Narendra.kumar

Narendra.kumar samajwadi parti

@सपा कार्यालय
23/10/2024

@सपा कार्यालय

23/10/2024
"पीडीए से डर रही भाजपा।"— माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
22/10/2024

"पीडीए से डर रही भाजपा।"

— माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ        प्रकाशन/प्रसारण हेतु-   दिनांकः21.10.2024    समाजवादी प...
21/10/2024

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः21.10.2024
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल की सहमति से समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में आज समाजवादी व्यापार सभा ने प्रदेश के सभी जिलों में ऑनलाइन मार्केटिंग के विरुद्ध अभियान चलाते हुए आमजन से इस त्यौहार पर अपने क्षेत्र के अपने बाजार के दुकानदारों से ही खरीदारी करने की अपील की।
श्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि खुदरा, फुटकर और छोटे दुकानदारों के समर्थन में और ऑनलाइन व्यापार के बहिष्कार की अपील के साथ पूरे प्रदेश में “ग्राहक जागरूकता अभियान“ चलाया गया है। ऑनलाइन व्यापार के कारण छोटे दुकानदार बर्बाद हो गए हैं। नोटबंदी, लॉक डाउन, जीएसटी और इंस्पेक्टर राज के कारण छोटा व्यापारी त्राहि-त्राहि कर रहे है। ऐसे में ऑनलाइन व्यापार ने तो छोटे दुकानदारों की कमर तोड़ दी है। ऐसे ही रहा तो कुछ सालों में स्थानीय दुकान और खुदरा व्यापार खत्म हो जाएगा। इस पद यात्रा के माध्यम से सरकार से छोटे व्यापारियों को संरक्षण देने की मांग की कई है।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने ऑनलाइन व्यापार से छोटे दुकानदारों को संरक्षण दिया था। सरकार से मांग की जाती है कि ऑनलाइन व्यापार पर अतिरिक्त टैक्स लगाते हुए खुदरा व्यापारियों और दुकानदारों को प्रोत्साहित करें।
सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने वाराणसी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता ने कानपुर और प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सूद ने झांसी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय जायसवाल ने महराजगंज आदि जिलों में दुकानदारों के समर्थन में और ऑनलाइन व्यापार के बहिष्कार के लिए जागरूकता अभियान चलाया जहां व्यापारियों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Address

Mumbai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Narendra.kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share