27/08/2026
आज पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं संगठन उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सुखदेव पांसे जी ग्राम हिवरखेड़ी में सरपंच श्री सम्मूलाल धुर्वे जी के सुपुत्र के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दुःखद अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे जी, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम जी, हेमंत पगारिया जी, पंजाब अहाके जी, महेंद्र सिंह जी, मयंक चौहान जी एवं भगवान सिंह चौहान जी उपस्थित रहे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।