० प्यारे लाल शर्मा महेंद्र सिंह टिकैत, विजय सिंह पथिक तथा फौज-पुलिस में शहीदों के नाम पर होगें बाहरी लोगों के नाम हटा दिए जायेंगे
4. वरिष्ठ नागरिक:- अलग राज्य गठन पर वृद्धों की पेंशन 3000 रुपए प्रतिमाह दी जाएगी
5. किसान:- किसानों के लिए मुफ्त बिजली तथा घरेलू बिजली 300 यूनिट तक मुफ्त सुनिश्चित करना।
किसानों की आय में वृद्धि के लिए राज्य में डेयरी बोर्ड की स्थापना तथा हर जिले में अमूल जैसे उत्पादों के बड़े डेयरी प्लांट लगवाना।
प्रत्येक चीनी मिल में इथेनॉल प्लांट लगवाकर इथेनॉल उत्पादन कर आय उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करना जिससे गन्ने का दाम 500 प्रति क्विंटल तय करना।
मुजफ्फरनगर में गन्ना विकास संस्थान की स्थापना करना और गन्ना किसानों की आय में वृद्धि के लिए हर संभव शोध सुनिश्चित करना।
हर जिले में सरकारी कोल्ड स्टोर तथा फूड प्रोसेसिंग/प्रिजर्वेशन सैंटर स्थापित करना
आलू की खेती वाले क्षेत्र में सरकारी भंडारण ग्रह तथा आलू प्रसंस्करण केंद्र खोले जायेंगे तथा आलू के दाम कम से कम लागत से दोगुना किए जाएंगा।
हर जिले में सहकारी बैंक स्थापित किया जायेगा इस बैंक से मात्र एक प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर किसानों को प्रति एकड़ एक लाख तक फसली ऋण। लघु एवं सीमांत किसानों तथा मनरेगा मजदूरो की बेटियों की शादी के लिए इन्ही सहकारी बैंको से 5 वर्षो के लिए ब्याज मुक्त 02 लाख रुपए ऋण तथा सरकारी कोष से रुपए 51000/- कन्यादान।
6. पेंशन:- पश्चिमांचल में सभी सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करना
7. चिकित्सा:- पश्चिमांचल में 3 एम्स तथा 5 पीजीआई और हर जिले में मेडिकल कालेज तथा प्रत्येक तहसील में 100 बेड के अस्पताल की स्थापना करना।
8. संस्कृति:- पश्चिमांचल की संस्कृति को बचाना अत्यंत जरूरी है। पश्चिमांचल की संस्कृति को बचाने, संवर्धन तथा प्रोत्साहन हेतु मंडल स्तर पर संस्कृति केंद्रों की स्थापना।
9. सड़क एवं यातायात:- पश्चिमांचल में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के फंड से गाजियाबाद-नोएडा से सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा आदि प्रमुख शहरों के बीच में मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम के तहत रैपिड रेल चलवाना।
वरिष्ठ नागरिकों तथा महिलाओं की रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा । रोडवेज बस की सेवाओं में आमूल चूल परिवर्तन करना तथा प्रत्येक गांव से जिले हेतु बस सेवा शुरू करना।
पश्चिमांचल की सभी सड़कों पर पश्चिमांचल वासियों के वाहन टोल फ्री होंगे।
10. रोजगार:- पश्चिमांचल की सभी तहसीलों, सरकारी स्कूलों, कालेजों, सरकारी चिकित्सालयों इत्यादि सभी सरकारी नौकरियों में सिर्फ पश्चिमांचल के बेटे बेटियों को नौकरी किसी बाहरी को नौकरी नहीं दी जाएगी।
11. पर्यटन:- पश्चिमांचल के पर्यटन केंद्र जैसे ताजमहल, मथुरा, गढ़ गंगा शुक्रताल, हस्तिनापुर और लाक्षाग्रह का विकास कर पश्चिमांचल पर्यटन की लंदन मॉडल पर आधारित ब्रांडिंग कर पर्यटन में वृद्धि करना।
