21/07/2020
आज एक uncleji मिले मोहल्ले के ही और सभी राजनीति की बात कर रहे थे ।मैंने कहा कि कैसे कोरोना पोजेटिव आदमी खुद की गाड़ी से खुद के ऑक्सीजन cylandr के साथ हॉस्पिटल के बाहर तड़प रहा है और कोई पूछनेवाला नही है ।आजतक रिपोर्टर स्वेता सिंह खुद दिखा रही थी।PMCH, DMCH,NMCH, SKMCH,AIIMS और बाकी के अस्पतालों में पूरा बेड खाली है फिर भी बेड खाली नही बताया जा रहा है ।एक इंजेक्शन तक देनेवाला कोई नही है ।कितना वीडियो आ चुका है हॉस्पिटल के भीतर का ।
बाढ़ आते ही किस तरह साल 2 साल पहले बने सड़क और पूल सब टूट रहे है ।बाढ़ ने फसलों को पूरा तबाह कर दिया है ।और हमारी सरकार ने कोई व्यवस्था नही किया है ।।
तभी uncleji का जातिवाद जगा और बोले कि लालू यादव के समय अस्पताल और सड़क की व्यवस्था कैसी थी ।मंगल पांडे ब्राह्मण है इसलिए लोग एक ब्राह्मण को बदनाम कर रहे है ।हमलोग इतना मेहनत करते है उच्चे पोस्ट पर जाते है ।जज IAS IPS डॉक्टर इंजीनियर जॉर्नलिस्ट बैंकर पॉलिटिक्स स्पोर्ट्स सबमे हमलोग आगे रहे है ।सुरु से लोग हमारा पैर छू के ही तृप्त हुए है ।ये हमारी तपस्या है ।समाज को शिक्षित करनेवाले टीचर हम ही है ।ब्राह्मण को ही शिक्षा देने का पूजा कराने का अधिकार है ।बाकी सब तो ढोंगी है ।
ब्राह्मण न हो तो कोई बैकवर्ड कभी नेता बन नही पाता ।न लालू न मुलायम न मायावती ।इतिहाश में भी हमने राजाओं से पैर छूवाये है ।हमारा पैर छूने से जग का कल्याण होता है और हमारी अभेलना से नन्द वन्स का विनाश हो जाता है ।जग का विनाश हमारे श्राप से होता है ।हमने भगवान को भी शाप दिया है ।
इस धरती पे सिर्फ सनातन धर्म है बाकी सब ढोंग है ।
मैने कहा कि धन्य है प्रभु आप और धन्य है बिहार के लोग ।भारत मे ब्राह्मण की आबादी 6 प्रतिशत है ।और सारे ऊँचे पोस्ट की संख्या गिन लीजिये तो भी कितना होगा ।उसमे से 50 प्रतिशत आरक्षण में चला जाता है ।50 प्रतिशत में स्वर्ण में राजपूत भूमिहार लालाजी ब्राह्मण और मेरिट वाले सभी रहते है ।।समाज मे एक ही जाती के लोग कभी रहे ही नही ।समाज मे सब लोग भाईचारे से रहे हमेसा।कर्म और शादी विवाह के लिए जाती धर्म गोत्र कुल देवता और पहचान के लिए क्षेत्र बनाया गया ।समय मे आज क्या हो रहा है ।
ये विकाश की कौन सी परिभाषा है पता नही ।मंगल पांडे जी समस्त बिहारियों के है या सिर्फ ब्राह्मणों के है पता नही ।पिछले 15 साल से बिहार की सत्ता होते हुए भी कांग्रेस और लालूजी के समय मे क्यों जाना पड़ता है ।
धर्मराज धर्मेंद्र
विस्व् शांति सेना ।