SSAI - Socialist Students Association of India.RJD

SSAI - Socialist Students Association of India.RJD "� राजा की तरह जीना, बादशाह की तरह सोचना" या "� लक्ष्य पर नजर, मेहनत पर भरोसा"।

02/05/2026

I got over 10 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

भगवान बुद्ध का संदेश और शिक्षाएँ हमें अहिंसा, करुणा, बंधुत्व, शांति व प्रेम के मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करने की प्रे...
02/05/2026

भगवान बुद्ध का संदेश और शिक्षाएँ हमें अहिंसा, करुणा, बंधुत्व, शांति व प्रेम के मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उनके सिद्धांतों को आत्मसात् कर हम भेदभाव, घृणा एवं नफरत को छोड़ दुनिया में प्यार, मेलजोल, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करें।

2014 में कच्चे तेल की कीमत लगभग आज के बराबर थी , लेकिन आमजन को पेट्रोल लगभग 65-75 रु ओर डीजल 45-50 रु लीटर मिल रहा था। स...
02/05/2026

2014 में कच्चे तेल की कीमत लगभग आज के बराबर थी , लेकिन आमजन को पेट्रोल लगभग 65-75 रु ओर डीजल 45-50 रु लीटर मिल रहा था। सरकार जनता से उगाहे टैक्स को सबसिडी के रूप में जनता को वापिस लौटा रही थी। कर्ज भी आज के मुकाबले 4-5 गुना कम था। इसके बाद कच्चे तेल की कीमत कम होकर 35-40 डालर पर भी पहुंची लेकिन आमजन को तेल महंगा ही मिला। आज कच्चे तेल की कीमत 2012-2014 के पास वही पहुंची है। सरकार कह रही है जीएसटी कलेक्शन ने सब रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं फिर भी जनता पर अतिरिक्त बोझ लादने के लिए सरकार बहाने ढूंढती रहती है। जीएसटी कलेक्शन अब कहां जा रहा है ये किसी को नहीं पता। GST बढ़ गया, टोल से रोड चलने लगे, पेट्रोल में मिलावट कर गाडियों की एवरेज कम कर तेल की खपत भी बढ़ा ली। हॉस्पिटलो में डॉ नहीं मिलते, सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं रही। पानी भी मोल का हो गया, हवा बची है इस पर भी टैक्स के बहाने मिलते ही टैक्स लग जाएगा। आखिर हो क्या रहा है। जीएसटी में आमजन को कोई फायदा कहीं मिलता दिखाई नहीं दे रहा। अब देखना अंधभक्त और बहन में जीने वाले पोस्ट आएंगे और फायदे गिनवाएगे।

02/05/2026

चलते रहो, जीतते रहो।

हमारे त्याग, बलिदान और संघर्ष का कोई संज्ञान ले या ना ले हो लेकिन हमें गर्व रहेगा कि हम तब भी लड़ रहे थे जब धर्म और जात ...
02/05/2026

हमारे त्याग, बलिदान और संघर्ष का कोई संज्ञान ले या ना ले हो लेकिन हमें गर्व रहेगा कि हम तब भी लड़ रहे थे जब धर्म और जात की चादर ओढ़े SC /ST और OBC वर्ग गहरी नींद में सो रहा था। जागो दलितों और पिछड़ों!

02/05/2026

भोगडाबर पंचायत, ठाकुरगंज, जिला- किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ़ रज़ा मजहरी साहब की बरेली शरीफ़, उत्तरप्रदेश में ट्रेन में नशे में धुत असामाजिक तत्वों द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दी और उसके बाद बरेली केंट के पास ट्रेन से शव को फेंक दिया।

असामाजिक तत्वों द्वारा मार-पीट के दौरान मौलाना साहब ने अपनी बीवी से टेलीफोन पर वार्ता कर पुलिस से मदद करवाने की भी मांग की थी। इस बातचीत का साक्ष्य भी उपलब्ध है लेकिन आदतन यूपी पुलिस नाम और पहचान देखकर मनगढ़ंत कहानी बना; मामले की लीपापोती में लगी है। ट्रेन में इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना यूपी की बदहाल विधि-व्यवस्था एवं असुरक्षित भारतीय रेल यात्रा का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

उत्तरप्रदेश सरकार और रेल मंत्रालय, भारत सरकार इस घटना की अविलंब निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराए तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दें।

बिहार सरकार को इस मामले का त्वरित संज्ञान लेकर संबंधित पक्षों से बात करनी चाहिए थी लेकिन दुखद है कि बीजेपी शासित राज्यों में बिहारियों की हो रही घृणात्मक मौतों व यातना की घटनाओं पर एनडीए सरकार चुप्पी साध लेती है। बिहार सरकार को पीड़ित परिवार को न्याय एवं उचित सहायता राशि प्रदान करनी चाहिए तथा अन्य राज्यों में बिहारवासियों के साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो इसके लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मिल दुख-दर्द सांझा कर संवेदना व्यक्त की। पार्टी मामले की अग्रेतर कार्रवाई को देखेगी और यथासंभव सहयोग करेगी।

