Office Of Sukhdeo Panse

Office Of Sukhdeo Panse Official Page of Sukhdeo Panse Ex. MLA Multai| Ex Cabinet Minister MP Goverment | Vice President (Organisation) Manage By Persnol Staff

सुखदेव पांसे

सुखदेव पांसे

जन-जन के लाड़ले

सुखदेव पांसे

किसान, युवा, व्यापारी, सर्वाहारा वर्ग एवं आम जनता के अधिकारों एवं हितों के लिए लड़ाई लड़ने वाले , सेवा ही जिनकी पहचान है ऐसे सज्जन, सरल एवं ईमानदार नेता है सुखदेव पांसे। साधारण से किसान परिवार के स्व. श्री वसंतराव पांसे के घर जन्में सुखदेव स्नातकोत्तर के साथ विधि की पढ़ाई भी की है। युवाओं में लोकप्रिय पांसे शुरू से ही क्षेत्र में जनता के

बीच सक्रिय रहे जिसकी वजह से मान. रामजी महाजन के स्वर्गवास के बाद पहली बार प्रभातपट्‌टन विधानसभा से 2003 में विधानसभा चुनाव लड़े और जीते। श्री सुखदेव पांसे ने 25 दिसम्बर, 2018 को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के मंत्रीमण्डल में केबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की।

Know More

सुखदेव पांसे के बारे में

सुखदेव पान्से अपने जीवन में सदा ही उद्देश्यपूर्ण, सत्यता, प्रदेश और क्षेत्र के विकास की राजनीति के प्रबल समर्थक रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से, उन्होंने जिलें और क्षेत्र के अनेक मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद की है, लेकिन उन्होंने हमेशा अहिंसा, समानता और न्याय को प्रचारित करते हुए जिले और क्षेत्र का विकास करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। सुखदेव पान्से ने, वर्ष 2003 में राष्ट्र और प्रदेश की सेवा करने और उसकी प्रगति का महत्वपूर्ण अंग बनने की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ाये। उन्होंने सर्व प्रथम आठनेर-मासोद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने और मध्यप्रदेश के बैतुल जिले के लोगों की सेवा करने का फैसला किया। इसमें उन्हें क्षेत्र की जनता ने अपार प्यार देते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याक्षी के रूप में अपना युवा नेता चुनकर क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया।

सुखदेव पान्से ने वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन के लिए मुलताई विधानसभ क्षेत्र से अपने विरोधियों को लगभग 18,000 मतों के भारी अंतर से हराकर अपना तीसरा चुनाव जीता, जो उनके निर्वाचन क्षेत्र की जनता द्वारा उनके प्रति व्यक्त किये गये विश्वास का जीता-जागता प्रमाण था।

सुखदेव पांसे का जन्म 11 नवम्बर, 1968 को मंगोनाकलां, जिला बैतूल में हुआ। स्व. श्री बसंत राव पांसे के पुत्र श्री सुखदेव पांसे ने एम.ए. और एल.एल.बी. (एडव्होकेट) तक शिक्षा प्राप्त की है। पांसे की सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष रूचि है।

सुखदेव पांसे वर्ष 1985 में छात्र जीवन में स्काउट के रूप में राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित हुए। पांसे वर्ष 1991 में शासकीय हमीदिया महाविद्यालय, भोपाल में खेल सचिव और वर्ष 1992-93 में छात्र संघ अध्यक्ष रहे। पांसे वर्ष 1995 से वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के महामंत्री रहे। पांसे वर्ष 2001 में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रबंध समिति के सदस्य और आदिवासी मॉनीटरिंग कमेटी, बैतूल के अशासकीय सदस्य रहे। पांसे वर्ष 2002 में जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, बैतूल के संचालक बने। श्री पांसे वर्ष 2003 में 12वीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे। श्री पांसे वर्ष 2008 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। श्री सुखदेव पांसे ने 25 दिसम्बर, 2018 को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के मंत्रीमण्डल में केबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की।



