Adiyogi DivyaDham आदियोगी दिव्यधाम

  • Home
  • India
  • Mumbai
  • Adiyogi DivyaDham आदियोगी दिव्यधाम
Call Directions Website Contact the organization

Adiyogi DivyaDham आदियोगी दिव्यधाम 🕉️ 🚩🛕 आदियोगी दिव्यधाम – छत्तीसगढ़ 🕉️ 🚩🛕
आस्था, अध्यात्म और सनातन संस्कृति, पर्यटन का अंतरराष्ट्रीय स्तर का भव्य केंद्र, हर हर महादेव जय श्री आदियोगी दिव्यधाम

(1)

देश-विदेश के सनातनियों हेतु आस्था व आकर्षण का केंद्र बनेगा आदियोगी दिव्यधाम- परम श्रद्धेय स्वामी अच्युतम दास जी महाराज
23/11/2026

देश-विदेश के सनातनियों हेतु आस्था व आकर्षण का केंद्र बनेगा आदियोगी दिव्यधाम- परम श्रद्धेय स्वामी अच्युतम दास जी महाराज

"आदियोगी दिव्यधाम" भूमिपूजन समारोह को प्रमुखता से प्रकाशित करने हेतु "दैनिक भास्कर" समाचार पत्र का सादर आभार
22/11/2026

"आदियोगी दिव्यधाम" भूमिपूजन समारोह को प्रमुखता से प्रकाशित करने हेतु "दैनिक भास्कर" समाचार पत्र का सादर आभार

22/11/2026

आदियोगी दिव्य धाम भूमि पूजन आयोजन को प्रसारित करने हेतु भारतवर्ष समाचार का सादर आभार

https://bharatwarshsamachar.com/2026/11/18/5324/

22/11/2026
22/11/2026

आदियोगी दिव्यधाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न

खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा के एक महत्वपूर्ण संकल्प की हुई शुरुआत

राजनांदगांव/खुज्जी, 18 नवंबर 2026।
आज दिनांक 18 नवंबर 2026, प्रातः 10:30 बजे आदियोगी दिव्यधाम के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आदियोगी दिव्यधाम का भव्य भूमि पूजन विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

भूमि पूजन कार्यक्रम में इस अवसर पर खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, महामंत्री राजू सिन्हा, चुम्मन साहू, भाजपा नेता रविंद्र वैष्णव, राम साहू, पूरण नेताम, रोशन साहू सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल होकर इस धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा के संकल्प के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इस अवसर पर आदियोगी दिव्यधाम के भूमि दानदाता श्री पूरनलाल नेताम जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। भूमि दानदाता की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में महंत श्री स्वामी अच्युतम दास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके द्वारा विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ आदियोगी दिव्यधाम का भूमि पूजन भव्य रूप से संपन्न कराया गया।

अनघ संकल्प फाउंडेशन द्वारा संचालित "आदियोगी दिव्यधाम" का उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार, सेवा एवं सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है। प्रस्तावित दिव्यधाम में धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने की परिकल्पना की गई है।

भूमि पूजन के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं ग्रामीणजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने आदियोगी दिव्यधाम के इस संकल्प को क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर आदियोगी दिव्यधाम परिवार की ओर से भूमि दानदाता, उपस्थित विधायक जी, महंत श्री स्वामी अच्युतम दास जी महाराज, श्री रोशनलाल जी साहू, श्री राम साहू जी सहित सभी नागरिकों, ग्रामीणजनों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

22/11/2026

छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का आस्था और पर्यटन का केंद्र बनेगा "आदियोगी दिव्यधाम"- विधायक भोलाराम साहू

छत्तीसगढ़ के लोगों को दर्शन एवं पूजन के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है, अंतरराष्ट्रीय स्तर की आस्था और पर्यटन का केंद्र छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले की खुज्जी विधानसभा के लिए गर्व का विषय है इससे छत्तीसगढ़ में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का भी सर्वांगीण विकास होगा

18 नवंबर 2026 को आदियोगी दिव्यधाम का भूमि पूजन परम श्रद्धेय परमपूज्य स्वामी अच्युतम दास जी महाराज द्वारा भूमि दानदाता पूरण नेताम, विधायक भोलाराम साहू, महामंत्री राजू सिन्हा, चुम्मन साहू, भाजपा नेता रविंद्र वैष्णव, राम साहू, रोशन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिविधान से सम्पन्न हुआ

सभी जनप्रतिनिधियों ने परम श्रद्धेय परमपूज्य स्वामी अच्युतम दास जी महाराज का स्वागत करते हुए इस धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक "आदियोगी दिव्यधाम" के भूमि पूजन के लिए आभार व्यक्त किया

हिन्द न्यूज नेशन

Address

Mumbai
400001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adiyogi DivyaDham आदियोगी दिव्यधाम posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Adiyogi DivyaDham आदियोगी दिव्यधाम:

Shortcuts

Share

Category