Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari

Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari संदिक्षा परिवार 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मोतिहारी

"इकहत्तर:सबसे:बेहतर”                                                                                                    ...
13/07/2026

"इकहत्तर:सबसे:बेहतर”
दिनांक 13.07.2026 को उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार संदीक्षा वार्षिक कार्ययोजना 2026 के तहत 71वी वाहिनी मोतिहारी के वाहिनी परिसर में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह के मार्गदर्शन में एक दिवसीय ब्यूटीशियन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को श्रीमती नीलम कुमारी ब्यूटीशियन द्वारा मेकअप, आइब्रो एवं विभिन्न प्रकार के हेयर बन (जुड़ा) बनाने की तकनीकों का प्रात्यक्षिक प्रदर्शन किया तथा सदीक्षा सदस्य को सौंदर्य एवं ग्रूमिंग से संबंधित उपयोगी जानकारी विस्तार से प्रदान की। इस प्रशिक्षण में वाहिनी के संदीक्षा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपने कौशल एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
Sandiksha Parivar

"इकहत्तर:सबसे:बेहतर”                                                                                                    ...
05/06/2026

"इकहत्तर:सबसे:बेहतर”
दिनांक 05.06.2026 को उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार संदीक्षा वार्षिक कार्ययोजना 2026 के तहत 71वी वाहिनी मोतिहारी के वाहिनी परिसर में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वृहद् रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | वाहिनी के संदीक्षा सदस्यों ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम "प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।" थीम 2026 पर सभी ने फलदार पौधे लगाए व इसकी सुरक्षा का प्रण भी लिया।
Sandiksha Parivar
Sashastra Seema Bal - SSB
Ssb Ftr Patna
Shq Ssb Muzaffarpur

 # "इकहत्तर:सबसे बेहतर”                                                                                                 ...
17/05/2026

# "इकहत्तर:सबसे बेहतर” #मातृ दिवस समारोह का विशेष आयोजन !
दिनांक 16.05.2026 को उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार संदीक्षा वार्षिक कार्ययोजना 2026 के तहत 71वी वाहिनी मोतिहारी के वाहिनी परिसर में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह के मार्गदर्शन में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह ने मातृशक्ति के अतुलनीय योगदान को नमन करते हुए उनके त्याग, संस्कार, स्नेह एवं प्रेरणादायी भूमिका पर प्रकाश डाला तथा अपने संबोधन में कहा कि “माँ केवल जन्म देने वाली नहीं होतीं, बल्कि वे संस्कारों की प्रथम गुरु, त्याग एवं ममता की प्रतिमूर्ति तथा राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त आधारशिला होती हैं। उन्होंने सभी को मातृ सम्मान, कृतज्ञता एवं पारिवारिक मूल्यों को सदैव बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं संदीक्षा सदस्याओं हेतु आयोजित विभिन्न इंडोर खेल प्रतियोगिताओं ( बैच निर्माण , एकल डांस , म्यूजिकल चेयर) में प्रतिभागियों ने उत्साह, उमंग एवं आनंद के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों एवं संदीक्षा सदस्यों की सक्रिय सहभागिता ने पूरे वातावरण को उल्लास, पारिवारिक स्नेह एवं आत्मीयता से भर दिया।
यह आयोजन मातृ शक्ति के सम्मान, पारिवारिक एकता एवं आपसी सौहार्द को समर्पित रहा, जिसने सभी के मन में विशेष उत्साह, प्रसन्नता एवं अपनत्व की भावना का संचार किया। माँ प्रेम, त्याग, ममता और संस्कार की जीवंत प्रतिमूर्ति होती हैं। उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हमारे जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
“माँ का स्नेह, त्याग और ममता जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
Sandiksha Parivar
Sashastra Seema Bal - SSB
Ssb Ftr Patna
Shq Ssb Muzaffarpur

 #इकहत्तर:"सबसे बेहतर”दिनांक 07/04/2026 को अंतर्राष्ट्रीय स्वाथ्य दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय प्रांगण में श्री प्रफु...
07/04/2026

#इकहत्तर:"सबसे बेहतर”
दिनांक 07/04/2026 को अंतर्राष्ट्रीय स्वाथ्य दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय प्रांगण में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं डॉ. राजेश कुमार (कमांडेंट चिकित्सा) के उपस्तिथि में उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार संदीक्षा वार्षिक कार्ययोजना 2026 के तहत श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह की अध्यक्षता में संदीक्षा परिवार एवं उनके बच्चों के लिए मासिक स्वास्थ्य जाँच शिविर माह अप्रैल -2026 का आयोजन किया गया I जिसमें डॉक्टर अभिलाषा कुमारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) अनुमंडल अस्पताल चकिया के द्वारा सभी संदीक्षा सदस्यों को hygiene और sanitation के बारे में जागरूक किया गया तथा इनका स्वास्थ्य जाँच किया गया I डॉ. नीरज कुमार (शिशु रोग विशेषज्ञ) सदर अस्पताल मोतिहारी द्वारा संदीक्षा परिवार के बच्चों का स्वास्थ्य जाँच किया गया एवं इससे सम्बंधित सलाह, सुझाव एवं निशुल्क दावा वितरण किया गया I
Sandiksha Parivar

