Sukhdeo Panse Friends Club

Sukhdeo Panse Friends Club Fan Page

सुखदेव पांसे

जन-जन के लाड़ले
किसान, युवा, व्यापारी, सर्वाहारा वर्ग एवं आम जनता के अधिकारों एवं हितों के लिए लड़ाई लड़ने वाले , सेवा ही जिनकी पहचान है ऐसे सज्जन, सरल एवं ईमानदार नेता है सुखदेव पांसे। साधारण से किसान परिवार के स्व. श्री वसंतराव पांसे के घर जन्में सुखदेव स्नातकोत्तर के साथ विधि की पढ़ाई भी की है। युवाओं में लोकप्रिय पांसे शुरू से ही क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय रहे जिसकी वजह से मा

न. रामजी महाजन के स्वर्गवास के बाद पहली बार प्रभातपट्‌टन विधानसभा से 2003 में विधानसभा चुनाव लड़े और जीते। श्री सुखदेव पांसे ने 25 दिसम्बर, 2018 को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के मंत्रीमण्डल में केबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की।

Know More

सुखदेव पांसे के बारे में

सुखदेव पान्से अपने जीवन में सदा ही उद्देश्यपूर्ण, सत्यता, प्रदेश और क्षेत्र के विकास की राजनीति के प्रबल समर्थक रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से, उन्होंने जिलें और क्षेत्र के अनेक मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद की है, लेकिन उन्होंने हमेशा अहिंसा, समानता और न्याय को प्रचारित करते हुए जिले और क्षेत्र का विकास करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। सुखदेव पान्से ने, वर्ष 2003 में राष्ट्र और प्रदेश की सेवा करने और उसकी प्रगति का महत्वपूर्ण अंग बनने की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ाये। उन्होंने सर्व प्रथम आठनेर-मासोद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने और मध्यप्रदेश के बैतुल जिले के लोगों की सेवा करने का फैसला किया। इसमें उन्हें क्षेत्र की जनता ने अपार प्यार देते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याक्षी के रूप में अपना युवा नेता चुनकर क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया।

सुखदेव पान्से ने वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन के लिए मुलताई विधानसभ क्षेत्र से अपने विरोधियों को लगभग 18,000 मतों के भारी अंतर से हराकर अपना तीसरा चुनाव जीता, जो उनके निर्वाचन क्षेत्र की जनता द्वारा उनके प्रति व्यक्त किये गये विश्वास का जीता-जागता प्रमाण था।

सुखदेव पांसे का जन्म 11 नवम्बर, 1968 को मंगोनाकलां, जिला बैतूल में हुआ। स्व. श्री बसंत राव पांसे के पुत्र श्री सुखदेव पांसे ने एम.ए. और एल.एल.बी. (एडव्होकेट) तक शिक्षा प्राप्त की है। पांसे की सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष रूचि है।

सुखदेव पांसे वर्ष 1985 में छात्र जीवन में स्काउट के रूप में राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित हुए। पांसे वर्ष 1991 में शासकीय हमीदिया महाविद्यालय, भोपाल में खेल सचिव और वर्ष 1992-93 में छात्र संघ अध्यक्ष रहे। पांसे वर्ष 1995 से वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के महामंत्री रहे। पांसे वर्ष 2001 में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रबंध समिति के सदस्य और आदिवासी मॉनीटरिंग कमेटी, बैतूल के अशासकीय सदस्य रहे। पांसे वर्ष 2002 में जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, बैतूल के संचालक बने। श्री पांसे वर्ष 2003 में 12वीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे। श्री पांसे वर्ष 2008 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। श्री सुखदेव पांसे ने 25 दिसम्बर, 2018 को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के मंत्रीमण्डल में केबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की।



