Akhand rajputana sevasangh

Akhand rajputana sevasangh
#अखण्ड_राजपूताना_सेवासंघ
एक कदम #

21/06/2026
It is with immense pride and happiness that we share the remarkable achievement of Shri Bir Vikram Singh, who has been h...
20/06/2026

It is with immense pride and happiness that we share the remarkable achievement of Shri Bir Vikram Singh, who has been honored at a special ceremony held at the prestigious House of Lords, London.

This distinguished recognition has been conferred upon him for his outstanding contributions to entrepreneurship, social development, strengthening international cooperation, and for promoting the timeless Indian philosophy of “Vasudhaiva Kutumbakam” — The World Is One Family on a global मंच.

A successful and visionary entrepreneur, Shri Bir Vikram Singh embodies national consciousness and Rajputana pride. His accomplishments are not limited to personal success; they stand as a source of inspiration and pride for society and the nation alike.

It is especially commendable that he is nurturing his son, Karthikeya, from an early age with strong values of culture, social responsibility, and patriotism—laying the foundation for a responsible, value-driven, and strong future generation.

This honor is a testament to his unwavering dedication, global outlook, and commitment to India’s cultural and ethical values.

On this historic and proud occasion, the entire Rajputana fraternity extends its heartfelt congratulations, respect, and best wishes to Shri Bir Vikram Singh.










आज प्रातः ठाकुर आर. पी. सिंह दरगोंस (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सिंह नरूका के सुपुत्र...
13/06/2026

आज प्रातः ठाकुर आर. पी. सिंह दरगोंस (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सिंह नरूका के सुपुत्र जय सिंह नरूका के साथ विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता में मॉर्निंग वॉक की।

यह मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें संगठन, समाज और युवा सहभागिता जैसे विषयों पर अनौपचारिक संवाद भी हुआ।

प्रेस विज्ञप्तिअखंड राजपुताना सेवासंघ को मिला राष्ट्रीय युवा अध्यक्षअखंड राजपुताना सेवासंघ के राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर सि...
13/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति

अखंड राजपुताना सेवासंघ को मिला राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष

अखंड राजपुताना सेवासंघ के राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर सिंह राणा द्वारा प्रस्तावित एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आर. पी. सिंह दुर्गवंश तथा राष्ट्रीय मार्गदर्शक पद्मश्री कंवल सिंह चौहान द्वारा अनुमोदित, उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता पारस सुनील सिंह चौहान को संगठन का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

अधिवक्ता पारस चौहान, दिल्ली के प्रतिष्ठित भवन निर्माता सुनील चौहान के सुपुत्र हैं। कम आयु में ही उन्होंने अपनी योग्यता, परिश्रम और क्षमता के बल पर विधि के क्षेत्र में सम्मानजनक पहचान और सफलता अर्जित की है।

संगठन से युवाओं को जोड़ने का प्रयास लंबे समय से राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा था। इस दृष्टि से पारस चौहान का राष्ट्रीय नेतृत्व में शामिल होना समाज और संगठन—दोनों के लिए महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक कदम माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आर. पी. सिंह दुर्गवंश ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी संगठन में और अधिक सशक्त होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह भी मानना है कि राजपुताना बिजनेस नेटवर्क के गठन से संगठन की सामाजिक स्वीकार्यता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और अब बौद्धिक, व्यावसायिक वर्ग के साथ-साथ युवा वर्ग का जुड़ाव भी और अधिक मजबूत होगा। संगठन सदैव इस दिशा में प्रयासरत रहा है कि समाज के प्रत्येक वर्ग की गरिमामय उपस्थिति सुनिश्चित हो।

संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि शीघ्र ही योग्यता के आधार पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष के पद की भी घोषणा की जाएगी।

इस अवसर पर अखंड राजपुताना सेवासंघ का समस्त परिवार नवनियुक्त राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अधिवक्ता पारस चौहान को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है तथा उनके उज्ज्वल, सक्रिय और प्रभावशाली कार्यकाल (2025-2030) के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त करता है।

शुभकामना सहित,

श्री रामपाल सिंह
राष्ट्रीय संगठन सचिव
अखंड राजपुताना सेवासंघ

आज पश्चिम बंगाल सरकार के ट्रांसपोर्ट एवं श्रम (मजदूर) कैबिनेट मंत्री अर्जुन सिंह से कोलकाता सचिवालय में शिष्टाचार भेंट क...
13/06/2026

आज पश्चिम बंगाल सरकार के ट्रांसपोर्ट एवं श्रम (मजदूर) कैबिनेट मंत्री अर्जुन सिंह से कोलकाता सचिवालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा राजपुताना बिजनेस नेटवर्क के आगामी कार्यक्रम हेतु औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। माननीय मंत्री महोदय ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करके अपनी उपस्थिति पर सहमति प्रदान कर दिया।।

दिल्ली स्थित 14 अशोका रोड आवास पर मा. उपसभापति राज्यसभा आदरणीय श्री हरिवंश सिंह से एक अत्यंत आत्मीय भेंट हुई। आदरणीय उपस...
12/06/2026

दिल्ली स्थित 14 अशोका रोड आवास पर मा. उपसभापति राज्यसभा आदरणीय श्री हरिवंश सिंह से एक अत्यंत आत्मीय भेंट हुई।

आदरणीय उपसभापति जी ने अपने अत्यंत व्यस्त समय में से बहुमूल्य समय निकालकर संगठनात्मक संरचना तथा संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों को बहुत ध्यानपूर्वक सुना और प्रत्येक सकारात्मक एवं जनहितकारी प्रयास के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे हर कार्य में उनका सदैव सहयोग और समर्थन बना रहेगा। साथ ही उन्होंने यह संदेश दिया कि समाज को क्षत्रिय स्वभाव के अनुरूप, राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत भावना के साथ, सभी के हित में कार्य करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के कार्यों से अवगत कराने हेतु समय प्रदान करने के लिए मा. उपसभापति राज्यसभा महोदय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Address

Mumbai
400001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhand rajputana sevasangh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Akhand rajputana sevasangh:

Shortcuts

Share

Category