Charthawal

Charthawal Charthawal or चरथावल is a town and a nagar panchayat in Muzaffarnagar district in the state of Uttar Pradesh, India.

Charthawal is a town and a nagar panchayat in Muzaffarnagar.

01/09/2018

1800 180 3002 turant ghumaye. Jab Tak hamare kasbe Main 18 hrs💡 aaye. Uper se order Hai but yeh gadbadi kar rahe hai.

12/11/2017
आपका पसन्दीदा चेयरमैन कोन सा हे कमेंट में जवाब दे ।
25/10/2017

आपका पसन्दीदा चेयरमैन कोन सा हे
कमेंट में जवाब दे ।

16/01/2017
16/01/2017

सुजड़ू गांव के मूल निवासी व्यापारी नूरसलीम राना 2012 में बसपा प्रत्याशी के रूप में चरथावल विधानसभा से चुनाव जीते। इस बार 2017 के चुनाव में भी इसी विधनसभा से बसपा के टिकट पर मैदान में हैं।

वादे
- चरथावल को तहसील का दर्जा
- कुटेसरा, बघरा को नगर पंचायत का दर्जा
- सड़कों का निर्माण
- डबल ग्रुप बिजली आपूर्ति
- स्वास्थ्य व शिक्षा को बढ़ावा देना

हकीकत
- चरथावल में नहीं बनी तहसील
- कुटेसरा व बघरा नहीं बनी नगर पंचायत
- अनेक सड़कें जर्जर हालत में
- नहीं हुई डबल ग्रुप आपूर्ति

क्या फिर से इसे जिताएंगे, जिसने एक भी वादा पूरा नही किया?

13/10/2016

चरथावल (मुजफ्फरनगर) : थाना क्षेत्र के दधेड़ू के पास कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार व्यापारी को गोली मारकर बैग लूट लिया। बैग में मोटा कैश होने की चर्चा है।

थाना क्षेत्र के न्यामू गांव निवासी 35 वर्षीय नाजिम की थाने के सामने जूते-चप्पल की दुकान है। बुधवार को दोपहर में नाजिम दुकानदारों को पेमेंट करने के बाद बाइक से कस्बे में लौट रहा था। जैसे ही वह थानाभवन मार्ग पर दधेड़ू गांव से बाहर निकला, पीछे से आइ-10 कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर बाइक रुकवाकर लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी और बैग लूटकर भाग गए। बैग में लाखों रुपये कैश होने की चर्चा है। उधर, सूचना मिलते ही आनन-फानन में एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। हालांकि पुलिस लूट की वारदात से इन्कार कर रही है। एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

युवक ने फोन पर दी बैग लूटने की सूचना

घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों की मानें तो बदमाशों के फरार होने के बाद नाजिम ने किसी को फोन किया और बताया कि बदमाशों ने बैग लूट लिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि युवक के पास एक लाख रुपये थे जिनमे से 50 हजार रुपये उसने घटनास्थल पर अपने पिता को दिए और बाकी 50 हजार रुपये पुलिस ने जिला चिकित्सालय में उसकी जेब से निकालकर परिजनों को सौंप दिए थे। पुलिस रंजिशन गोली मारने की बात कह रही है, लेकिन नाजिम की रंजिश किससे थी इस पर चुप है।

रिश्तेदारी से कैश लेकर लौट रहा था व्यापारी

ग्रामीणों में चर्चा है कि शीघ्र ही युवक की दो बहनों की शादी है। शादी में गाड़ी देने के लिए नाजिम छपार में अपने रिश्तेदार से कैश लेकर गांव लौट रहा था, जो बदमाशों ने लूटा है। कई वर्ष पूर्व युवक सऊदी अरब से लौटा था।

इन्होंने कहा..

लूट की वारदात नहीं हुई और न ही परिजनों ने लूट की तहरीर दी है। युवक की जेब से नकदी बरामद हुई है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। हमलावरों को शीघ्र दबोच लिया जाएगा।

- प्रदीप गुप्ता, एसपी क्राइम। source: Dainik Jagran

Address

Near Bus Stand
Muzaffarnagar
251311

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Charthawal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category