30/11/2024
CAGF द्वारा स्वच्छता कर्मियों का वार्षिक मिलन कार्यक्रम संपन्न शनिवार दि. 30 नवंबर को सिविक एक्शन गिल्ड फाउंडेशन की ओर से स्वच्छता कर्मीयों के योगदान की सराहना प्रीत्यर्थ स्नेह मिलन संपन्न हुआ। इस अवसर पर धरमपेठ तथा भगवागर परिसर में कार्यरत महानगरपालिका के कर्मी, कचरा संकलन गाड़ियों पर कार्यरत ए.जी. एन्विरो के कर्मी तथा NDS के कर्मियों का स्वागत एवं सत्कार किया गया। इस अवसर महानगरपालिका धरमपेठ झोन के श्री टेंभेकर तथा श्री राजेन्द्र शेट्टी, ए. जी. एन्विरो के श्री सुभाष तथा CAGF के कई सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम का संचालन श्री विवेक रानडे ने किया.