02/06/2026
खेत बचाओ अभियान | 1 जून – 30 जून
स्वस्थ मिट्टी ही समृद्ध खेती की आधारशिला है। रासायनिक उर्वरकों, विशेषकर डीएपी के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देकर हम न केवल मिट्टी की उर्वरता और जैविक गुणवत्ता को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि किसानों की लागत में कमी और संसाधनों की बचत भी सुनिश्चित कर सकते हैं।
आइए, खेत बचाओ अभियान के माध्यम से मिट्टी के स्वास्थ्य, टिकाऊ कृषि और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित खाद्य प्रणाली के निर्माण का संकल्प लें।
स्वस्थ मिट्टी • समृद्ध किसान • सुरक्षित भविष्य