Dr. RMLS College Muzaffarpur

Dr. RMLS College Muzaffarpur WELCOME to DR. R.M.L.S. COLLEGE MUZAFFARPUR/ "Department of Economics" Dr. R. M. L. S. The college became a constituent unit on 01/10/1980.

College, Muzaffarpur was established in 1967 in the memory of the great Socialist Leader Dr. Ram Manohar Lohia.The college became affiliated in 1968. It is a Degree college imparting education up to Honours Level in Science, Arts ,Commerce, BBA & BCA. We are committed to serve the needs of the larger society, involving all caste, creed or community, particularly to the underprivileged class, who a

re meritorious but lack the means. This is also manifested in the high rate of enrolment of SC, ST, OBC and Minority students. The ratio of the girl students of the college is also noticeably high.

01/08/2026
Admission going on...
27/07/2026

Admission going on...

Fresher's Orientation Programmeडॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में नव-नामांकित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्र...
27/07/2026

Fresher's Orientation Programme
डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में नव-नामांकित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन
मुजफ्फरपुर, 27 जुलाई 2026: आज सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के सेमिनार हॉल में सत्र 2026-30 के नव-नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए 'फ्रेशर्स उन्मुखी कार्यक्रम' (Fresher's Orientation Programme) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित रूप से कॉलेज आने और अनुशासित रहकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि महाविद्यालय प्रशासन उन्हें सभी आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के संयोजक और राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक प्रो. (डॉ.) हरिश्चन्द्र प्रसाद यादव ने भी नए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनसे नियमित रूप से कक्षाएं करने की अपील की। इस अवसर पर गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार एवं भौतिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रफीउल्लाह अंसारी ने सीबीसीएस (CBCS) प्रणाली पर आधारित चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की रूपरेखा और इसके महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इसके साथ ही वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. ओ.पी. अंगिरा, रसायनशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. इक़बाल अहमद खान, अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. अब्दुल अजीज टीके और हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रंजना कुमारी, एवं इतिहास विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अनामिका ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन में नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के मंच का कुशल संचालन जंतु विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. रश्मि रेखा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक प्रो. मुकेश कुमार सरदार द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और नव-नामांकित 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

11/05/2026
आज दिनांक 10/04/2026 को डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा डॉ. लोहिया ...
10/04/2026

आज दिनांक 10/04/2026 को डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा डॉ. लोहिया स्मृति व्याख्यानमाला के अंतर्गत "डॉ. राम मनोहर लोहिया: जीवन दर्शन और योगदान" विषय पर प्रथम एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में विषय-प्रवर्तन प्रो (डाॅ.) हरिश्चंद्र प्रसाद यादव ने किया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर, स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.(डाॅ.) अनिल कुमार ओझा ने स्वाधीनता आंदोलन में डाॅ लोहिया के योगदान और समाजवादी वैचारिकी के संदर्भ में लोहिया जी की सप्तक्रांति के विचार पर अपनी बात रखे। उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया भारत के प्रखर स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी विचारक, बेबाक राजनीतिज्ञ और भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नायकों में से एक थे, जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ बुलंद की।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डाॅ.) मनोज कुमार ने कहा कि डॉ. लोहिया जी दलित, महिला, सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के विकास के साथ- साथ चौखंभा राज्य सिद्धांत पर बल दिए। महाविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डाॅ.) हरिश्चंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि लोहिया जी समाजवादी विचारधारा के साथ - साथ सामाजिक समानता और न्याय के पक्षधर थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक मुकेश कुमार 'सरदार' तथा धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक बैद्यनाथी राम ने किया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य प्रो ( डाॅ ) कुमारी रेखा, प्रो (डाॅ) रंजना कुमारी, प्रो (डाॅ) गीता कुमारी कंध्वे, डाॅ रमेश कुमार विश्वकर्मा,डाॅ शीला कुमारी, डाॅ अशोक कुमार, डाॅ रंजीत कुमार, डाॅ दिनकर कुमार, डाॅ अनामिका, डाॅ नन्हे कुमार, डाॅ बसंत लाल शर्मा, डाॅ ममता कुमारी, डाॅ संजय कुमार, डाॅ अब्दुल अजीज टी के, डाॅ सतीश कुमार पटेल, डाॅ किरण, डाॅ अनिल कुमार धवन,डाॅ रश्मि रेखा, डाॅ सुजाता कुमारी, डाॅ शिव कुमार, डाॅ इंदू कुमारी, डाॅ शिल्पी जायसवाल, डाॅ विपिन कुमार मेहता, डाॅ रामजी मेहता, कृष्ण कुमार, विक्रम कुमार, अमृता कुमारी, एहसान, वर्षा के अलावे सैंकड़ों छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में दिनांक 7 अप्रैल 2026 को मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय व्याख्य...
08/04/2026

डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में दिनांक 7 अप्रैल 2026 को मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर “मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण: स्वस्थ जीवन की ओर एक मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण” विषय पर आयोजित इस व्याख्यान में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हमलोगों के संरक्षक सह प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने की। आयोजक डॉ. नन्हें कुमार, डॉ. बसंत लाल शर्मा एवं डॉ. ममता कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

EconomicsAssignment Questions UG Sem-III (2024-2028)
13/03/2026

Economics
Assignment Questions
UG Sem-III (2024-2028)

Address

Diwan Road
Muzaffarpur
842001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. RMLS College Muzaffarpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dr. RMLS College Muzaffarpur:

Shortcuts

Share