BSAP 06

BSAP 06 Anti-Riot Batallion

21/02/2023
19/02/2023

आगामी 20 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाली बिहार पुलिस दिवस- 2023 की तैयारियों को लेकर श्री राजविंदर सिंह भट्टी, पुलिस महानिदेशक, बिहार पुलिस का जनता और तमाम पुलिसकर्मियों के नाम संदेश।


18/02/2023

संपर्क से समर्पण की भावना लिए और आपकी समस्याओं से अवगत होने हेतु बिहार पुलिस आ रही है आपके पास।

बाइक रैली के माध्यम से बिहार पुलिस प्रत्येक गांव एवं वार्ड तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करेगी।

आपके पूर्ण सहयोग और सहभागिता की आकांक्षा है।


02/02/2023

आर्म्स एक्ट के तहत बीते एक वर्ष में बिहार में कुल 372 कांडो में 481अपराधियों को दोष सिद्ध कराया गया।
आर्म्स एक्ट के अंतर्गत यदि कोई भारतीय नागरिक बिना लाइसेंस शस्त्र रखता है या शस्त्र का व्यापार करता है तो यह कार्य अपराध की श्रेणी में आता है। यह अधिनियम अवैध हथियारों और गोला बारूद से होने वाले हिंसा को रोकने के लिए बनाया गया है। बिना लाइसेंस शस्त्र रखने या व्यापार करने पर 14 वर्ष तक का कारावास एवं जुर्माना का प्रावधान किया गया है। यदि इस तरह का मामला आपके संज्ञान में आता है तो उसकी सूचना सम्बंधित थाना को देकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

02/02/2023

"सड़क सुरक्षा का रखो ध्यान, ट्रैफिक नियमों का करो सम्मान"
सड़क सुरक्षा के लिए बच्चे यातायात के नियमों का पालन करें।

02/02/2023

दिनांक 01.02.2023 को डायल 112 के कंट्रोल रूम को सूचक मोо हैदर अली पेо- खुर्शीद आलम साo-कटैया, पिपरा जिला -सुपौल के द्वारा सूचना दिया गया कि सुपौल दिनापति लेन में पिपरा के पास एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए है, उक्त सूचना के आलोक में डायल 112 टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर12 मिनट में पहुंचकर जख्मी पंकज कुमार पेо-जगदीश मंडल साо-भैरोपट्टी जिला -सुपौल को अस्पताल पहुंचाया गया।
"डरे नहीं ,112 डायल करे''

Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar

02/02/2023

श्री ए0एस0राजन (भा0पु0से0), निदेशक, सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद, तेलंगाना के बिहार आगमन एवं परिभ्रमण के क्रम में पुलिस मुख्यालय, सरदार पटेल भवन, बिहार, पटना में बिहार पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समागम तथा परस्पर विचारों के आदान प्रदान का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम में श्री ए0के0 अम्बेदकर, महानिदेशक , बि0वि0स0पु0, श्रीमती प्रीता वर्मा, महानिदेशक, प्रशिक्षण, श्री जितेन्द्र सिंह, गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक(मुख्यालय), श्री पारस नाथ, अपर पुलिस महानिदेशक (बजट/अपील/कल्याण), श्री नैयर हसनैन, अपर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध इकाई, श्रीमती आर0मल्लर विलि, अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग, श्री एम0आर0 नायक, अपर पुलिस महानिदेशक, बि0वि0स0पु0, श्री सुनील कुमार झा, अपर पुलिस महानिदेशक, वितन्तु, श्री अनिल किशोर यादव, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, श्री अमृतराज, अपर पुलिस महानिदेशक, मद्य निषेध सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे ।
सर्वप्रथम श्री जितेन्द्र सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक(मुख्यालय) के द्वारा श्री ए0एस0राजन,निदेशक, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का औपचारिक स्वागत किया गया। श्रीमती प्रीता वर्मा, महानिदेशक, प्रशिक्षण के द्वारा उनसे उनकी सेवा के तथा राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के अनुभवों को साझा करने हेतु निवेदन किया गया।
श्री ए0एस0राजन, निदेशक, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि वे बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी हैं। बिहार में पुलिसिंग का उनका अनुभव है तथा बिहार में कार्य करने के कारण बिहार से भावनात्मक लगाव है। उन्होंने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में वर्तमान में चल रही गतिविधियों को बताया। राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक के रूप में उन्होंने अपनी लंदन यात्रा के प्रसंगों, वृतान्तों तथा अनुभवों को उपस्थित पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने वहाँ की पुलिसिंग के कई आयामों की चर्चा की, जिसकी उन्होंने अपनी लंदन यात्रा के क्रम में अनुभूति की थी।
अपर पुलिस महानिदेशक(मुख्यालय) के द्वारा श्री रंजीत मिश्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा ‘‘ Terror attack prediction Based on Time Series Forecasting of Twitter Data‘‘ विषय पर निर्गत किये गये Journal of Defence Studies के बारे में श्री राजन को अवगत कराया गया। श्री रंजीत मिश्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) के द्वारा अपने आर्टिकिल के विषय में अपने किये गये कार्यों तथा उसकी उपयोगिता की जानकारी दी गई।
श्री एम0आर0 नायक के द्वारा बिहार में लान्च ‘‘चक्र ‘‘ ऐप के विषय में बताया गया। उन्होंने कहा कि AI (Artificial Intelligence) आधारित Gang Identification Technology का उपयोग करके चक्र ना सिर्फ एक अपराधी की पहचान करता है अपितु विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में सक्रिय उनके सहयोगियों की भी पहचान करता है। इसके व्यापक उपयोग और उत्कृष्ट ए0आई0 क्षमताओं के कारण बिहार राज्य पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मियों के द्वारा चक्र ऐप का उपयोग किया जाता है। ‘‘चक्र ‘‘ ऐप के लिए FICCI (Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry) के द्वारा बिहार पुलिस कोSmart Policing Awards-2021 से सम्मानित किया गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक(मुख्यालय) के द्वारा बताया गया कि बिहार पुलिस के द्वारा आमजनों से जुड़ने, अफवाहों के खण्डन तथा सत्यता से अवगत कराने हेतु सोशल मीडिया कोषांग का गठन किया गया है। उन्होंने बिहार में पुलिस की जनता तक पहुँच हेतु साइबर सेनानी व्हाट्सएप ग्रुप की परिकल्पना के बारे में बताया। इसके लिए FICCI (Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry) के द्वारा बिहार पुलिस को Smart Policing Awards-2020 से सम्मानित किया गया था।
श्री ए0एस0राजन,निदेशक, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के द्वारा पासपोर्ट तथा बीजा के बारे में चर्चा किये जाने पर बताया गया कि बिहार में पासपोर्ट सत्यापन का कार्य पूर्णतः आनलाइन हो चुका है।
श्री ए0एस0राजन, निदेशक, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के द्वारा बिहार आगमन तथा सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों से परस्पर वार्तालाप को सुखद अनुभूति बतायी गई तथा उनके सम्मान के लिए सभी को आभार व्यक्त किया गया।
अन्त में श्री जितेन्द्र सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) के द्वारा श्री ए0एस0राजन, निदेशक, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar

02/02/2023

This is not a movie scene, nor are they professional stuntmen. They are ATS professionals of Bihar Police during their peacetime training.

"The more we sweat in Peace, the less we bleed in War."



Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar

Address

Malighat
Muzaffarpur
842001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BSAP 06 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to BSAP 06:

Share