28/07/2020
हथौड़ी । यदि औराई एंव कटरा के सभी पंचायतों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया गया है । तो वैसे में बोचहाँ प्रखंड के नरमा,नरकटिया,कफेन,एवं रामपुर जयपाल सहित मीनापुर विधानसभा के अन्तर्गत आने बाले सातो पंचायत को यदि बाढ़ प्रभावित घोषित नहीं किया गया । तो यहाँ के किसान गरीब मजदूर के साथ एक वड़ा अन्याय होगा । और एक जन प्रतिनिधि होने के नाते यहाँ के आम लोगों के साथ होने वाला अन्याय मेरे लिए दुखदाई । उक्त,बातें सोमवार के रोज मीनापुर विधायक मुन्ना यादव ने बाढ़ प्रभावित सात,पंचायत का दौरा करने के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात के दौरान कही । उन्होंने कहा कि इन सात पंचायत के बाढ़ प्रभावितों का दर्द औराई और कटरा के बाढ़ प्रभावितों से कही ज्यादा है। उन्होंने नरमा ,नरकटिया,कफेन,रामपुर जयपाल आदि पंचायतों का दौरा किया । इनके साथ राजद के कृष्णा पासवान, छोटेलाल यादव,संजय यादव,अरूण कुमार,जमदार राय,कौशल यादव नरेश राम,जय किशुन सहनी,रूदल सहनी,श्याम राय,नंदलाला सहनी,नुनु राय सहित,दर्जनों लोग उपस्थित थे ।