26/11/2023
आज एस. एन. एस महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं राजनीतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ‘संविधान दिवस’ पर “संविधान दिवस की महत्ता” विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए संविधान पर आधारित क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
इस विषय पर अपनी बात रखते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनीष कुमार यादव ने संविधान और संविधानवाद को समझाते हुए विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि एवं ज़िला पार्षद किरन कुशवाहा ने संविधान में महिला सशक्तीकरण की अवधारणा को रेखांकित किया। अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो ब्रिज किशोर राम ने संविधान के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। वनस्पति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ सुरेश नारायण ने संविधान की मूल भावना को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। श्री विजय ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए अपने वक्तव्य को रखा। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य प्रोफ़ेसर प्रदीप कुमार ने भारतीय संविधान की विश्व के अन्य राष्ट्रों के संविधान से तुलना करते हुए विभिन्न आयामों पर चर्चा की।
धन्यवाद प्रस्ताव करते हुए डॉ विक्रम ने डॉ अम्बेडकर के दर्शन पर अपनी बात रखी।
इस आयोजन में भाषण प्रतियोगिता क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान, में कफील अहमद आज़ाद (एनएसएस ग्रुप लीडर) , अरमान, ज्योति
तथा क्विज प्रतियोगिता में ज्योति, मोहित, गरिमा ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
NSS India NSS Bihar National Service Scheme , India Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India District Administration,East Champaran,Motihari NSS West Bengal NSS Assam MyGovIndia Narendra Modi Nitish Kumar Nisith Pramanik Anurag Singh Thakur Amrit Mahotsav President of India Shahzada Azad Vice President of India National Service Scheme, SRCC Shahzada Azad NSS