Yug Srijan

Yug Srijan For the welfare of society

दैनिक जागरण रायल एनफील्ड कबड्डी कप पर युग सृजन स्पोर्ट्स क्लब का कब्जा--------------------------------------------------...
31/03/2026

दैनिक जागरण रायल एनफील्ड कबड्डी कप पर युग सृजन स्पोर्ट्स क्लब का कब्जा
--------------------------------------------------------------------------
कार्यक्रम का नाम : दैनिक जागरण रायल एनफील्ड कबड्डी कप प्रतियोगिता
दिनांक : आठ मार्च 2026, स्थान : जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल मैदान, मुजफ्फरपुर
--------------------------------------------------------------------------
8 मार्च 2026 को जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल मैदान में आयोजित दैनिक जागरण रायल एनफील्ड कप पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में संस्था द्वारा संचालित युग सृजन स्पोर्ट्स क्लब की टीम चैंपियन बनी। संस्था की टीम ने फाइनल मैच में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल को 51-33 से पराजित किया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ रेडर का पुरस्कार युग सृजन स्पोर्ट्स क्लब के प्रेम कुमार को दिया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डा. राजभूषण चौधरी ने किया वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में नगर विधायक रंजन कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर दैनिक जागरण मुजफ्फरपुर के संपादकीय प्रभारी बृजेश दुबे, रायल एनफील्ड के प्रतिनिधि प्रियेश कुमार, जिला कबड्डी संघ एवं युग सृजन के अध्यक्ष संजय कुमार केजरीवाल, सचिव मनोज कुमार सिंह, जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार, वार्ड पार्षद केपी पप्पू, बिहार शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, अल्का वर्गा, रवि कपूर, भारत कुमार साहू, कविता साह आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जिले की शीर्ष आठ पुरुष कबड्डी टीमों, दामोदरपुर कबड्डी क्लब, मुजफ्फरपुर कबड्डी एकेडमी, आइकन ब्रदर्स कबड्डी क्लब, महादेव युवा कबड्डी क्लब मतलुपुर, महाराणा प्रताप यूथ क्लब, जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल, संतोष ब्रदर्स एवं युग सृजन स्पोर्ट्स क्लब के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। दिया गया।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा
क्वाटर्र फाइनल मैच : जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल टीम ने दामोदरपुर कबड्डी क्लब को 43-05 से, आइकन ब्रदर्स कबड्डी क्लब ने महाराणा प्रताप यूथ क्लब को 30-14, संतोष ब्रदर्स ने महादेव युवा कबड्डी क्लब मतलुपुर को 19-16 से तथा युग सृजन स्पोटर्स क्लब ने मुजफ्फरपुर कबड्डी एकेडमी को 23-4 से पराजित किया।
सेमीफाइनल मैच : जीडी मदर इंटरनेशनल टीम ने संतोष ब्रदर्स को 32-12 तथा युग सृजन स्पोर्ट्स क्लब ने आइकन ब्रदर्स कबड्डी क्लब को 42-16 से पराजित किया।
फाइनल में युग सृजन स्पोर्ट्स क्लब ने जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल को 51-33 से हराया।

25 वीं मुजफ्फरपुर जिला युग सृजन खेल सम्मान समारोह 2025 29 अगस्त 2025 - राष्ट्रीय खेल दिवस रायल मैरेज पैलेस , साहू रोड, म...
09/10/2025

25 वीं मुजफ्फरपुर जिला युग सृजन खेल सम्मान समारोह 2025
29 अगस्त 2025 - राष्ट्रीय खेल दिवस
रायल मैरेज पैलेस , साहू रोड, मुजफ्फरपुर

25 वीं मुजफ्फरपुर जिला युग सृजन खेल सम्मान समारोह 2025 29 अगस्त 2025 - राष्ट्रीय खेल दिवस रायल मैरेज पैलेस , साहू रोड, म...
21/09/2025

