District Administration,East Champaran,Motihari

District Administration,East Champaran,Motihari IPRD Handle, District Administration, Motihari.

आज दिनांक 05.09.2026 को उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार से संबंधित मासिक समीक्षात्मक बैठक, मो0 साजिद, प्रभारी पदाधिकारी जिला...
05/09/2026

आज दिनांक 05.09.2026 को उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार से संबंधित मासिक समीक्षात्मक बैठक, मो0 साजिद, प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग-सह-सहायक निदेशक जिला अल्पसंख्यक कल्याण मोतिहारी की अघ्यक्षता में डा0 राधा कृष्ण भवन मोतिहारी में हुई। प्रभारी पदाधिकारी द्वारा निदेेश दिया गया कि प्रत्येक मासिक बैठक में सभी उर्दू कर्मी सभी वांछित प्रतिवेदन के साथ ससमय अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। विलम्ब से आने वाले या बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी।
2. प्रभारी पदाधिकारी द्वारा सभी उर्दू कर्मियों को निदेशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का एक महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2026 के अंतर्गत जिन संस्थानों द्वारा अबतक INO Registration नहीं कराया गया है। उनसे अनुरोध कर उनका निबंधन कराना सुनिश्चित करें एवं अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी योग्य अल्पसंख्यक विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी योजना के लिए आॅनलाईन आवेदन कराने का प्रयास करें।
3. सभी उपस्थित उर्दू कर्मी से मासिक प्रगति प्रतिवेदन की मांग की गई। संबधित उर्दू कर्मियों द्वारा उनके प्रतिवेदन में दर्ज किये गये प्रविष्टि की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सभी कर्मियों को निदेश दिया गया कि सभी उर्दू कर्मी अपने अपने क्षेत्र में उर्दू के प्रचार-प्रसार तथा आम जन के बीच उर्दू भाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करने का प्रयास करें। इसी क्रम में श्रीमति आशा कुमारी सहायक उर्दू अनुवादक प्रखंड कार्यालय मधुबन को प्रभारी पदाधिकारी द्वारा प्रोत्साहित किया गया कि श्रीमति कुमारी की इस क्षेत्र में भागीदारी समाज में उर्दू की प्रचार-प्रसार हेतु आकर्षण का स्त्रोत बन सकता है। तथा सभी कर्मियों विशेष कर श्रीमति कुमारी की दायित्व बनता हैं कि समाज के हर वर्ग में उर्दू की प्रचार-प्रसार हेतु प्रयास करें।
4. प्रभारी पदाधिकारी ने सभी उर्दू कर्मी से उनके कार्यालय में कार्यालय का नाम, पदाधिकारी का नाम-पट्ट आदि उर्दू में प्रदर्शित किये जाने के संबंध में समीक्षा किया। सभी उपस्थित कर्मी को यह निदेश दिया गया कि कार्यालय में सभी पदाधिकारियों इत्यादि का नाम उर्दू में प्रदर्शित किया जाए यदि किन्ही का स्थानान्तरण भी होता है तो नए नाम पट्ट को उर्दू में प्रदर्शित करना सुनिश्चित किया जाए।
5. सप्ताहिक विद्यालय भ्रमण की समीक्षा के क्रम में यह देखा गया कि कतिपय कर्मियों द्वारा विद्यालय भ्रमण में कमी आई है तथा ऐसे कर्मियों को प्रभारी पदाधिकारी द्वारा विद्यालय भ्रमण को यथावत करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया एवं इसकी पुनरावृर्ति होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

6. सभी उर्दू कर्मी को निदेशित किया गया कि वितीय वर्ष 2026-27 का बजट प्राक्कलन विहित प्रपत्र में तैयार कर जिला स्थापना उप समाहर्ता, पूर्वी चम्पारण मोतिहारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे तथा प्रतिलिपि जिला उर्दू भाषा कोषांग पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी को भी दंे।
7. सभी कर्मियों को निदेश दिया गया कि विभागीय निदेशानुसार अपने नियंत्री पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर अपने अपने क्षेत्र में उर्दू के प्रचार-प्रसार तथा आम जन के बीच उर्दू भाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करने का प्रयास करें।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए शुभकामनाओं के साथ सभी उपस्थित कर्मियों के बीच उर्दू पत्रिका उर्दू दुनिया , बच्चों की दुनिया एवं ख्वातीन ए दुनिया कि तकसीम करते हुए बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

05/09/2026

समाहरणालय, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी।
(जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय)

प्रेस विज्ञप्ति

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत INO Registration एवं ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया में तेजी लाने के संबंध में।

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (MVPY 2026) के अन्तर्गत पात्र छात्र/छात्राओं के ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का संस्थान स्तर पर सत्यापन एवं अग्रसारण किया जाना है। इसके लिए संबंधित विद्यालयों एवं मदरसों में Institute Nodal Officer (INO) का रजिस्ट्रेशन कराया जाना आवश्यक है।