12. उद्योग:- उद्योग स्थापना के प्रोत्साहन हेतु लाल फीताशाही खत्म कर सिंगल विंडो सिस्टम लागू करवाना तथा टैक्स व्यवस्था को लचीला बनाना।
उधोग एवं उधमियों को पूर्णता सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना
13. सुरक्षा व्यवस्था-: यह सुनिश्चित करना कि पश्चिमांचल प्रदेश के बारे में या यहां का माहौल खराब करने वालों को कडी सजा का प्रावधान हो।
राज्य के पुलिकर्मियो की तैनाती पड़ोसी जिले तथा राज्य के सरकारी कर्मियों की तैनाती 50 किमी के दायरे में करना।
पुलिसकर्मियों के सभी रिक्त पद भरना ताकि रोजगार के साथ अच्छी कानून व्यवस्था और पुलिसकर्मियों के खुशहाल जीवन के लिए दिन में 8 घंटे कर्तव्य व साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जा सके।
होमगार्डों को मानदेय 35000 प्रति माह तथा दस लाख का बीमा किया जायेगा तथा साल में वर्दी के लिए एकमुश्त 12000 दिए जायेंगे
शहीद फौजी /पैरा मिलिट्री/पुलिसकर्मियों के परिवार वालों को 3 करोड आर्थिक सहायता व परिवार में एक सरकारी नौकरी।
14. महिलाओं:- आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय 8000 प्रति माह तथा दस लाख का बीमा किया जायेगा।
15. युवाओं:- गाजियाबाद नौयडा की सभी प्राइवेट नौकरियों में 90% पश्चिमांचल के बच्चों को आरक्षण जो कंपनियां ऐसा नहीं करेगी उनके लाइसेंस निरस्त करके उन्हें पश्चिमांचल राज्य से बाहर करना
हर जिले में सेना भर्ती प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना ताकि सिपाही से लेकर उच्च पदों पर हमारे युवाओं की भर्ती हो सके
16. खेल एवं शिक्षा:- पश्चिमांचल के जिलों में आईआईएम में आईआईटी की स्थापना
पश्चिमांचल में 5 शैक्षणिक यूनिवर्सिटी,2 कृषि विश्वविद्यालय व 2 टैक्निकल यूनिवर्सिटी की स्थापना
एग्री क्लस्टर डेवलपमेंट : जैसे चीनी मिल आस पास के किसानों के साथ उनकी फसल खरीदने का समझौता करती हैं उसी तरह अन्य एग्री प्रोडक्ट वाली कंपनियों को स्थापित होने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। जैसे चिप्स , टमॅटो सौस, एलो वेरा प्रोडक्ट्स ।
साथ ही मेरठ, आगरा, जेवर में export हब बनाकर , वहां के हवाई अड्डे की सहायता से सीधे विदेशों में एग्री प्रोडक्ट भेजने में सहायता ।
प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की शिक्षा अंग्रेजी माध्यम द्वारा पूर्णता निशुल्क प्रदान की जाएगी
प्रत्येक तहसील स्तर पर एक राज्य माडल आवासीय विद्यालय की स्थापना की जायेगी
हर जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम जिनमें सिर्फ पश्चिमांचल के युवाओं को ही ओलम्पिक स्तर की ट्रेनिंग दी जाएगी तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए विदेशी कोच का प्रावधान किया जायेगा।
17. दिव्यांगो तथा विधवाओं को 5000 रुपए प्रतिमाह पेंशन तथा उनके लिए उनकी क्षमताओं के आधार पर उनके लिए रोजगार सृजन किया जायेगा।
इसके अलावा पश्चिमांचल के सबसे पिछले पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए हर वह काम करना जिससे लखनऊ की उपेक्षा से ग्रस्त पश्चिमांचल में खुशहाली आए तथा जो भी पश्चिमांचल के चंहुमुखी विकास के लिए जरूरी हो किया जायेगा।
#पश्चिमांचल_निर्माण_पार्टी