14/01/2023
दुनिया भर में चाय का पीना पिलाना आम बात है। कुछ लोगों की चाय या कॉफी लिए बिना सुबह नींद नहीं खुलती है। क्या आप जानते हैं? जागने के बाद खाली पेट चाय या कॉफी पीना नुकसानदेह हो सकता है।
विशेषज्ञों का मत है कि, जो सुबह सबसे पहले चाय या कॉफी पीते हैं, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनका खाली पेट उस टाइम एसिडिक पीएच स्केल पर होता है। ऐसे में जब खाली पेट चाय पीएंगे, इससे एसिडिटी या हार्ट बर्न की परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे जिस्म की मेटाबॉलिक एक्टिविटीज भी गड़बड़ा सकती है। जिससे कई सीरियस नीमरियां जन्म ले सकती हैं।
सुबह की चाय या कॉफी को पूरी तरह से छोड़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसे पीने के तरीके में बदलाव जरूर करना होगा।
चाय पीने से कुछ देर पहले फल, अनाज या कोई स्नैक लेने की आदत डालें।
चाय पीने के शौकीन लोग दिन में कई कप चाय पी लेते हैं। इन लोगों को खाने के फ़ौरन बाद चाय की आदत हो जाती है। क्या आप जानते हैं खाने के बाद चाय पीना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है?
क्योंकि ऐसा करने से खाने में मौजूद आयरन जिस्म को बिलकुल नहीं मिल पाता है। चाय या कॉफी में टैनिन पाया जाता है, जो आयरन को खत्म कर देता है। आप रेड मीट इस्तिमाल कर रहे हैं तो खाने साथ में चाय बिलकुल न पियें, क्योंकि इसमें आयरन ज़्यादा क्वांटिटी में पायी जाती है।
आपको खाने के एक घंटे बाद चाय या कॉफी लेनी चाहिए। क्योंकि तब तक खाने में पाये जाने वाले आयरन को जिस्म काफी हद तक ऑब्जर्व कर (चूस) लेता है। चाय जिस्म से आयरन एब्जॉर्ब करने की ताक़त को कम कर देती है, इससे हाज़में की परेशानियां बढ़ती हैं।
खाने के साथ चाय का पीना जिस्म में आयरन की कमी पैदा करता है। जिससे एनीमिया होने की आशंका ज़्यादा बढ़ जाती है। जो आज के दौर में देखी जाने वाली आम बीमारी है।
आप एनीमिया के रोगी हैं, तो अपनी एक्स्ट्रा केयर कीजिए। कोशिश कीजिए कि खाने के दो से तीन घंटे बाद चाय लें। चाय कम से कम पीजिए। दिन भर में तीन कप से ज्यादा चाय पीने से एसिडिटी हो सकती है। इसके इलावा
चाय में कैफीन होने की वजह से आपको चाय पीने की लत भी लग सकती है।
ज्यादा चाय पीने से खुश्की आ सकती है।
कब्ज़ का बनना और हज़में की दिक्कत हो सकती है।
दांतों पर दाग आ सकते हैं। (कॉफी से ज्यादा दाग आते हैं।)
देर रात चाय कॉफी पीने से नींद न आने की समस्या भी हो सकती है।
चाय को खाने के साथ पीने की आदत को छोड़दें ।
जरूरी नहीं है कि आपकी सुबह चाय की चुस्की के साथ हो। आप सुबह के लिए हेल्दी ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
जैसे.....
जागने के बाद आप एक कप गर्म नींबू के रस में चुटकी भर नमक और काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं। वजन घटाने के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है, साथ ही ये आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ा देगा।
इम्यूनिटी को मजूबत बनाने के लिए ताजा गिलोय का रस और आंवले का रस भी अच्छा ड्रिंक है।
सुबह चाय या कॉफी की जगह आप मेथी के बीज, सौंफ और जीरे का पानी बनाकर पीएंगे , तो बहुतसे फायदे होंगे। आप
1 चम्मच मेथी के बीज या
1 चम्मच सौंफ या
1 चम्मच जीरा रातभर पानी में भिगोकर रख सकते हैं। सुबह पानी को छान लें और थोड़ा गर्म करके पी लें।
आपको सुबह आलस आता है और ज्यादा कुछ नहीं करना चाहते, तो गुनगुने पानी में आधा चम्मच अलसी पाउडर मिलाकर पीएं। यह एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार करने के लिए जाना जाता है।
हो सके तो अपनी चाय में नींबू भी मिला लीजिए। इससे आपको एक्स्ट्रा विटामिन सी मिलेगा। जिससे आपकी सेहत और एनर्जी मिलेगी।
RUHEENA MATEEN KHAN