08/09/2025
📢 *प्रेस विज्ञप्ति*
मुजफ्फरपुर।
अखिल भारतीय भगवान परशुराम परिषद द्वारा बिशुनपुर विष्णुपुर बघनगरी में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता परिषद के संस्थापक *अवधेश मिश्रा* जी ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिहार सरकार द्वारा जमीन बंदोबस्ती, जातीय जनगणना एवं जाति प्रमाण पत्र में "भूमिहार ब्राह्मण" की जगह केवल "भूमिहार" लिखा गया है, जो सरासर गलत है। परिषद इसका कड़ा विरोध करती है।
📌 इस समस्या को लेकर परिषद के सदस्य *बिहार राज्य सवर्ण आयोग* में ज्ञापन सौंपेंगे ताकि इसमें सुधार किया जा सके। यदि हमारी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद *उच्च न्यायालय में रिट याचिका* दायर करेगी।
परिषद के संरक्षक *डॉ. अनमोल मिश्रा* ने कहा कि –
“भूमिहार ब्राह्मण के सम्मान की रक्षा के लिए परिषद सदैव तत्पर है। हमारे पूर्वजों द्वारा दिया गया नाम हमारी संस्कृति और पहचान है। किसी भी कीमत पर इसके साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
बैठक में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी व समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
रमेश चंद्र मिश्रा, रवीन्द्र मिश्रा, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, पारसनाथ मिश्रा, अजय मिश्रा, राम प्रसाद पाण्डेय, सुनील मिश्रा, संजीव मिश्रा, मुक्तेश्वर सिंह, हरेंद्र ठाकुर आदि शामिल रहे।
✊ *हम अपने अस्तित्व और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे।*
#अखिलभारतीभगवानपरशुरामपरिषद #भूमिहारब्राह्मण #सम्मानकीलड़ाई #मुजफ्फरपुर #सत्यऔरन्याय