उपलब्धिया

मुलताई विधान सभा में करवाए करोड़ो के निर्माण कार्य

नागपुर -ओबेदुल्लागंज नेशनल हाईवे 69 फोरलेन का निर्माण, मुलताई रेल्वे स्टेशन पर समता एक्सप्रेस एवं दादा धाम एक्सप्रेस व नागपुर-जयपुर ट्रेन के स्टापेज, मुलताई नेशनल हाइवे बायपास, ताप्ती सरोवर का सौंदर्यीकरण, घाट निर्माण, पार्क एवं ताप्ती जी के मध्य में टापू का सौंदर्यीकरण में सहभागिता, नगर के फव्वारा चौक से ताप्ती जी की प्रथम पुलिया तक सड़क का सीमेंटीकरण, मुलताई-वरूड टू-लेन, मुलताई छिन्दवाड़ा नेशनल हाईवे (69ए) टू-लेन मार्ग, मुलताई-वरूड़ अंतर्राज्यीय मार्ग का निर्माण { फव्वारा चौक मुलताई से बोरदेही मार्ग { मुलताई की पेयजल समस्या के स्थायी निराकरण हेतु हरदोली जल आवर्धन योजना की स्वीकृति, मुलताई में ताप्ती महोत्सव की शुरूआत कर ताप्ती महोत्सव में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय ख्याति प्राप्त कलाकारों को बुलाया, डब्ल्यू.सी.एल वेलफेयर फण्ड से ग्रामीण क्षेत्रों में सीमेंट सड़क, पेयजल व्यवस्था, स्कूलों की बाउण्ड्रीवाल एवं पेयजल टंकी सहित अन्य जन उपयोगी कार्यो की स्वीकृति, बिरूल बाजार, मंगोनाखुर्द, प्रभात पट्‌टन एवं हिवरखेड़ में विशाल सामुदायिक मंगल भवनों का निर्माण, मुलताई एवं प्रभात पट्‌टन विकास खण्ड के ग्रामों को प्रधानमंत्री सड़क से जोड़ने हेतु विशेष पैकेज की स्वीकृति, वोल्टेज समस्या से निराकरण हेतु ट्रांसफार्मरों की स्वीकृति एवं फीडर विभक्तिकरण एवं विद्युत सब स्टेशनों की स्थापना। केन्द्रीय सड़क निधी से सांईखेड़ा-बिसनूर मार्ग निर्माण एवं ताप्ती नदी पर विशाल पुल निर्माण। मुलताई में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना। मुलताई में यूएसएमटीआई योजनांतर्गत सीमेंट सड़क के लिए पूर्व शहरी विकास मंत्री कमलनाथ जी से 7.5 करोड की राशि लाए।{ ट्रांसपोर्टरो व नागरिकों को टोल नाके पर आंदोलन कर शुल्क कम करवाया, तथा नजूल की लड़ाई लड़ नजूल समस्या से मुक्ति दिलवाई। ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण करवाया तथा ताप्ती सफाई अभियान में सहभागिता की।


किसानों की बिजली व वोल्टेज की समस्या की दूर

सुखदेव पांसे के कार्यकाल में बिजली की वोल्टेज समस्या को देखते हुए 4 नये स्टेशनों बरई 3.15 एमवीए, रायआमला 5 एमवीए, घाटबिरोली 3.15 एमवीए तथा सर्रा 3.15 एमवीए को स्वीकृत कराकर निर्माण कराया गया। इसी प्रकार क्षेत्र के लगभग प्रत्येक सब स्टेशन आष्टा, मुलताई, सांईखेड़ा, डहुआ बिसनुर, बिरूल बाजार, दुनावा, प्रभात पट्‌टन आदि की क्षमता वृद्धि करवाई है। मुलताई विधानसभा क्षेत्र में अतिरिक्त 62 किलोमीटर 33 केव्ही लाईन तथा 1065 किमी. 11 केव्ही लाईन का विस्तार करवाया गया। क्षेत्र के किसानों की वोल्टेज समस्या को देखते हुए वर्ष 2010-11 में भोपाल से सर्वाधिक 125 नग अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्वीकृत की गई जिसमें 100 केव्हीए क्षमता वाले 78 ट्रांसफर्मर एवं 63 केव्हीए क्षमता वाले 47 ट्रांसफार्मरों की स्वीकृति करवाकर कृषकों की मंशा अनुसार नि:शुल्क लगवाये गये।

