19/07/2026
जनपद गाज़ियाबाद में कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार, जनपद गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र में स्वर्गीय विपिन प्रजापति की गोली मारकर की गई नृशंस हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला तथा उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा जनपद में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
समाजवादी पार्टी सदैव अन्याय, अपराध और शोषण के विरुद्ध मजबूती से खड़ी रही है और आम जनता के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा रुहेला, विधानसभा अध्यक्ष ललित गुर्जर, उमेद पहलवान,वेदपाल प्रजापति,मुकेश प्रजापति,दुलीचंद प्रजापति पूर्व सभासद, विनोद प्रजापति सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।