23/01/2026
#तुम_मुझे_खून_दो_मैं_तुम्हें_आज़ादी_दूँगा”
#नेताजी_सुभाष_चंद्र_बोस के इस ओजस्वी महाघोष ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई चेतना, नई ऊर्जा और निर्णायक दिशा प्रदान की।
आजाद हिन्द फौज के संस्थापक, महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं पराक्रम दिवस के पावन अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि उनका अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
#इसी_शुभ_दिन_विद्या_बुद्धि_और_ज्ञान_की #अधिष्ठात्री_देवी_माँ_सरस्वती_के_प्रकटोत्सव_तथा #बसंत_पंचमी_के_पावन_पर्व_पर_आप_सभी_को #हार्दिक_शुभकामनाएँ।
माँ सरस्वती की कृपा से आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश, विवेक की शक्ति, सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सतत प्रगति बनी रहे—यही मंगलकामना है।
यह गौरवपूर्ण संयोग, जहाँ एक ओर राष्ट्रभक्ति के प्रतीक नेताजी का पराक्रम स्मरण होता है, वहीं दूसरी ओर ज्ञान, संस्कृति और प्रकृति प्रेम का उत्सव बसंत पंचमी मनाई जाती है—हम सभी को चरित्र, चेतना और कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
जय हिंद!
सादर,
धर्मवीर बालियान
#अध्यक्ष_जाट_महासभा_मुजफ्फरनगर