30/04/2026

जैसे किसी तालाब में फेंका गया पत्थर, वैसे ही एक छोटा सा कदम आगे बढ़ने से दूसरे पत्थर भी हिलने लगते हैं, लहरें उठती हुई आपको उन जगहों, लोगों और अवसरों तक ले जाती हैं जिनकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। आप यहाँ तक वर्षों पहले बनाई गई अपनी सुनियोजित योजनाओं के बल पर नहीं पहुँचे हैं। हममें से बहुत से लोग जीवन के उतार-चढ़ाव भरे रास्तों से, रास्ते में बिछे हुए छोटे-छोटे कदमों से यहाँ तक पहुँचे हैं।

PM नरेंद्र मोदी के गाने “मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में” से प्रेरित होकर भागलपुर के सरकारी अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या कर...
29/04/2026

PM नरेंद्र मोदी के गाने “मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में” से प्रेरित होकर भागलपुर के सरकारी अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या करने वाला सुशासनी अपराधी, बीजेपी संरक्षित गुंडा व एनडीए नेता रामधनी यादव है। यह अपराधी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन और कई केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों/विधायकों का नजदीकी है।

जंगलराज का बेसुरा राग अलपाने वाले हत्यारे एनडीए नेता के बारे में क्या कहेंगे?

29/04/2026

बिहार की महिलाओं के साथ NDA सरकार ने विश्वासघात किया है, सफेद झूठ बोल उनकी भावनाओं का दोहन कर करोड़ों महिलाओं के साथ दिनदहाड़े धोखेबाजी की है।

बिहार विधानसभा चुनाव में हार का अंदेशा होते ही, बीच चुनाव में मतदान के दिन तक, बैंक खुलवाकर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए एनडीए सरकार ने महिलाओं और जीविका दीदियों के बैंक खातों में 10 हजार रूपये भेजे।

उन्हें लालच देकर, कड़ी चेतावनी और धमकी के साथ डरा कर कहा गया कि मतदान केंद्र में कैमरा लगा है अगर अमुक पार्टी के अमुक निशान पर बटन नहीं दबायेंगे तो आपके खाते में आए पैसे वसूलेंगे, प्रलोभन दिया गया कि चुनाव के बाद आगे की दो लाख की किश्त उम्मीद दी गई कि चुनाव के बाद छह महीने के अंदर शेष दूसरी किश्त को अविलंब महिलाओं के खाते में 2 लाख रूपये भेजें जाएंगे। छह महीने हो गए है अब ये धोखेबाज़-दग़ाबाज़ नेता अपनी कुर्सी के खेल में लीन है। खजाना खाली है। वित्तीय स्थिति बदतर है।

चुनाव बाद पूर्व से इस योजना में पंजीकृत 18 लाख महिलाओं को न तो पहली किश्त के रुपये मिले और न ही 1 करोड़ 81 लाख जीविका दीदियों और महिलाओं को दूसरी किश्त मिली। जबकि चुनाव के समय वादा किया गया था कि इस योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।

अब बिहार का खजाना खाली है। केवल चुनावी लाभ लेने के लिए एनडीए ने बिहार की मातृशक्ति के साथ धोखेबाजी की है, उनके बाल-बच्चों के वर्तमान और भविष्य के साथ खिलवाड़ की है। युवाओं के सपनों का कत्ल किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों को जोखिम डाल दिया है। बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

सरकार जानती थी कि बिहार के पास सीमित संसाधन होने के बावजूद उधार लेकर चुनावों के अंतिम दिनों में वोट लूटने के लिए विभिन्न मदों में 41,000 करोड़ रुपए नगद बांटना आत्मघाती कदम है लेकिन कुर्सी के लालची लोगों ने राज्यहित पर स्वार्थ को प्राथमिकता दी। एजेंसियों में फंसे भ्रष्ट चंद अधिकारियों और बिहारी अस्मिता को दो बाहरियों के कदमों में गिरवी रखे रीढ़विहीन नेताओं को आम बिहारियों की नहीं बल्कि ख़ुद के वर्तमान और अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य की चिंता थी जिसके कारण उन्होंने बिहार का सौदा किया।

29/04/2026

BJP की हार में देश की जीत है।

24/04/2026

ये अरवल जिले के निवासी विजय यादव है जिन्हें सांप ने काट लिया। विजय यादव को जिस सांप ने उन्हें काटा था…उन्होंने उस सांप को पकड़ लिया और भागे भागे अस्पताल चले गए।

ई बिहार है!

24/04/2026

कुपोषण से लड़ने के लिए कमर कस तैयार थे तेजस्वी यादव

Address

Baruraj Vidhan Sabha
Muzaffarpur
843111

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SSAI - Socialist Students Association of India.RJD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share