05/09/2021
प्रिय बंधुवर/भगिनी
सादर नमस्कार जी
जैसा कि आप सबको विदित है कि हिमाचल प्रदेश ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19वेक्सीन की पहली खुराक के शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है
इस उपलब्धि के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राज्य सरकार को बधाई दी है और जनता को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने के लिये भी अपनी स्वीकृति प्रदान की है प्रधानमंत्री जी 6 सितंबर 2021 सोमवार को राज्य के कुछ अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी स्थापित करेंगे जिन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अतुलनीय कार्य किया है इसी संदर्भ में हमीरपुर खंड स्तर के कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत चंगर के पंचायत परिसर में किया जा रहा है इस कार्यक्रम में विशेष रूप से माननीय विधायक श्रीमान नरेंद्र ठाकुर जी ,उपमंडल दँण्डाधिकारी व विकास खण्ड अधिकारी हमीरपुर उपस्थित रहेंगे अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि 10:30 बजे पंचायत घर में पहुंचे जी
धन्यवाद जी
प्रधान ग्राम पंचायत चंगर