06/07/2026
श्री मणिमहेश लंगर समिति हरसा मानसर द्वारा श्री अमरनाथ एवं माता वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांचवें वार्षिक निःशुल्क लंगर सेवा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन-यज्ञ के साथ विधिवत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिव भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ सेवा कार्य का संकल्प लिया। समिति द्वारा यात्रियों के लिए 24 घंटे निःशुल्क लंगर, चाय-पानी, मीठे एवं नमकीन व्यंजन, ठंडा जल, चिकित्सा सुविधा, विश्राम, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। समिति के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों ने श्रद्धालुओं की सेवा को सर्वोच्च धर्म बताते हुए सभी शिव भक्तों से इस पुण्य सेवा में सहयोग एवं आशीर्वाद देने की अपील की। भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह सेवा सफलतापूर्वक निरंतर चलती रहे तथा अमरनाथ और माता वैष्णो देवी के सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय एवं सुरक्षित रहे। **हर हर महादेव!**
Fifth Langar bye manimahesh Langar commity harse mansar tahsil Mukerian district Hoshiarpur has been started from 5th of July for all the peoples going to Shri manimahesh as well as Vaishno Devi Mata,