16/06/2025
🔹स्वतंत्र मजदूर यूनियन 9 जुलाई 2025 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेगी
स्वतंत्र मजदूर यूनियन (आई.एल.यू.) के केंद्रीय पदाधिकारी और संबद्ध यूनियनों पदाधिकारियों के साथ-साथ राज्य निकाय के सदस्यों की ऑनलाइन बैठक आज 16 जून 2025 को शाम 5.30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जे.एस. पाटिल साहब की अध्यक्षता में तथा महासचिव माननीय ए.वी. किरण सर की उपस्थिति में आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय क्षेत्र के साथ-साथ लगभग 12 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस बैठक में सर्वसम्मति से निजीकरण, नई श्रम संहिता, ओल्ड पेंशन स्कीम और पिछड़े तथा अल्पसंख्यक समुदाय के कर्मचारियों के अन्य प्रमुख मुद्दों के लिए 9 जुलाई 2025 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।
प्रधानमंत्री और केंद्रीय श्रम मंत्री को अलग से हड़ताल की नोटिस देने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
निजीकरण समानता की भावना और संविधान की मूल संरचना के खिलाफ है। यह संविधान के अनुच्छेद 16(4) के तहत पिछड़े वर्ग के नागरिकों को दी गई रोजगार की न्यूनतम गारंटी के भी खिलाफ है। यह संविधान के अनुच्छेद 12 के अनुसार राज्य की परिभाषा के तहत दिए गए मौलिक अधिकार का हनन है।
इसलिए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि स्वतंत्र मजदूर यूनियन और उसके संबद्ध सभी संगठन संघ 9 जुलाई 2025 को होने वाली हड़ताल का मजबूती से नेतृत्व करेंगे
एन.बी.जरोन्डे
(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आईएलयू)