05/04/2026
आज विधानसभा मुज़फ्फरनगर के खतौली स्थित के.के. पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के प्रशिक्षण वर्ग में रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, उसके विस्तार, सुदृढ़ीकरण एवं प्रभावी संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। प्रशिक्षण सत्र में वरिष्ठ मार्गदर्शकों के प्रेरणादायी विचारों ने हम सभी को संगठन के प्रति और अधिक जागरूक, सक्रिय एवं प्रतिबद्ध बनने की प्रेरणा दी।
कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा एवं संगठन के प्रति समर्पण अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। पूर्ण विश्वास है कि हम सभी के संयुक्त प्रयास, अनुशासन और टीम भावना से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में हम अवश्य सफल होंगे।
यह प्रशिक्षण महाअभियान हम सभी के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाला एक सशक्त मंच है।