29/03/2022
हिन्दी कार्यशाला का आयोजन
आज दिनांक 29.03.2022 को विभागीय राजभाषा द्वारा सुबह 11 बजे से ऑनलाइन माध्यम से जनवरी से मार्च 2022 के त्रैमासिक सत्र के लिए हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन मान. निदेशक महोदया श्रीमती रश्मि झगड़े, भा.प्र.से., की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ.
ज्ञात हो कि दिनाँक 21 मार्च 2022 को आयोजित विभागीय राज भाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में दिन और विषय पर निर्णय लिया गया कि दिनांक 29.03.2022 को भौगोलिक सूचना प्रणाली और मोबाइल मैपिंग अप पर विस्तृत प्रशिक्षण किया जाय.
मा. अध्यक्ष महोदया द्वारा निर्देशित विषय पर आज का प्रशिक्षण मानचित्र अनुभाग के अनुसंधान अधिकारी श्री डॉ. नीतेश पराशर द्वारा लिया गया. सामान्यतया हिन्दी कार्यशाला में अगल-अलग विषयों पर अलग-अलग व्याख्याताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है, किंतु आज का विषय समय और जरूरत के अनुसार तय किया गया. यद्यपि चयनित विषय पूरी तरह से तकनीकी होने के बावजूद व्याख्याता महोदय द्वारा बहुत ही बारीकी से विषय के हर पहलू को विधिवत हिन्दी में समझाने का सफल प्रयास किया गया गया.
प्रश्न उत्तर सत्र के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों सहित लोगों ने प्रश्न पूछे और उन सभी का संतोषजनक उत्तर श्री पाराशर जी द्वारा प्रभावी रूप से दिया गया. हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि यह प्रशिक्षण हम सभी की जानकारी में सहायक होगा.
सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपना बहुमूल्य समय देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व अन्य लोगों द्वारा प्रत्यक्ष- परोक्ष रूप से दिए गये सहयोग के लिये बहुत बहुत धन्यवाद व आभार.
माननीय निदेशक महोदया का विशेष आभार जिन्होंने पूरे सत्र के लिये अपना बहुमूल्य समय देकर अपनी सम्माननीय उपस्थिति दर्ज की और जिनके मार्गदर्शन और निर्देशन से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका.