29/08/2021
आज भारत स्काउट एंड गाइड बिहार राज्य के अंतर्गत राज्य स्तरीय जिला सचिव और जिला संगठन आयुक्त की बैठक - सह - राज्य स्तरीय नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह रेड क्रॉस सोसाइटी मुजफ्फरपुर बिहार में कराया गया.
जिसमें जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार और बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के सभापति उदय शंकर प्रसाद सिंह जी के तत्वधान में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
उसके बाद जिलाधिकारी प्रणव कुमार जी को जिला सचिव मुजफ्फरपुर दिलीप कुमार जी द्वारा स्कार्फ और बगल पहनाया गया.
जिसमें दीप प्रज्वलित होने के बाद कार्यक्रम को प्रार्थना से शुरू किया गया, उसके बाद बच्चों द्वारा सभी के लिए स्वागत गीत गाया गया..
मंच का संचालन राज्य सचिव श्री निवास जी द्वारा किया गया उसके बाद मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण और पुष्प गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया.
जिलाधिकारी प्रणव कुमार जी ने स्काउट के बारे में कहा कि वह जितना हो सके हर एक स्कूल में स्काउट गाइड को चालू करवाएंगे इसके लिए हर एक स्कूल में अलग से कोषांग बनाया जाएगा जिससे किसी बच्चे को इसमें जुड़ने के लिए परेशानी ना हो और जितना हो सके उतना स्काउट गाइड अच्छा कार्य करें..
इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के जिला संगठन आयोग और जिला सचिव साथ ही साथ मुजफ्फरपुर के स्काउटर, स्काउट और गाइड के बच्चे उपस्थित थे. सभी ने अपना पूरा सहयोग दिया.
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