उपलब्धिया

मुलताई विधान सभा में करवाए करोड़ो के निर्माण कार्य

नागपुर -ओबेदुल्लागंज नेशनल हाईवे 69 फोरलेन का निर्माण, मुलताई रेल्वे स्टेशन पर समता एक्सप्रेस एवं दादा धाम एक्सप्रेस व नागपुर-जयपुर ट्रेन के स्टापेज, मुलताई नेशनल हाइवे बायपास, ताप्ती सरोवर का सौंदर्यीकरण, घाट निर्माण, पार्क एवं ताप्ती जी के मध्य में टापू का सौंदर्यीकरण में सहभागिता, नगर के फव्वारा चौक से ताप्ती जी की प्रथम पुलिया तक सड़क का सीमेंटीकरण, मुलताई-वरूड टू-लेन, मुलताई छिन्दवाड़ा नेशनल हाईवे (69ए) टू-लेन मार्ग, मुलताई-वरूड़ अंतर्राज्यीय मार्ग का निर्माण { फव्वारा चौक मुलताई से बोरदेही मार्ग { मुलताई की पेयजल समस्या के स्थायी निराकरण हेतु हरदोली जल आवर्धन योजना की स्वीकृति, मुलताई में ताप्ती महोत्सव की शुरूआत कर ताप्ती महोत्सव में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय ख्याति प्राप्त कलाकारों को बुलाया, डब्ल्यू.सी.एल वेलफेयर फण्ड से ग्रामीण क्षेत्रों में सीमेंट सड़क, पेयजल व्यवस्था, स्कूलों की बाउण्ड्रीवाल एवं पेयजल टंकी सहित अन्य जन उपयोगी कार्यो की स्वीकृति, बिरूल बाजार, मंगोनाखुर्द, प्रभात पट्‌टन एवं हिवरखेड़ में विशाल सामुदायिक मंगल भवनों का निर्माण, मुलताई एवं प्रभात पट्‌टन विकास खण्ड के ग्रामों को प्रधानमंत्री सड़क से जोड़ने हेतु विशेष पैकेज की स्वीकृति, वोल्टेज समस्या से निराकरण हेतु ट्रांसफार्मरों की स्वीकृति एवं फीडर विभक्तिकरण एवं विद्युत सब स्टेशनों की स्थापना। केन्द्रीय सड़क निधी से सांईखेड़ा-बिसनूर मार्ग निर्माण एवं ताप्ती नदी पर विशाल पुल निर्माण। मुलताई में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना। मुलताई में यूएसएमटीआई योजनांतर्गत सीमेंट सड़क के लिए पूर्व शहरी विकास मंत्री कमलनाथ जी से 7.5 करोड की राशि लाए।{ ट्रांसपोर्टरो व नागरिकों को टोल नाके पर आंदोलन कर शुल्क कम करवाया, तथा नजूल की लड़ाई लड़ नजूल समस्या से मुक्ति दिलवाई। ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण करवाया तथा ताप्ती सफाई अभियान में सहभागिता की।


किसानों की बिजली व वोल्टेज की समस्या की दूर

सुखदेव पांसे के कार्यकाल में बिजली की वोल्टेज समस्या को देखते हुए 4 नये स्टेशनों बरई 3.15 एमवीए, रायआमला 5 एमवीए, घाटबिरोली 3.15 एमवीए तथा सर्रा 3.15 एमवीए को स्वीकृत कराकर निर्माण कराया गया। इसी प्रकार क्षेत्र के लगभग प्रत्येक सब स्टेशन आष्टा, मुलताई, सांईखेड़ा, डहुआ बिसनुर, बिरूल बाजार, दुनावा, प्रभात पट्‌टन आदि की क्षमता वृद्धि करवाई है। मुलताई विधानसभा क्षेत्र में अतिरिक्त 62 किलोमीटर 33 केव्ही लाईन तथा 1065 किमी. 11 केव्ही लाईन का विस्तार करवाया गया। क्षेत्र के किसानों की वोल्टेज समस्या को देखते हुए वर्ष 2010-11 में भोपाल से सर्वाधिक 125 नग अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्वीकृत की गई जिसमें 100 केव्हीए क्षमता वाले 78 ट्रांसफर्मर एवं 63 केव्हीए क्षमता वाले 47 ट्रांसफार्मरों की स्वीकृति करवाकर कृषकों की मंशा अनुसार नि:शुल्क लगवाये गये।