 #इकहत्तर:"सबसे बेहतर”दिनांक 08.03.2026 को 71वी वाहिनी   मोतिहारी के वाहिनी प्रांगण में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के ...
09/03/2026

#इकहत्तर:"सबसे बेहतर”
दिनांक 08.03.2026 को 71वी वाहिनी मोतिहारी के वाहिनी प्रांगण में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह के मार्गदर्शन एवं ब्रह्माकुमारी निशा दीदी ब्रह्माकुमारी संध्या दीदी , पूर्णिमा कुमारी, विनोद, शिवम कुमार के उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमा रक्षकों के परिवारों और महिला कार्मिकों के बीच सशक्तिकरण और आत्मविश्वास का संचार करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ संदीक्षा अध्यक्षा एवं ब्रह्मकुमारीज बहनों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ब्रह्मकुमारी बहनों ने अपने विशेष संबोधन में नारी के आध्यात्मिक स्वरूप और मानसिक शांति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे एक महिला अपनी आंतरिक शक्ति और सकारात्मक सोच के बल पर न केवल परिवार, बल्कि समाज और देश को नई दिशा दे सकती है।इस अवसर पर संदीक्षा अध्यक्षा ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में स्वावलंबी है। उन्होंने बल के परिवारों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की चर्चा की और महिलाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम का सबसे रोमांचक और ऊर्जावान हिस्सा 'सशक्त नारी रैंप-वॉक' रहा। इसमें संदीक्षा की सदस्यों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पारंपरिक और आधुनिक वेशभूषा में सजी इन सशक्त महिलाओं के कदमों की थाप ने यह संदेश दिया कि वे केवल सीमा की रक्षा ही नहीं, बल्कि समाज के हर मंच पर नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।रैंप-वॉक के साथ-साथ देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण पर आधारित वाणी और गीतों की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।इस आयोजन ने सिद्ध कर दिया कि अनुशासन और शौर्य के बीच भी नारी शक्ति का सौंदर्य और स्वाभिमान सदैव सर्वोपरि रहता है।
Sandiksha Parivar
Sashastra Seema Bal - SSB
Ssb Ftr Patna
Shq Ssb Muzaffarpur

 #इकहत्तर:"सबसे बेहतर”71 वीं  वाहिनी स.सी.बल  के मोतिहारी के वाहिनी प्रांगण में  उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार संदीक्षा...
04/03/2026

#इकहत्तर:"सबसे बेहतर”
71 वीं वाहिनी स.सी.बल के मोतिहारी के वाहिनी प्रांगण में उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार संदीक्षा वार्षिक कार्ययोजना 2026 के तहत दिनांक 04 मार्च 2026 को, रंगों के जीवंत त्योहार की प्रत्याशा में, श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह, संदीक्षा प्रेसिडेंट के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय के परिसर में "गुजिया बनाने की प्रतियोगिता: स्वाद-ए-होली 2026" का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य गुजिया की पारंपरिक, घरेलू शैली की तैयारी को पुनर्जीवित करना था और संदीक्षा सदस्यों को अपने अनूठे व्यंजनों का जश्न मनाने और साझा करने के लिए एक साथ लाया था। प्रतिभागियों ने प्रामाणिक स्टफिंग यानी मावा, नारियल और सूखे मेवों पर विशेष ध्यान देने के साथ अपने पाक कौशल का प्रदर्शन किया और पूरी तरह से कुरकुरा, परतदार बनावट प्राप्त की।
"गुजिया होली उत्सव का दिल है, और इस प्रतियोगिता के माध्यम से, हम पीढ़ियों से चले आ रहे प्यार और परंपराओं का जश्न मनाना चाहते हैं।
स्वाद, भरने, बनावट और प्रस्तुति पर निर्णय मानदंड रखा गया था और प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया l
Sashastra Seema Bal - SSB
Ssb Ftr Patna
Shq Ssb Muzaffarpur
Sandiksha Parivar

 #इकहत्तर:"सबसे बेहतर”महाशिवरात्रि का यह पावन अवसर हमें भगवन शिव के पूजा अर्चना के लिए प्रेरित करता है। जिसमें भगवान शिव...
16/02/2026

#इकहत्तर:"सबसे बेहतर”
महाशिवरात्रि का यह पावन अवसर हमें भगवन शिव के पूजा अर्चना के लिए प्रेरित करता है। जिसमें भगवान शिव के ध्यान, ज्ञान और नवीनीकरण के मूल्यों का जश्न मनाया जाता है I महाशिवरात्रि का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।महाशिवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं है, बल्कि यह संयम, श्रद्धा और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देती है। यह पर्व हमें जीवन में सत्य, करुणा और आत्मनियंत्रण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।इकहत्तर: “सबसे बेहतर” को और बेहतर बनाने के लिए संदीक्षा अध्यक्षता श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह के मार्गदर्शन में संदीक्षा सदस्यों द्वारा के पावन अवसर पर दिनांक 15.02.2026 को 71वी वाहिनी , मोतिहारी में पूजा – अर्चना किया गया तथा आप सभी को संदीक्षा परिवार के तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं |
Sandiksha Parivar
Sashastra Seema Bal - SSB
Ssb Ftr Patna
Shq Ssb Muzaffarpur