क्षेत्र के विकास को बनाया अपना लक्ष्य

सुखदेव पांसे ने अपने विधायक बनने के बाद क्षेत्र के विकास को ही अपना पहला लक्ष्य बनाया और इस लक्ष्य को पाने के लिए अपनी टीम के साथ जी-जान से जुट गए। मॉ ताप्ती का उदगम स्थल मुलताई को पवित्र नगरी का दर्जा दिलवा कर माँ ताप्ती मठ की स्थापना करवाई। मुलताई विधान सभा क्षेत्र में सर्वाधिक एडिशनल ट्रांसफार्मर की स्वीकृति। मुलताई रेल्वे स्टेशन में सुविधाओं के लिए प्रयास किया। अपनी जागरूकता की वजह से मध्यप्रदेश विधान सभा में प्रदेश के समस्त 230 विधायकों में से टॉप टेन विधायकों में 10 में नाम दर्ज करवाया। मुलताई-बोरदेही मार्ग की निर्माण। सर्वाधिक जलाशय का निर्माण। ताप्ती सरोवर का सौदर्यीकरण, घाट निर्माण, पार्क, ताप्ती के मध्य में स्थित टापू का निर्माण करवाया। जनउपयोगी कार्यो की स्वीकृति करवाई। बिरूल बाजार, मंगोनाखुर्द, प्रभात पट्‌टन एवं हिवरखेड़ में विशाल सामुदायिक मंगल भवनों का निर्माण करवाया। विधायक निधि से क्षेत्र में करोड़ो रूपये के चरणबद्ध विकास कार्यो की आधारशिला रखी। कैंसर, स्पाईनल, न्यरोज, ब्रेन सर्जरी, कार्डिक सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित सैकड़ो लोगों का उपचार कराया। श्री पांसे का खेलों संबंधी प्रेम भी झलकता नजर आता है और समय-समय पर युवाओं खेल सुविधाओं के लिए सहयोग करते है। क्षेत्र में होने वाले समस्त धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में उपस्थित रहते है। इसी वजह से वे सभी उम्र के नागरिकों की उम्दा पसंद बने हुए है। अपने उच्च स्तरीय सम्पर्क की वजह से क्षेत्र के सैकड़ो युवाओं को प्राईवेट क्षेत्र में नौकरी / जॉब पर लगवा चुके है। उनके निवास व कार्यालय पर हमेशा हितग्राहियों के साथ ही कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रहती है।


अभी और विकास के कार्य करने है

सुखदेव पांसे का कहना है कि उन्होनें अपनी युवावस्था से एक आदर्श विधानसभा का ख्वाब देखा है। अपने क्षेत्र के विकास के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। क्षेत्र की जनता के स्नेह से उन्होनें अभी तक अपने कार्यकाल में विकास कार्य करवाए है। आगे भी जनता अगर उन्हें आर्शीवाद देगी तो वे जनता की सेवा में लगकर क्षेत्र के चहुमुखी सकारात्मक विकास के कार्य करवायेंगे। मॉ ताप्ती के आर्शीवाद से वे मुलताई को प्रदेश में अव्वल स्थान पर देखना चाहते है।


