24/07/2026
🌸 केशरवानी समाज की बेटियों की शानदार सफलता पर सम्मान एवं शुभकामनाएँ 🌸
केशरवानी वैश्य युवा सभा, मुंगरा बादशाहपुर की टीम द्वारा समाज के गौरव और केशरवानी वैश्य युवा सभा के सलाहकार श्री अनिल कुमार केसरवानी जी (नई बाजार, गुड़ वाले) के निवास पर जाकर उनकी प्रतिभाशाली बेटियों सुहाना केशरी एवं नैन्सी केशरी की शानदार सफलता पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष राज केसरी, महामंत्री रुद्र केसरी, उपाध्यक्ष एवं मंत्री भी मौजूद रहे। उनके माता-पिता को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा दोनों बेटियों को गुलदस्ता/बुके भेंट कर लड्डू खिलाकर खुशी साझा की गई।
हमारे समाज की बेटियों ने NEET 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे मुंगरा बादशाहपुर एवं केशरवानी समाज का नाम रोशन किया है।
🌟 सुहाना केशरी — 638 अंक
🌟 नैन्सी केशरी — 573 अंक
यह सफलता केवल परिवार की नहीं, बल्कि हम सभी केशरवानी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। दोनों बेटियों की मेहनत, लगन और सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
केशरवानी वैश्य युवा सभा, मुंगरा बादशाहपुर की ओर से दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। 💐🎉
🙏 बेटियाँ पढ़ेंगी, समाज आगे बढ़ेगा। 🙏
— विकास केसरवानी
मीडिया प्रभारी
केशरवानी वैश्य युवा सभा, मुंगरा बादशाहपुर