दिनांक 13.02.2026 को बल मुख्यालय, स.सी.ब. नई दिल्ली द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संदीक्षा सदस्यों हेतु कौशल विक...
14/02/2026

दिनांक 13.02.2026 को बल मुख्यालय, स.सी.ब. नई दिल्ली द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संदीक्षा सदस्यों हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें एम.एस.एम.ई मंत्रालय के प्रतिनिधियों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 71 वीं वाहिनी स. सी. बल के मोतिहारी के वाहिनी प्रांगण में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह संदीक्षा अध्यक्षा की अध्यक्षता में बल मुख्यालय स.सी.ब. नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में वाहिनी के संदीक्षा सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न रोजगारोन्मुखी एवं स्वरोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में उन्हें प्रेरित करना रहा।
Sandiksha Parivar
Sashastra Seema Bal - SSB
Ssb Ftr Patna
Shq Ssb Muzaffarpur

 #इकहत्तर:"सबसे बेहतर"71 वीं  वाहिनी स. सी. बल  के मोतिहारी के वाहिनी प्रांगण में  श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्द...
14/02/2026

#इकहत्तर:"सबसे बेहतर"
71 वीं वाहिनी स. सी. बल के मोतिहारी के वाहिनी प्रांगण में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं संदीक्षा अध्यक्ष श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह की अध्यक्षता में उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार संदीक्षा वार्षिक कार्ययोजना 2026 के तहत दिनांक 11.02.2026 को कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन डॉ. रितिका कश्यप एवं डॉ. प्रिया कुमारी सदर अस्पताल मोतिहारी के द्वारा किया गया I इस कार्यशाला के माध्यम से संदीक्षा सदस्यों को महिलाओं में होने वाले स्तन, पेट, गर्भाशय, ग्रीवा कैंसर की रोकथाम, देखभाल के बारे में जागरूकता एवं निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग तथा जॉच शिविर का आयोजन किया गया I इस दौरान डॉ. राजेश कुमार (कमांडेंट चिकित्सा) 71 वीं वाहिनी स.सी.ब. मोतिहारी एवं श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह संदीक्षा अध्यक्षा द्वारा कैंसर से रोकथाम एवं जागरूकता से सम्बंधित महत्पूर्ण सुझाव एवं जानकारी दिया गया I
इस कार्यशाला के उद्देश्य
 कैंसर क्या है – सरल भाषा में समझाना
 शुरुआती लक्षणों की पहचान सिखाना
 मिथक बनाम तथ्य स्पष्ट करना
 रोकथाम और स्क्रीनिंग का महत्व बताना
 समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करना
कैंसर रोकथाम का उपाय
 तंबाकू त्याग
 संतुलित आहार
 नियमित व्यायाम
 टीकाकरण (HPV, Hep B)
 नियमित जांच (Screening) जैसे – मैमोग्राफी, PAP smear, ओरल कैंसर जांच, PSA टेस्ट
Sandiksha Parivar
Sashastra Seema Bal - SSB
Ssb Ftr Patna

 #इकहत्तर:"सबसे बेहतर”दिनांक 23-24.01.2026 को 71वी वाहिनी   मोतिहारी में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं सं...
24/01/2026

#इकहत्तर:"सबसे बेहतर”
दिनांक 23-24.01.2026 को 71वी वाहिनी मोतिहारी में श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन एवं संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती देबारती बनर्जी सिंह के मार्गदर्शन में इकहत्तर: “सबसे बेहतर” को और बेहतर बनाने के लिए संदीक्षा सदस्यों द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर वाहिनी प्रांगण में माँ सरस्वती के पूजा अर्चना का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया । इस अवसर पर संदीक्षा सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बल मुख्यालय के निर्देशानुसार बसंत पंचमी पर रचनात्मक गतिविधियां जैसे पुष्प रंगोली प्रतियोगिता,फूलों के गुलदस्ते बनाना,फूलों के आभूषण बनाना,पीले वस्त्र और फूल सज्जा,बेस्ट फ्लोरल लुक प्रतियोगिता, बसंत क्वीन 👑 जैसे इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अन्तं में भंडारा तथा संदीक्षा सदस्यों एवं उनके बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का सामुहिक गायन किया गया I तथा आज दिनांक 24.01.26 को ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के स्थापित प्रतिमा का विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया गया। सभी जवानों और उनके परिवारों द्वारा इस दौरान माँ सरस्वती के जय जयकारा लगाते हुए मां शारदे के प्रतिमा को सम्मान के साथ विसर्जन स्थल तक ले जा कर अश्रुपूर्ण विदाई दी गई| जिसमें वाहिनी में उपस्थित समस्त अधिकारीगण एवं बालकर्मी उपस्थित रहें।
Sandiksha Parivar
Sashastra Seema Bal - SSB
Ssb Ftr Patna
Shq Ssb Muzaffarpur

Address

Motihari
845429

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sandiksha Parivar 71BN SSB Motihari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category