किसानों के लिए लाए दर्जनों जलाशय

सुखदेव पांसे ने क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, गरीबी उन्मूलन, रोजगार जैसे विषयों पर सकारात्मक कार्य किए। वहीं किसानों की पेयजल और सिंचाई समस्या को दूर करने के लिए करोड़ों रूपयों की याोजनाएं स्वीकृत कराकर पूर्ण करवाई, जिसमें माथनी, इटावा, डोभ, झिरी, रिधोरा सेंद्रिया, बोरगांव, खड़आमला, पाबल, करपा, बघोली, पांढरी, शेरगढ़, देहगुढ़, पिसाटा, सिपावा, परसठानी, मायका सर्रा, सूखा खेड़ी, सांईखेड़ा, दुनावा, ऐनस, पिपरिया, सोंडिया, कपास्या, खल्ला, डहुआ, चौथिया, छोटी अमरावती, बिसनूर, रगड़गांव जैसे गांवों में करोडो रूपये के जलाशय बनवाए


हमेशा जनता के लिए सक्रिय रूप से किया कार्य

अपने कार्यकाल में श्री पांसे ने ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई हेतु बड़ी एवं छोटी सिंचाई परियोजनाओं (बाँधो) की स्वीकृति दिलाई। मुलताई रेल्वे स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा दिलवाने हेतु प्रयास किया। ताप्ती सरोवर में आने वाले गंदे जल की निकासी हेतु सीवर लाईन एवं नाले का निर्माण (रेल्वे स्टेशन से मोक्ष धाम तक) योजना की केन्द्र सरकार से स्वीकृति के लिए प्रयास किया। ग्रामीण क्षेत्रों को प्रधानमंत्री सड़क योजना से जोड़ने हेतु केन्द्र सरकार से विशेष पैकेज स्वीकृत कराया, विधायक निधि एवं केन्द्रीय सहायता राशि से ग्रामीण क्षेत्रो में सीमेंट सड़को व अन्य कार्यो की स्वीकृति दिलाई। क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण निर्माण हेतु विश्वविद्यालय एवं विद्यालयों की स्थापना हेतु प्रयास किया। शिवधाम सालवर्डी के चरणबद्ध विकास हेतु कार्य किया।

http://sukhdevpanse.in

प्रेस विज्ञप्तिपूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय, भोपालपेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम कर जनता को 10 रुपए प्रति लीटर राहत दे सरकार : क...
19/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति
पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय, भोपाल

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम कर जनता को 10 रुपए प्रति लीटर राहत दे सरकार : कमलनाथ

भोपाल, 19 मई 2026

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि एक सप्ताह के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। आज से पेट्रोल और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगे हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला दे रही है, जबकि मध्यप्रदेश में ईंधन महंगा होने का सबसे बड़ा कारण राज्य सरकार द्वारा लगाया जा रहा भारी टैक्स है।

श्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमत उत्तरप्रदेश की तुलना में औसतन 13 रुपए और डीजल 4 रुपए प्रति लीटर अधिक है। वर्तमान में प्रदेश सरकार पेट्रोल पर 29% वैट + 2.5 रुपए + 1% सेस तथा डीजल पर 19% वैट + 1.5 रुपए + 1% सेस वसूल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पेट्रोल पर 30 रुपए से अधिक और डीजल पर 20 रुपए से अधिक टैक्स दे रही है। भोपाल में पेट्रोल 110.75 रुपए और डीजल 95.91 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुका है।

श्री कमलनाथ ने मांग की कि मध्यप्रदेश सरकार तत्काल टैक्स में कटौती कर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कम से कम 10 रुपए प्रति लीटर की राहत दे। उन्होंने कहा कि इससे जनता को राहत मिलेगी और राज्य के राजस्व पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने के कारण ट्रक और भारी वाहन अन्य राज्यों से ईंधन भरवा रहे हैं, वहीं सीमावर्ती जिलों के लोग भी पड़ोसी राज्यों से तेल खरीद रहे हैं, जिससे मध्यप्रदेश को राजस्व नुकसान हो रहा है।

धन्यवाद

नारी शक्ति की अटूट श्रद्धा, अखंड सौभाग्य व प्रेम के प्रतीक 'वट सावित्री व्रत' की सभी माताओं एवं बहनों को हार्दिक मंगलकाम...
16/05/2026

