JDjansampark Morena

JDjansampark Morena Official handle of JD Jansampark Morena, Government of Madhya Pradesh

04/06/2026
खनिज परिवहन में संलिप्त वाहनों की सघन जांच कर आवश्यकतानुसार जीपीएस प्रणाली स्थापित कराई जाए - परिवहन आयुक्त श्री जोगाजिल...
03/06/2026

खनिज परिवहन में संलिप्त वाहनों की सघन जांच कर आवश्यकतानुसार जीपीएस प्रणाली स्थापित कराई जाए - परिवहन आयुक्त श्री जोगा

जिले में चल रही कार्रवाई एवं प्रवर्तन गतिविधियों की समीक्षा की

परिवहन आयुक्त श्री उमेश जोगा द्वारा जिले में चल रही कार्रवाई एवं प्रवर्तन गतिविधियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। जिसमें अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर भिण्ड, पुलिस अधीक्षक भिण्ड सहित वन, पुलिस, खनिज एवं परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयोजित समीक्षा बैठक में परिवहन आयुक्त श्री जोगा ने निर्देश दिए कि चंबल रेत के अवैध परिवहन में संलग्न वाहनों को तत्काल जब्त किया जाए तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखकर वाहन चालकों एवं मालिकों के विरुद्ध परिवहन नियमों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि खनिज परिवहन एवं चंबल रेत से संबंधित सभी वाहनों की सघन जांच की जाए तथा आवश्यकतानुसार उनमें जीपीएस प्रणाली भी स्थापित कराई जाए।
बैठक में कलेक्टर भिण्ड द्वारा जानकारी दी गई कि अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जाती है तथा समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाती है। जिले में निगरानी एवं जांच के लिए चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं, जहां लगातार वाहनों की जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने पुलिस विभाग की ओर से आवश्यक बल एवं सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
परिवहन आयुक्त ने निर्देशित किया कि जिले में कहीं भी अवैध रेत भंडारण पाए जाने पर उसे तत्काल समाप्त कर विनष्टीकरण की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी वाहन को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा और संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर लगातार कार्रवाई जारी रखें। उन्होंने यात्री बस सेवाओं के परिवहन के संबंध में निर्देशित कर कहा कि बिना परमिट के कोई भी बस नहीं चलनी चाहिए, समय-समय पर संघन चैकिंग कर उनकी परमिट तथा फिटनेस की जांच की जाए।
उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनिज परिवहन एवं चंबल रेत के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन एवं स्टाफ भी उपलब्ध कराया जाएगा।
-

26/05/2026

विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में गंगा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में भिण्ड नगर के गौरी सरोवर पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर गंगा दशहरा पर्व मनाया गया। इसके साथ ही जल संरक्षण को लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, कलेक्टर भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


ंगा_संवर्धन_अभियान_MP

#भिण्ड

समान नागरिक संहिता (UCC) के लिएजन-परामर्श एवं सुझाव पोर्टल लॉन्च15 जून 2026 तकआमजन दर्ज कर सकते हैं अपने सुझाव और मत
25/05/2026

समान नागरिक संहिता (UCC) के लिए
जन-परामर्श एवं सुझाव पोर्टल लॉन्च

15 जून 2026 तक
आमजन दर्ज कर सकते हैं अपने सुझाव और मत

25/05/2026

वर्षाजल संग्रहण के लिए रूफ वाटर हार्वेस्टिंग की अपील
दाना पानी अभियान के तहत पक्षियों के लिए सकोरे भी लगायें
------
#श्योपुर-/कलेक्टर सुश्री Sheela Dahima IAS ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वर्षाजल का भूमि के संग्रहण करने के लिए अपने-अपने भवनों में रूट वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगायें। इसके साथ ही उन्होंने दाना अभियान के तहत बेजुबान पक्षियों के लिए सकोरे लगाये जाने की अपील भी की है।

उन्होंने कहा है कि रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम ऐसी पद्धति है, जिससे हम करोडो लीटर पानी को भू-जल के रूप में सहेज सकते है। उन्होंने बताया कि एक हजार स्क्वायर छत पर एक वर्षाकाल में 90 हजार लीटर पानी एकत्रित होकर व्यर्थ बह जाता है। इस पानी को हम रिचार्ज पिट के माध्यम से जमीन में उतार सकते है, इसमें मात्र 5 से 6 हजार रूपये का व्यय आता है। इसी प्रकार जिनके घरो में ट्यूबवैल है, वे अपने छत का पानी डाउन पाईप के माध्यम से बोर में डाल सकते है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्षाकाल के दौरान केवल दो प्रतिशत पानी ही जमीन के अंदर जाता है, बाकि 98 प्रतिशत व्यर्थ बहकर समुद्र में चला जाता है। इसलिए वर्षा जल के संग्रहण के लिए हमें कार्य करने होंगे, इससे भू-जल स्तर में सुधार परिलक्षित होगा। उन्होंने बताया कि जिले के शासकीय भवनों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये जा रहे है, ऐसे में आमजन भी अपने-अपने मकानों में इस प्रकार के सिस्टम लगाकर भूजल वृद्धि की इस पहल के लिए अपनी भूमिका निभा सकते है।

इसी प्रकार उन्होंने आमजन से अपील की है कि गर्मियों को दृष्टिगत रखते हुए दाना पानी अभियान शुरू किया गया है तथा बडी संख्या में लोगों ने पक्षियों के लिए सकोरे लगाये है, उन्होंने कहा कि सभी लोग उक्त अभियान के तहत बेजुबान पक्षियों के लिए दाना और पानी हेतु अपने परिसरों में, सार्वजनिक स्थानों पर, उद्यान और अन्य खुली और छायादार जगह पर सकोरे लगाये।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

25/05/2026

Address

एम. एस रोड, भोज भवन
Morena
476001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JDjansampark Morena posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JDjansampark Morena:

Share