09/07/2026
*|| जय श्री राम || जय महर्षि वाल्मीकि ||* 🚩
प्रेस नोट*
*दिनांक: 07 जुलाई 2026*
*स्थान: मुंबई/ठाणे*
*आंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की मांग*
*आजा पर्वत स्थित महर्षि वाल्मीकि समाधी को तीर्थ स्थान घोषित किया जाए*
*रामायण कालीन तीर्थ क्षेत्र का निर्माण हो*
*- श्रीमान दिनेश दादा पाटील*
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
आंतरराष्ट्रीय बजरंग दल - अखिल आर्यवर्त संघ
आंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्रीमान दिनेश दादा पाटील जी* ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि ठाणे जिले के सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में स्थित *आजा पर्वत / आडोबा डोंगर* पर स्थित *महर्षि वाल्मीकि महाराज की समाधी* को *तीर्थ स्थान का दर्जा* दिया जाए और वहां *रामायण कालीन तीर्थ क्षेत्र* का निर्माण किया जाए।
*आजा पर्वत का पौराणिक महत्व:*
1. *सीता माता का वनवास:* रामायण के अनुसार भगवान राम द्वारा त्याग किए जाने के बाद माता सीता ने महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में शरण ली थी।
2. *लव-कुश का जन्म और शिक्षा:* माता सीता के पुत्र लव और कुश का जन्म और बाल्यकाल इसी पवित्र स्थान पर हुआ। यहीं 'लव-कुश गुहा' में उन्होंने युद्धकला और शास्त्रों की शिक्षा ली।
3. *'आजा' नाम की उत्पत्ति:* लव-कुश महर्षि वाल्मीकि को 'आजोबा' यानी दादा कहते थे। उसी से इस पर्वत का नाम 'आजा पर्वत' या 'आडोबा डोंगर' पड़ा।
4. *महर्षि वाल्मीकि समाधी:* इस पर्वत पर महर्षि वाल्मीकि की ध्यानस्थ समाधी स्थित है। स्थानीय मान्यता है कि समाधी का आकार वर्षों से स्वतः बढ़ रहा है।
*श्रीमान दिनेश दादा पाटील जी ने कहा:*
*"आजा पर्वत सिर्फ एक पहाड़ नहीं, यह हमारी सनातन संस्कृति और रामायण का जीवंत प्रमाण है। यहां माता सीता ने आश्रय लिया, लव-कुश पले-बढ़े और महर्षि वाल्मीकि ने 'रामायण' की रचना की।*
*आज यह स्थान उपेक्षित है। सरकार को इसे तुरंत तीर्थ क्षेत्र घोषित कर, यहां रामायण थीम पार्क, वाल्मीकि आश्रम, लव-कुश स्मारक और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बनानी चाहिए। इससे न केवल हिंदू आस्था को बल मिलेगा, बल्कि पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।"*
दादा ने कहा कि आंतरराष्ट्रीय बजरंग दल इस मांग को लेकर *जनजागृति अभियान* चलाएगा और सरकार से शीघ्र निर्णय की मांग करेगा।
*स्थान:* आजा पर्वत का बेस 'देणे गांव' है। निकटतम रेलवे स्टेशन कसारा / आसनगांव है।
*|| जय श्री राम || जय महर्षि वाल्मीकि ||*
*आपका*
*श्रीमान दिनेश दादा पाटील*
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
*आंतरराष्ट्रीय बजरंग दल - अखिल आर्यवर्त संघ* # योगी सिद्धनाथ अघोर साधक CMOMaharashtra CMO Goa CM Madhya Pradesh टायगर ग्रुप महाराष्ट्र Rukma Nand Pandey बालयोगी श्री सदानंद महाराज - Balyogi Shri Sadanand Maharaj Mike Plays Cm Dr Himanta Biswa sarma Fan Club PM Narendra Modi Dattatray A Dethe Mangal Prabhat Lodha Kayakalp Global Pandit Patil Jagadguru Paramhans Acharya Uswege Murderer PMO India PMO India : Report Card Kapil Patil Mahesh Chaughule CM Ramesh UP CM Support CM Uttarakhand Fan Club Hemont Mattwankar(marathi_bhaiya)
Jagan Patil
bjpindia