15/04/2026
लो एक और बिहारी आ गया बर्दाश्त करो-
एक मुस्लिम बिहारी, थावे वाली जगदंबा माता, गोपालगंज का लाल Sakib Hussain
एक बिहारी Sakib Hussain का सपना था Indian Army बनने का, लेकिन आज India का फास्ट बॉलर बन गया।
एक और बिहारी IPL खेल रहा है Sakib Hussain।
तीन बिहारी एक साथ खेल रहे हैं - Ishan Kishan, Vaibhav Suryavanshi, Sakib Hussain।
बिहार के गोपालगंज की मिट्टी से जन्मा अल्लाह का बंदा।
गरीबी इतनी थी कि अपने लिए जूते खरीदने की औकात नहीं थी।
एक बार टूर्नामेंट खेलकर जूते के लिए पैसा इकट्ठा किया,
लेकिन घर में खाने-पीने का राशन नहीं था, तो राशन खरीद लाया।
टूटा हुआ घर, टूटे हुए सपने…
टेनिस बॉल टूर्नामेंट खेलकर 100, 200, 500 कमाता था।
गोपालगंज से बिहार के हर जिले में जाकर टेनिस बॉल खेलता था।
आसपास के बहुत सारे राजपूत और भूमिहार लोगों ने Sakib Hussain की बहुत मदद की
चाहे टूर्नामेंट खिलाना हो या स्पोर्ट्स शूज़ दिलवाना हो।ट्रेनिंग के लिए टिकट करवाना हो, ट्रायल देना हो, पैसे देना हो
आज भी Sakib Hussain उन लोगों के साथ उठता-बैठता है,
उनका बहुत सम्मान करता है। दिल का बहुत अच्छा लड़का है।
Hyderabad ने सिर्फ 30 लाख रुपये में खरीदा था,
आज सबसे बड़ा विकेट Yashasvi Jaiswal का लिया।
भाई को बहुत-बहुत बधाई।
बिहार और गोपालगंज का नाम रोशन करें,
बहुत जल्द Indian टीम में सिलेक्ट हों।
Indian Army ना सही, Indian Army को खुशी देने वाला काम करिए !