इस संबंध में जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी को पत्र निर्गत कर अपने अधीन संबंधित विद्यालयों एवं मदरसों के INO Registration को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। संबंधित संस्थानों के INO से निर्धारित INO Registration Form भरवाकर Registration की प्रक्रिया पूरी कराने तथा पोर्टल बंद होने से पूर्व सभी संस्थानों का INO Registration सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

साथ हीं संबंधित विद्यालयों एवं मदरसों को निर्देशित किया गया है कि योजना के पात्र जिन छात्र/छात्राओं ने अभी तक Online Form नहीं भरा है, उन्हें इसकी सूचना देकर शीघ्र आवेदन करने हेतु प्रेरित करें। जिन छात्र/छात्राओं ने ऑनलाईन आवेदन कर दिया है, उनसे Online Application का Print Form एवं आवेदन के समय अपलोड किए गए आवश्यक दस्तावेजों की हस्ताक्षरित प्रति संबंधित विद्यालय / मदरसा में जमा कराने हेतु सूचित करें। जिन छात्र/छात्राओं के आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज संस्थान में जमा हो चुके हैं, उनका Institute Verification संबंधित INO द्वारा किया जाएगा।

सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, पूर्वी चम्पारण द्वारा सभी संबंधित संस्थानों से अपील की गई है कि वे INO Registration, पात्र छात्र/छात्राओं का ऑनलाईन आवेदन एवं Institute Verification की प्रक्रिया समयबद्ध रुप से पूर्ण कराएँ, ताकि कोई भी पात्र छात्र/छात्रा योजना के लाभ से वंचित न रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

शराब के अवैध परिवहन के विरुद्ध एक्साइज टीम को मिली बड़ी कामयाबी आज पिपराकोठी थाना अंतर्गत हरपुर चार मुहानी पानी टंकी के ...
05/09/2026

शराब के अवैध परिवहन के विरुद्ध एक्साइज टीम को मिली बड़ी कामयाबी
आज पिपराकोठी थाना अंतर्गत हरपुर चार मुहानी पानी टंकी के पास एक (ट्रक) कंटेनर में कुल 247 कार्टून में 2208 लीटर विदेशी शराब पकड़ा गया है। इस दौरान कंटेनर और एक कार को जप्त किया गया है तथा मनीष नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो पानीपत हरियाणा का रहने वाला है
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

05/09/2026
05/09/2026
**सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ: सांसद महोदय ने तलवारबाजी मैच का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह**आज पूर्वी च...
05/09/2026

**सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ: सांसद महोदय ने तलवारबाजी मैच का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह**

आज पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत खेल प्रतिभाओं को तराशने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से 'संसद खेल महोत्सव' का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री राधा मोहन सिंह ने तलवारबाजी (Fencing) खेल स्पर्धा का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों का मैच शुरू करवाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय सांसद महोदय ने युवाओं और खेल के सर्वांगीण विकास पर बल दिया।
सांसद महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारे युवाओं के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। संसद खेल महोत्सव का उद्देश्य गांव और कस्बे से निकलने वाली ग्रामीण प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है। आज तलवारबाजी जैसे साहसिक खेल में हमारे खिलाड़ियों का जोश देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे क्षेत्र के युवा आने वाले समय में देश का नाम रोशन करेंगे।
हम अपने क्षेत्र में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, आधुनिक सुविधाओं और खिलाड़ियों को हर संभव प्रोत्साहन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। जब हमारे खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं, तो वे केवल खेल नहीं खेलते, बल्कि एक सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं।
महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल विधाओं यथा-तलवारबाजी, कैरम, शतरंज, कुश्ती, थाग-टा, वॉलीबॉल, एथलेटिक,वुशु, भरोतोलन, टेबल टेनिस, जूडो, साइकलिंग और कबड्डी की प्रतियोगिताएं 08 अक्टूबर 2026 तक लगातार आयोजित की जाएगी, जिसमें सैकड़ों स्थानीय खिलाड़ी भाग लेंगे। इस उद्घाटन समारोह में श्री लालबाबू प्रसाद गुप्ता उप महापौर नगर निगम, जिला खेल पदाधिकारी श्री विकास कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा विभाग, राकेश सिंह एवं रोचक झा समाजसेवी,विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, तलवारबाजी के तकनीकी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sports Authority of India

जिला पूर्वी चंपारण(जन सम्पर्क शाखा)     *जिला स्वास्थ्य समिति मोतिहारी  से ‘चिकित्सा आपके द्वार’ जन जागरूकता रथ को हरी झ...
05/09/2026

जिला पूर्वी चंपारण
(जन सम्पर्क शाखा)