क्षेत्र के विकास को बनाया अपना लक्ष्य

सुखदेव पांसे ने अपने विधायक बनने के बाद क्षेत्र के विकास को ही अपना पहला लक्ष्य बनाया और इस लक्ष्य को पाने के लिए अपनी टीम के साथ जी-जान से जुट गए। मॉ ताप्ती का उदगम स्थल मुलताई को पवित्र नगरी का दर्जा दिलवा कर माँ ताप्ती मठ की स्थापना करवाई। मुलताई विधान सभा क्षेत्र में सर्वाधिक एडिशनल ट्रांसफार्मर की स्वीकृति। मुलताई रेल्वे स्टेशन में सुविधाओं के लिए प्रयास किया। अपनी जागरूकता की वजह से मध्यप्रदेश विधान सभा में प्रदेश के समस्त 230 विधायकों में से टॉप टेन विधायकों में 10 में नाम दर्ज करवाया। मुलताई-बोरदेही मार्ग की निर्माण। सर्वाधिक जलाशय का निर्माण। ताप्ती सरोवर का सौदर्यीकरण, घाट निर्माण, पार्क, ताप्ती के मध्य में स्थित टापू का निर्माण करवाया। जनउपयोगी कार्यो की स्वीकृति करवाई। बिरूल बाजार, मंगोनाखुर्द, प्रभात पट्‌टन एवं हिवरखेड़ में विशाल सामुदायिक मंगल भवनों का निर्माण करवाया। विधायक निधि से क्षेत्र में करोड़ो रूपये के चरणबद्ध विकास कार्यो की आधारशिला रखी। कैंसर, स्पाईनल, न्यरोज, ब्रेन सर्जरी, कार्डिक सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित सैकड़ो लोगों का उपचार कराया। श्री पांसे का खेलों संबंधी प्रेम भी झलकता नजर आता है और समय-समय पर युवाओं खेल सुविधाओं के लिए सहयोग करते है। क्षेत्र में होने वाले समस्त धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में उपस्थित रहते है। इसी वजह से वे सभी उम्र के नागरिकों की उम्दा पसंद बने हुए है। अपने उच्च स्तरीय सम्पर्क की वजह से क्षेत्र के सैकड़ो युवाओं को प्राईवेट क्षेत्र में नौकरी / जॉब पर लगवा चुके है। उनके निवास व कार्यालय पर हमेशा हितग्राहियों के साथ ही कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रहती है।


अभी और विकास के कार्य करने है

सुखदेव पांसे का कहना है कि उन्होनें अपनी युवावस्था से एक आदर्श विधानसभा का ख्वाब देखा है। अपने क्षेत्र के विकास के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। क्षेत्र की जनता के स्नेह से उन्होनें अभी तक अपने कार्यकाल में विकास कार्य करवाए है। आगे भी जनता अगर उन्हें आर्शीवाद देगी तो वे जनता की सेवा में लगकर क्षेत्र के चहुमुखी सकारात्मक विकास के कार्य करवायेंगे। मॉ ताप्ती के आर्शीवाद से वे मुलताई को प्रदेश में अव्वल स्थान पर देखना चाहते है।


किसानों के लिए लाए दर्जनों जलाशय

सुखदेव पांसे ने क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, गरीबी उन्मूलन, रोजगार जैसे विषयों पर सकारात्मक कार्य किए। वहीं किसानों की पेयजल और सिंचाई समस्या को दूर करने के लिए करोड़ों रूपयों की याोजनाएं स्वीकृत कराकर पूर्ण करवाई, जिसमें माथनी, इटावा, डोभ, झिरी, रिधोरा सेंद्रिया, बोरगांव, खड़आमला, पाबल, करपा, बघोली, पांढरी, शेरगढ़, देहगुढ़, पिसाटा, सिपावा, परसठानी, मायका सर्रा, सूखा खेड़ी, सांईखेड़ा, दुनावा, ऐनस, पिपरिया, सोंडिया, कपास्या, खल्ला, डहुआ, चौथिया, छोटी अमरावती, बिसनूर, रगड़गांव जैसे गांवों में करोडो रूपये के जलाशय बनवाए


हमेशा जनता के लिए सक्रिय रूप से किया कार्य

अपने कार्यकाल में श्री पांसे ने ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई हेतु बड़ी एवं छोटी सिंचाई परियोजनाओं (बाँधो) की स्वीकृति दिलाई। मुलताई रेल्वे स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा दिलवाने हेतु प्रयास किया। ताप्ती सरोवर में आने वाले गंदे जल की निकासी हेतु सीवर लाईन एवं नाले का निर्माण (रेल्वे स्टेशन से मोक्ष धाम तक) योजना की केन्द्र सरकार से स्वीकृति के लिए प्रयास किया। ग्रामीण क्षेत्रों को प्रधानमंत्री सड़क योजना से जोड़ने हेतु केन्द्र सरकार से विशेष पैकेज स्वीकृत कराया, विधायक निधि एवं केन्द्रीय सहायता राशि से ग्रामीण क्षेत्रो में सीमेंट सड़को व अन्य कार्यो की स्वीकृति दिलाई। क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण निर्माण हेतु विश्वविद्यालय एवं विद्यालयों की स्थापना हेतु प्रयास किया। शिवधाम सालवर्डी के चरणबद्ध विकास हेतु कार्य किया।
Sukhdev Panse

