21/07/2026
तुम साथ हो मेरे प्रभु,
फिर किसी चीज़ की कमी नहीं है।
न धन की चाह, न मान-सम्मान की अभिलाषा,
बस आपकी कृपा बनी रहे, यही मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है।
जब आप साथ हों, तो हर संकट छोटा लगता है,
हर अँधेरा उजाले में बदल जाता है,
और हर असंभव कार्य भी संभव हो जाता है।
हे प्रभु!
सदैव अपना आशीर्वाद और स्नेह बनाए रखिए।
आपके चरणों में ही मेरा विश्वास, मेरी शांति और मेरा सम्पूर्ण जीवन समर्पित है।
जय श्री राम! 🚩