नारी शक्ति की अटूट श्रद्धा, अखंड सौभाग्य व प्रेम के प्रतीक 'वट सावित्री व्रत' की सभी माताओं एवं बहनों को हार्दिक मंगलकामनाएं।

सती सावित्री एवं सत्यवान को समर्पित यह पावन पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां, संकल्प शक्ति, भक्ति और समृद्धि लेकर आए, यही प्रार्थना है।

सृष्टि के संतुलन, कर्मफल और न्याय के अधिपति, सूर्यपुत्र भगवान श्री शनि देव जी की जयंती पर सादर नमन एवं हार्दिक शुभकामनाए...
16/05/2026

सृष्टि के संतुलन, कर्मफल और न्याय के अधिपति, सूर्यपुत्र भगवान श्री शनि देव जी की जयंती पर सादर नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।

कर्म के अनुसार फल देने वाले न्यायप्रिय शनि देव से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन से अंधकार, बाधाएँ और संघर्ष दूर कर सही दिशा में आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें।

उनकी कृपा से जीवन में धैर्य, संयम और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा सदैव बनी रहे।

मध्य प्रदेश NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, आदरणीय हेमंत वागद्रे जी को पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त हो...
15/05/2026

मध्य प्रदेश NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, आदरणीय हेमंत वागद्रे जी को पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रदेश कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे जी एवं कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार एवं धन्यवाद, जिन्होंने संगठन हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के यशस्वी एवं ऊर्जावान प्रदेश प्रभारी आदरणीय हरीश चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ...
13/05/2026

मध्यप्रदेश कांग्रेस के यशस्वी एवं ऊर्जावान प्रदेश प्रभारी आदरणीय हरीश चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आपका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, ज़मीन से जुड़ा राजनीतिक दृष्टिकोण एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता की कामना करते हैं।

सौजन्य — टीम सुखदेव पांसे मुलताई, बैतूल...

📍 शाजापुर | NH-3 (आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग)📅 7 मई 2026, गुरुवार🕒 प्रातः 11 बजे सेगेहूं खरीदी में अव्यवस्था, स्लॉट ब...
06/05/2026

📍 शाजापुर | NH-3 (आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग)
📅 7 मई 2026, गुरुवार
🕒 प्रातः 11 बजे से

गेहूं खरीदी में अव्यवस्था, स्लॉट बुकिंग की गड़बड़ी और भावांतर राशि न मिलने से किसान परेशान हैं।
इन किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ अब संघर्ष जरूरी है।

सभी किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और अपनी आवाज बुलंद करें।

मप्र कांग्रेस एवं किसानों द्वाराचक्काजाम आंदोलन✊🗓️07 मई 2026🕚प्रातः 11 बजे से
06/05/2026

मप्र कांग्रेस एवं किसानों द्वारा
चक्काजाम आंदोलन✊
🗓️07 मई 2026
🕚प्रातः 11 बजे से

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सम्मानित पत्रकार साथियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक ...
03/05/2026

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सम्मानित पत्रकार साथियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आधारशिला है। यह आवश्यक है कि पत्रकारों की सुरक्षा एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सदैव सुदृढ़ और संरक्षित रखा जाए, ताकि सत्य निर्भीकता के साथ समाज तक पहुँचता रहे।

अपने परिश्रम और समर्पण से देश के विकास में अमूल्य योगदान देने वाले सभी श्रमिक भाई-बहनों को नमन।आपकी मेहनत ही राष्ट्र की ...
01/05/2026

अपने परिश्रम और समर्पण से देश के विकास में अमूल्य योगदान देने वाले सभी श्रमिक भाई-बहनों को नमन।
आपकी मेहनत ही राष्ट्र की प्रगति की सच्ची नींव है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Address

Tapti Nagri Multai
Multai
460661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Office Of Sukhdeo Panse posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Office Of Sukhdeo Panse:

Share