📍 बैतूल | ग्राम दनोराग्राम दनोरा, बैतूल में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं संगठन उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री सुख...
25/08/2026

📍 बैतूल | ग्राम दनोरा

ग्राम दनोरा, बैतूल में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं संगठन उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री सुखदेव पांसे जी का ग्रामवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच वासुदेव वाघमारे जी, पंजाबराव बारस्कर जी, बाबूजी पंजाबराव बारस्कर जी, मंचितराव वाघमारे जी, देवानंद गाडगे जी, शिव रावत जी, महादेव जीजकार जी, नामदेव बारस्कर जी, वास्कीनंदन कापसे जी, जनपद सदस्य अखिलेश वाघमारे जी, कोमल देशमुख जी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों के इस स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार। 🙏

मुलताई - आज पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे जी ने ग्राम पांढरी में स्वर्गीय श्री रामकृष्ण जी ...
25/08/2026

मुलताई - आज पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे जी ने ग्राम पांढरी में स्वर्गीय श्री रामकृष्ण जी कवड़कर के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल कवड़कर परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति। 🙏

श्रावण मास के अंतिम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना है कि क्षेत्र एवं समस्त प्रदेशवासिय...
24/08/2026

श्रावण मास के अंतिम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना है कि क्षेत्र एवं समस्त प्रदेशवासियों को सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

हर-हर महादेव! 🔱🚩

आज श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हेमंत वागद्रे जी द्वारा आयोजि...
24/08/2026

आज श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हेमंत वागद्रे जी द्वारा आयोजित सद्भावना कावड़ यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे जी शामिल हुए।

इस अवसर पर बाबा भोलेनाथ से क्षेत्र एवं समस्त क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

हर-हर महादेव! 🔱🚩

छात्र नेता भाई श्री प्रतीक यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🎂माँ ताप्ती जी का आशीर्वाद सदैव आपके साथ ब...
22/08/2026

छात्र नेता भाई श्री प्रतीक यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🎂

माँ ताप्ती जी का आशीर्वाद सदैव आपके साथ बना रहे। आपका जीवन सुख, समृद्धि एवं सफलता से परिपूर्ण हो और आप सदैव युवाओं एवं छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहें।

21/08/2026

छात्रों के सम्मान में कांग्रेस,
छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस! ✊🇮🇳

जोर-जुल्म की टक्कर में, कांग्रेस मैदान में!

सच की आवाज़ दबेगी नहीं! ✊🇮🇳साहिल को न्याय और दोषियों पर FIR की मांग को लेकर राहुल गांधी जी के समर्थन में बैतूल जिला कांग...
21/08/2026

सच की आवाज़ दबेगी नहीं! ✊🇮🇳

साहिल को न्याय और दोषियों पर FIR की मांग को लेकर राहुल गांधी जी के समर्थन में बैतूल जिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुखदेव पांसे जी, जिला कांग्रेस प्रभारी सुनील उइके जी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री निलय डागा जी एवं कांग्रेस साथियों ने न्याय की आवाज़ बुलंद की।

सच के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

ी_लड़ाई

उपलब्धि पर सम्मान एवं अभिनंदन 💐श्रीकृष्णा लाइब्रेरी के होनहार छात्र एवं UPSC CAPF (AC) परीक्षा में AIR-159 रैंक हासिल कर...
20/08/2026

उपलब्धि पर सम्मान एवं अभिनंदन 💐

श्रीकृष्णा लाइब्रेरी के होनहार छात्र एवं UPSC CAPF (AC) परीक्षा में AIR-159 रैंक हासिल करने वाले श्री विनय पवार जी को मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं संगठन उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री सुखदेव पांसे जी ने सम्मानित कर उनकी शानदार उपलब्धि पर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

विनय जी की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

आज मुलताई में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर नगर एवं ब्ल...
20/08/2026

आज मुलताई में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं संगठन उपाध्यक्ष, म.प्र. कांग्रेस कमेटी श्री सुखदेव पांसे जी उपस्थित रहे।

राजीव जी का आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Address

Tapti Ward
Multai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sukhdeo Panse Friends Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sukhdeo Panse Friends Club:

Shortcuts

Share