30/01/2025
साल 1998 में झारखंड की रहने वाली एक महिला के जीवन में अंधेरा छा गया था, जब उनके पति अचानक लापता हो गए थे. परिवार ने उन्हें ढूंढने की हर संभव कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. 2025 के महाकुंभ में जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया. महाकुंभ मेले में, जहां लाखों श्रद्धालु और साधु-संत इकट्ठा हुए थे, वहीं महिला के एक रिश्तेदार ने अघोरी साधु को देखा, जिनका हुलिया कुछ-कुछ उनके पति जैसा लग रहा था. पहले सभी को भ्रम लगा लेकिन ध्यान से देखा तो वो उनके पति गंगासागर यादव ही थे, जो अब एक अघोरी साधु बन चुके थे. हालांकि यह परिवार का महज एक दावा है.