22/07/2026
प्रेस विज्ञप्ति
मुजफ्फरनगर | 22 जुलाई 2026
आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुबोध शर्मा जी के आवास पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी कार्यकर्ता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी एवं आदरणीया श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुई उनकी गिरफ्तारी के विरोध में एवं उनके समर्थन में शांतिपूर्वक दिल्ली के लिए प्रस्थान करने की तैयारी कर रहे थे।
इसी दौरान थाना सिविल लाइन पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक एवं विरोध-प्रदर्शन चलता रहा। अंततः प्रशासन ने पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुबोध शर्मा जी सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुबोध शर्मा जी ने कहा कि वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों का लगातार हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने, विरोध दर्ज कराने तथा स्वतंत्र रूप से आवागमन करने का अधिकार देता है, किंतु आज विपक्ष की लोकतांत्रिक आवाज़ को भी प्रशासनिक शक्ति के बल पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध को रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही हाउस अरेस्ट करना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। ऐसे कदमों से कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता न तो भयभीत होगा और न ही जनहित, सामाजिक न्याय तथा लोकतंत्र की रक्षा के अपने संकल्प से पीछे हटेगा।
दिल्ली के लिए प्रस्थान करने हेतु एकत्रित हुए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से श्री सुबोध शर्मा जी, श्री गुफरान काज़मी जी, श्री प्रदीप त्यागी जी, श्रीमती गीता काकरान जी, श्री आकाश त्यागी जी, श्री सद्दाम सिद्दीकी जी, श्री अकीब राणा जी, श्री युगल किशोर भारती जी, श्री मोहम्मद आरिफ जी, श्री सगीर मलिक जी, श्री नरेश भारती जी, श्रीमती विनोद चौहान जी, श्रीमती जोया जी, श्री रवि मौर्य जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।