*जिला स्वास्थ्य समिति मोतिहारी से ‘चिकित्सा आपके द्वार’ जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
************************
आज दिनांक 03 सितंबर 2026 को
जिले के प्रत्येक नागरिक तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने और गंभीर बीमारियों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई। जिला स्वास्थ्य समिति, सदर अस्पताल परिसर से जिला गैर संचारी पदाधिकारी द्वारा ‘जाँच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत विशेष जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला के स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि यह जन जागरूकता रथ आगामी 01 महीने तक जिले की सभी पंचायतों और ग्रामीण इलाकों का लगातार भ्रमण करेगा। इस रथ का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित जाँच तथा सही समय पर उपचार कराने के प्रति जागरूक करना है। इस रथ द्वारा जागरूकता अभियान को प्रभावी और रोचक बनाने के लिए इस वाहन में आधुनिक ऑडियो-विजुअल (प्रोजेक्टर/एलईडी) की व्यवस्था की गई है। रथ के माध्यम से पंचायतों में लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
इन फिल्मों के ज़रिए आमजनों को विभिन्न बीमारियों के लक्षण, उनसे बचाव, मुफ़्त डॉक्टरी जाँच और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। ग्रामीणों को अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी महोदय श्री शरत चंद्र शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। कई बार जागरूकता के अभाव में लोग छोटी बीमारियों को अनदेखा कर देते हैं, जो बाद में गंभीर रूप ले लेती हैं। यह रथ गाँव-गाँव जाकर लोगों को सेहत के प्रति सजग बनाएगा, जिससे लोग समय पर जाँच और इलाज करा सकें।
इस पहल से जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का एक नया माहौल बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

*सशस्त्र सीमा बल (SSB), बिहार पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई: 43 बोरी अवैध यूरिया खाद जब्त,* दिनांक 03 सितंबर 2...
05/09/2026

*सशस्त्र सीमा बल (SSB), बिहार पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई: 43 बोरी अवैध यूरिया खाद जब्त,*

दिनांक 03 सितंबर 2026 को 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) मोतिहारी के समवाय बेलदरवामठ द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत अवैध रूप से जमा की गई यूरिया खाद की एक बड़ी खेप बरामद की गई। स्थानीय पुलिस एवं कृषि विभाग के साथ चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान में 43 बोरी (प्रति बोरी 45 किलोग्राम)यूरिया खाद जब्त किया गया है।समवाय बेलदरवामठ के द्वारा आसूचना तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम औरैया (जमुनापुर), थाना आदापुर निवासी बद्रजोहा उर्फ कोठा द्वारा अपने घर में अवैध रूप से यूरिया खाद का भंडारण किया गया है। जिसके अधार पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदापुर तथा थाना प्रभारी आदापुर से संपर्क कर एक संयुक्त टीम का गठन कर ग्राम औरैया में संबंधित आरोपी के घर पर छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान घर से अवैध रूप से भंडारित यूरिया खाद की 43 बैग (कुल मात्रा लगभग 1,935 किग्रा) बरामद की गई। बरामद खाद को प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय, आदापुर के निर्देशानुसार विजय कुमार गुप्ता स्टोर को सुपुर्द किया गया है। कृषि समन्वयक सह-उर्वरक निरीक्षक मो. अनवर द्वारा आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हेतु आदापुर थाने में लिखित प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई l
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

71वीं वाहिनी एसएसबी ने 22 बोरी यूरिया खाद की जब्ती की 02 सितंबर 2026 को 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मोतिहारी की सीमा च...
05/09/2026

71वीं वाहिनी एसएसबी ने 22 बोरी यूरिया खाद की जब्ती की
02 सितंबर 2026 को 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मोतिहारी की सीमा चौकी महुआवा द्वारा आसूचना के आधार पर बिहार पुलिस के सहयोग से विशेष रात्रि नाका अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से एकत्रित की गई 22 बोरी यूरिया खाद, प्रत्येक बोरी 45 किलोग्राम, बरामद की गई।
प्राप्त आसूचना के अनुसार उक्त यूरिया खाद को अवैध रूप से भारत से नेपाल तस्करी के उद्देश्य से एक स्थान पर एकत्रित किया गया था। सूचना प्राप्त होते ही एसएसबी द्वारा महुआवा थाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त नाका दल का गठन किया गया। नाका दल द्वारा संबंधित स्थान पर पहुंचकर छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जहां से 22 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। मौके पर किसी भी व्यक्ति की मौजूदगी नहीं पाई गई।
बरामद यूरिया खाद की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय, मोतिहारी को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

बापूधाम महोत्सव के तीसरे दिन श्री श्रवण कुमार,माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जन संपर्क विभाग बिहार सरका...
05/09/2026

बापूधाम महोत्सव के तीसरे दिन श्री श्रवण कुमार,माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जन संपर्क विभाग बिहार सरकार,माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार, श्री राजू तिवारी,माननीय विधान पार्षद डॉ खालिद अनवर, जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव,उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार,सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा, जद यू जिला अध्यक्ष श्री भरत पटेल,बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री पवन राज के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित उदघाटन किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar

Address

Collectorate, Near Gandhi Maidan
Motihari
845401

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration,East Champaran,Motihari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share