08/04/2026
राष्ट्रीय महत्व की संस्थान IIIT,भागलपुर के मंच से Suryansh का TEDx वार्ता
🌹
17 वर्षीय सूर्य़ांश दिनांक 04/04/2026 को IIIT,भागलपुर जैसे संस्थान द्वारा आयोजित वैश्विक टेड-एक्स वार्ता के मंच से स्पीकर के रूप में अपना दमदार संबोधन किया.भारतीय सूचना एवं प्राद्यौगिकी संस्थान,भागलपुर के निदेशक प्रो० मधूसूदन सिंह,डीन (छात्र कल्याण) डा० धीरज कुमार सिंह के साथ कार्यक्रम का दीप-प्रज्वलन कर उद्घाटनोपरांत अल्फा जेनरेशन (GenAlpha) के चुनौतियों व दायित्व आदि पर लगभग 20 मिनट का संबोधन किया एवं उपस्थित छात्रों व संस्थान के पदाधिकारियों ने तालियों की गरगराहट से पूरे आडीटोरियम को गुंजायमान कर दिया.इस दौरान सूर्य़ांश ने अपनी यात्रा भी साझा किया और कहा कि योजनायें बनाते रहिए और तुरंत कार्यरूप मे लाइए...काफी बार आप फेल हो सकते हैं ,लेकिन हार मान कर निराश नही होना है...लगे रहना है...नये-नये आईडिया पर....एक दिन आप सफल होकर रहेंगे.
संस्थान प्रबंधन द्वारा अंग-वस्त्र,प्रमाण-पत्र व प्रतीक-चिन्ह देकर सूर्य़ांश को सम्मानित किया गया.
हम IIIT,भागलपुर की पूरी टीम को हृदय की गहराईयों से आभार व्यक्त करते हैं.
💦💞💦
ऐसे ही आगे बढते रहने और परिवार,समाज व जिला का नाम रौशन करते रहने हेतू ढेर सारी शुभकामनायें...जय माता दी...श्री हरिवंश...जय श्री राम
🌹🔱🌹