25 वीं मुजफ्फरपुर जिला युग सृजन खेल सम्मान समारोह 2025
29 अगस्त 2025 - राष्ट्रीय खेल दिवस
रायल मैरेज पैलेस , साहू रोड, मुजफ्फरपुर
---------------------------------------------------
राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त 2025 को साहू रोड स्थित रायल मैरेज पैलेस में 25वीं मुजफ्फरपुर जिला युग सुजन खेल सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिला के विभिन्न खेलों को 460 खिलाड़ियों को विभिन्न खेल सम्मान से सम्मानित किया गया। शतरंज की मरियम फातिमा, वुशू की अपराजिता मिश्रा, कराटे की अनुष्का अभिषेक, सवात् के यश राज, प्रियम कर्ण समेत 50 खिलाड़ियों को मुजफ्फरपुर खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ कोच का महर्षि परशुराम खेल सम्मान शतरंज से सौरव आनंद, एथलेटिक्स के आशीष कुमार, वालीबाल के करुणेश कुमार एवं बास्केटबाल के विनय शंकर को प्रदान किया गया। खेल पदाधिकारी के रूप में बिहार वुशू संघ की महासचिव सुमन मिश्रा एवं फुटबाल संघ के कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह को सरकार पटेल खेल सम्मान दिया गया। वहीं बुजुर्ग खिलाड़ियों को दिया जाने वाला भीष्म पितामह खेल सम्मान बैडमिंटन के राज कपूर, एथलेटिक्स के सलाउद्दीन अहमद व शमशाद आलम, फुटबाल के राम बाबू चौधरी एवं कसीमुद्दीन अहमद, ताइक्वांडो के ओम प्रकाश राजा, वालीबाल के डा. सत्य प्रकाश, डा.आरएस त्रिवेदी, ताइक्वांडो के प्रवल बेरा एवं क्रिकेट के प्रकाश कुमार बंटी को दिया गया। महापौर निर्मला देवी, स्टेट बैंक का आफ इंडिया के एजीएम सुधांशु रमन एवं मोतीलाल छापरिया, विजय चौधरी, शिव शंकर साहू ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन आयोजन सचिव एवं वार्ड 20 के पार्षद संजय कुमार केजरीवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर वर्षा, अनिल कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, पारस प्रसाद गुप्ता, बलराम प्रसाद, राम प्रमोद राज, आभा रंजन, संजीव रंजन, डा. संजीव गुप्ता, युग सृजन के सचिव रवि कपूर, कोषाध्यक्ष भारत कुमार साहू, डा. दीपक कुमार, नीतू केजरीवाल, अल्का वर्मा आदि मौजूद रही। समारोह में वीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल, स्कूल, सेंट जेवियर्स एवं जीडी मदर्र स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान, किलकारी, पेफी आदि को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं ढाई सौ खिलाड़ियाें को परमेश्वर लाल केजरीवाल खेल सम्मान, पदाधिकारियों को सुरेश अचल खेल सम्मान तथा चंद्रशेखर कुमार खेल सम्मान से सम्मानित किया गया।
-----------------------------
मुजफ्फरपुर खेल रत्न से सम्मानित खिलाड़ी
मरियम फातिमा, वुशू खिलाड़ी अपराजिता मिश्रा, कुराश खिलाड़ी वैष्णवी झा, कराटे खिलाड़ी अनुष्का अभिषेक, अंकित सिन्हा, आकाश राज, नितिन कुमार, प्रियम कुमार झा, शौर्य सागर, अक्षत व राज कुमार, सवात् खिलाड़ी यश राज, प्रियम कर्ण, स्वीटी कुमारी, उपासना आनंद, स्नेहा कुमारी, सावी सिंह, अनन्या श्रीवास्तव, अदिति सिंह, सेजा अफरोज, हिमांशु राज एवं सूर्यांश देव मेहता, वुशू खिलाड़ी ईशा मिश्रा, गेसू कुमारी, कुमार आनंद, सपना कुमारी, राजा कुमार, रुबाब रबानी, प्रांशु राज, कृष्ण कुमार व विदेशमणि सिंह, कुश्ती से पल्लवी कुमारी, कुराश से हिमांशु पांडेय, व आदर्श कुमार, तैराकी से सत्यनारायण प्रसाद, रोप स्किपिंग से वर्षा कुमारी, एथलेटिक्स से कृतिका कुमारी, आकाश कुमार, रवि भास्कर, दिव्या, अविनाश कुमार एवं निष्ठा मिश्रा, कुराश से सौरव कुमार व रित्विक पटेल, बाक्सिंग से प्रगति राज, ग्रेपलिंग कुश्ती से अनुराग राज, फुटबाल से अहमर इस्लाम एवं शतरंज से राज आर्यन को सम्मानित किया जाएगा।
महर्षि परशुराम खेल सम्मान :- शतरंज में सौरव आनंद, एथलेटिक्स के आशीष कुमार, वालीबाल के करुणेश कुमार एवं बास्केटबाल के विनय शंकर को दिया गया।
शहीद खुदीराम बोस खेल सम्मान :- पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डा. कांतेश कुमार, द्वितीय मुजफ्फरपुर खेल महोत्सव के आयोजन के लिए स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान, राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए स्विमफिट एकेडमी, राष्ट्रीय टारगेट प्रतियोगिता के लिए जिला टारगेट बाल संघ के अलावा चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच, किलकारी बाल भवन, जिला फुटबाल संघ एवं जिला बाल बैडमिंटन संघ को दिया गया।
्रसरदार पटेल खेल सम्मान :- बिहार वुशू संघ की महासचिव सुमन मिश्रा एवं जिला फुटबाल संघ के कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह को दिया गया भीष्म पितामह खेल सम्मान :- बैडमिंटन के राज कपूर, एथलेटिक्स के सलाउद्दीन व शमशाद आलम, फुटबाल के राम बाबू चौधरी व मो. कासिम , ताइक्वांडो के ओम प्रकाश राजा, वालीबाल के डा. आरएस त्रिवेदी व डा. सत्यप्रकाश, ताइक्वांडो के प्रवल बेरा एवं क्रिकेट के प्रकाश कुमार बंटी को प्रदान किया गया।

