IRB FIRST Uttarakhand Police

IRB FIRST Uttarakhand Police मित्रता, सेवा,सुरक्षा

🗓️ आज दिनांक 21-08-2026, शुक्रवार को श्री वीर सिंह, उप सेनानायक महोदय द्वारा वाहिनी में आयोजित परेड का मान-प्रणाम ग्रहण ...
21/08/2026

🗓️ आज दिनांक 21-08-2026, शुक्रवार को श्री वीर सिंह, उप सेनानायक महोदय द्वारा वाहिनी में आयोजित परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण कर परेड में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं ड्रिल का जायजा लिया गया।
इसके उपरांत महोदय द्वारा वाहिनी क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा, आर.टी.सी. भोजनालय, ड्यूटी दल भोजनालय एवं नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
महोदय द्वारा वाहिनी में उपलब्ध व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर सहायक सेनानायक श्री बलजीत सिंह भाकुनी , आर0आई0 आर0टी0सी0 श्री श्यामपाल सिंह, दलनायक श्री नवीन पटेलिया, प्रभारी दलनायक श्री भीम सिंह, सूबे0सैन्य0 सहायक श्री योगेन्द्र सिंह अधिकारी, सहायक शिविरपाल श्री मुकेश चंद्र पाण्डे एवं अन्य अधि0/कर्म0 उपस्थिति रहे।

सायंकालीन परेड के दौरान वॉलीबॉल मैच की शानदार झलकियाँकल दिनांक 20-08-2026 को वाहिनी के खेल मैदान में सायंकालीन परेड के द...
21/08/2026

सायंकालीन परेड के दौरान वॉलीबॉल मैच की शानदार झलकियाँ
कल दिनांक 20-08-2026 को वाहिनी के खेल मैदान में सायंकालीन परेड के दौरान वाहिनी ड्यूटी दल, प्रशिक्षण दल, मुख्यालय शाखा एवं रिक्रूट आरक्षियों के मध्य वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, जोश एवं खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल कौशल एवं रोमांचक मुकाबले ने उपस्थित सभी का ध्यान आकर्षित किया। मैच का आयोजन सफलतापूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह एवं उमंग देखते ही बन रहा था। मैदान में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार परिचय दिया।
मैच के दौरान आर.आई. आर.टी.सी. श्री श्यामपाल सिंह, दलनायक श्री नवीन पटेलिया, प्रभारी दलनायक श्री भीम सिंह एवं सूबे0 सैन्य सहायक श्री योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सेनानायक महोदय ने किया माननीय मुख्यमंत्री आवास सुरक्षा ड्यूटी में व्यवस्थापित ए-दल का आकस्मिक निरीक्षण कल दिनांक 20-08-2...
21/08/2026

सेनानायक महोदय ने किया माननीय मुख्यमंत्री आवास सुरक्षा ड्यूटी में व्यवस्थापित ए-दल का आकस्मिक निरीक्षण
कल दिनांक 20-08-2026 को डॉ0 हरीश वर्मा (IPS), सेनानायक आई0आर0बी0 प्रथम महोदय द्वारा वाहिनी से माननीय मुख्यमंत्री आवास, देहरादून की सुरक्षा ड्यूटी में व्यवस्थापित ए-दल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सेनानायक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की सतर्कता, अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा सभी कार्मिकों को पूर्ण सजगता, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान सेनानायक महोदय द्वारा दल कोत, भोजनालय, कार्यालय, राजकीय सम्पत्ति, बैरिक एवं बाथरूम/शौचालय का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के उपरांत सेनानायक महोदय द्वारा दल के कार्मिकों का सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन के दौरान महोदय द्वारा सभी कार्मिकों से उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा कार्मिकों को ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों का सेवन कदापि न करने, उच्च कोटि का टर्नआउट एवं साफ-सुथरी वर्दी धारण करने तथा प्रत्येक कर्मचारी द्वारा अपने लिए कुछ समय निकालकर नियमित रूप से व्यायाम/योग करने हेतु प्रेरित एवं निर्देशित किया गया और साथ ही दलनायक को निर्देशित किया किया कि दल से अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों को "मैन ऑफ द मंथ" नामित कर नामांकन प्रेषित करे।
सेनानायक महोदय ने सभी कार्मिकों को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाते हुए पूर्ण निष्ठा एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

वाहिनी खेल मैदान में अभ्यासरत फुटबॉल खिलाड़ी का श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में चयन____________________...
18/08/2026