आयोजन : बाल उत्सव दिनांक : 5 एवं 6 अप्रैल 2025 स्थान : सृष्टि प्ले स्कूल हरिपुर, मुजफ्फरपुर आयोजक - युग सृजन -----------...
04/09/2025

आयोजन : बाल उत्सव
दिनांक : 5 एवं 6 अप्रैल 2025
स्थान : सृष्टि प्ले स्कूल हरिपुर, मुजफ्फरपुर
आयोजक - युग सृजन
--------------------------
युग सृजन द्वारा दो दिवसीय बाल उत्सव का आयोजन 3 एवं चार अप्रैल 2025 को सृष्टि प्ले स्कूल हरिपुर, मुजफ्फरपुर में किया गया।
इस दो दिवसीय बाल उत्सव में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने एक दर्जन प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। युग सृजन के तत्वावधान में सोमवार को सृष्टि प्ले स्कूल हरिपुर कृष्ण में बाल उत्सव का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत नृत्य, भाषण, निबंध, कविता पाठ, मेंहदी, पेंटिंग, हस्तकला प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता बच्चों को रामपुर पंचायत की मुखिया विभा देवी, उप मुखिया विकास ठाकुर, युग सृजन के सचिव रवि कपुर, संयुक्त सचिव प्रतिभा थापा, विद्यालय के निदेशक नीरज शर्मा, प्राचार्य नीलू शर्मा ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया । पुरस्कृत होने वाले बच्चों में सृष्टि प्ले स्कूल के विराट, ईशानी, मौम्या, रोहित, अंश, आयुषी, आदित्य, डीएवी की क्षमा सृष्टि एवं अर्थव कौशिक, प्रभात तारा की आद्या, पारामाउंट एकेडमी की प्रियांशु, सेंट जेवियर्स की दितिप्रिया दास, श्री राम सागर स्कूल की वंदना विश्वास, सकरी स्कूल के केशव शामिल है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह : 26 जनवरी 2025, साहु पोखर मंदिर :-युग सृजन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साहू पोखर स्थित मंद...
16/08/2025

स्वतंत्रता दिवस समारोह : 26 जनवरी 2025, साहु पोखर मंदिर :-
युग सृजन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साहू पोखर स्थित मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के संरक्षक जयंत कुमार साहू ने इस अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सचिव रवि कपूर, कोषाध्यक्ष भारत कुमार साहू, संयुक्त सचिव प्रतिभा थापा, श्री रंजन साहू, रमेंद्र साहू, रमेश पटेल आदि मौजूद रहे।

14/08/2025
आर्य रत्न निबंध प्रतियोगिता, 13 अगस्त 2025, आर्य समाज मंदिर सभागार, आयोजक : युग सृजन -------------------------जवाहर लाल ...
14/08/2025

आर्य रत्न निबंध प्रतियोगिता, 13 अगस्त 2025, आर्य समाज मंदिर सभागार, आयोजक : युग सृजन
-------------------------
जवाहर लाल रोड स्थित आर्य समाज मंदिर सभागार में वेद प्रचार सप्ताह के पांचवें दिन युग सृजन एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूल एवं कालेज से आए छात्र-छात्राओं ने निबंध के माध्यम से महर्षि दयानंद सरस्वती को याद किया। आर्य समाज के प्रधान विमल कुमार उप्पल एवं मंत्री मनोज कुमार चौधरी ने प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में एसके मदर इंटरनेशनल स्कूल की श्रेया शर्मा ने प्रथम, गुड़िया कुमारी ने द्वितीय एवं अभ्युदय कुमार ने तृतीय पुरस्कार जीता। विजेता प्रतिभागियों को युग सूजन के निदेशक संजीव रंजन, संयुक्त सचिव प्रतिभा थापा, कमलेश दिव्यदर्श, मनोज कुमार चौधरी एवं प्रो. अरविंद मेहता ने पुरस्कृत किया।

आर्य रत्न भाषण, निबंध एवं मेंहदी प्रतियोगिता 10 से 12 अगस्त 2025 आर्य समाज मंदिर सभागार, जवाहर लाल रोड, मुजफ्फरपुर------...
12/08/2025

आर्य रत्न भाषण, निबंध एवं मेंहदी प्रतियोगिता
10 से 12 अगस्त 2025 आर्य समाज मंदिर सभागार, जवाहर लाल रोड, मुजफ्फरपुर
--------------------------------
युग सृजन एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आर्य रत्न भाषण, निबंध एवं मेंहदी प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को जवाहर लाल रोड स्थित आर्य समाज मंदिर सभागार में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पलक ने प्रथम, जन्नत परवीन ने द्वितीय एवं सौम्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युग सृजन के अध्यक्ष संजय केजरीवाल, सचिव रवि कपूर, संयुक्त सचिव प्रतिभा थापा, आर्य समाज के मंत्री मनोज कुमार चौधरी, कमलेश दिव्यदर्शी, नंद किशोर ठाकुर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

Address

Jawaharlal Road
Muzaffarpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yug Srijan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category