वाहिनी खेल मैदान में अभ्यासरत फुटबॉल खिलाड़ी का श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में चयन
__________________________________________________
कालाढूंगी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गैबुआ, जनपद नैनीताल निवासी एवं वाहिनी खेल मैदान में आरक्षी/प्रशिक्षक हरीश कोरंगा के पर्यवेक्षण में अभ्यासरत फुटबॉल खिलाड़ी महर्षि तिवारी पुत्र श्री गोविंद चंद तिवारी का चयन श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ में हुआ है।
महर्षि तिवारी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर डॉ. हरीश वर्मा, IPS, सेनानायक महोदय, आईआरबी प्रथम द्वारा खिलाड़ी महर्षि तिवारी एवं उनके प्रशिक्षक का0 हरीश कोरंगा को सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। सेनानायक महोदय ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईआरबी प्रथम वाहिनी परिसर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन🇮🇳आज दिनांक 15-08-2026 को स्वतं...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईआरबी प्रथम वाहिनी परिसर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन🇮🇳

आज दिनांक 15-08-2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ0 हरीश वर्मा सेनानायक महोदय के गरिमामयी उपस्थिति में वाहिनी खेल मैदान में महिलाओं, बच्चों, रिक्रूट आरक्षियों एवं जवानों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नवत रहे—
05 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की बैलून प्रतियोगिता
1-कु0 वैष्णवी पुत्री श्री गिरीश जोशी प्रथम
2-तनय पुत्र श्री हरीश मेहरा द्वितीय
3-भावेश पुत्र श्री दिनेश रोंकली तृतीय

बालिकाओं की नींबू-चम्मच दौड़
1-कु0 उर्वशी पुत्री श्री योगेश सिंह प्रथम
2-कु0 शनक पुत्री श्री तुषार कुमार द्वितीय
3-कु0 शिवन्या पुत्री श्री अनिल कुमार तृतीय

10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की 200 मीटर दौड़🏃
1-प्रियांश पुत्र श्री महेशनाथ प्रथम
2-शिवांश पुत्र श्री तेजेंद्र सिंह द्वितीय
3-वंश रावत पुत्र श्री शेर सिंह तृतीय
4-हर्षवर्धन पुत्र श्री नरेंद्र उपाध्याय तृतीय

10 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं की 200 मीटर दौड़🏃
1-समीक्षा राणा पुत्री श्री नरेंद्र राणा प्रथम
2-गौरवी पुत्री श्री कुलदीप द्वितीय
3-दिव्या पुत्री श्री ललित तृतीय
4-कीर्ति पुत्री श्री गजे सिंह तृतीय

कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों की 400 मीटर दौड़🏃
1-शिवांश पुत्र श्री तेजेंद्र सिंह प्रथम
2-वंश रावत पुत्र श्री शेर सिंह द्वितीय
3-अर्नव पुत्र श्री सतेंद्र सिंह तृतीय

महिलाओं/बालिकाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता
1-कु0 भूमिका बिष्ट पुत्री श्री मनोहर सिंह प्रथम
2-कु0 आकांक्षा पुत्री श्री प्रकाश देवतल्ला द्वितीय
3-श्रीमती ऊषा राणा पत्नी श्री नरेंद्र राणा तृतीय

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की बोरा दौड़ प्रतियोगिता
1-पर्यावरण मित्र श्री उमेश कुमार प्रथम
2-पर्यावरण मित्र श्री सुभाष कुमार द्वितीय

आरटीसी 4×400 मीटर रिले दौड़
1-टोली नं0 06 प्रथम
2-टोली नं0 01 द्वितीय

रस्साकसी प्रतियोगिता
वाहिनी मुख्यालय ड्यूटी दल व डी दल के मध्य
वाहिनी मुख्यालय ड्यूटी दल विजेता
इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों में खेल भावना, अनुशासन, उत्साह एवं आपसी सौहार्द की भावना को बढ़ावा मिला। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता की। सेनानायक महोदय द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार प्राण किया गया। इस अवसर पर उप सेनानायक श्री वीर सिंह, सहायक सेनानायक श्री बलजीत सिंह भाकुनी, शिविरपाल श्री अजय कुमार आर्या, आर0आई0 आरटीसी श्री श्यामपाल सिंह रावत, आर0आई0 दूरसंचार श्री पलविंदर सिंह ,दलनायक श्री नवीन पटेलिया, प्रभारी दलनायक श्री भीम सिंह, सूबे0सैन्य0 सहायक श्री योगेन्द्र सिंह अधिकारी एवं अन्य अधि0/कर्म0 व रिक्रूट आरक्षी उपस्थित रहे।

15/08/2026
🎖️ स्वतंत्रता दिवस 2025 व गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित पदकों से कार्मिक हुए सम्मानित। 🇮🇳​आज दिनांक 15-08-2026 को 8...
15/08/2026

🎖️ स्वतंत्रता दिवस 2025 व गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित पदकों से कार्मिक हुए सम्मानित। 🇮🇳

​आज दिनांक 15-08-2026 को 80वें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ0 हरीश वर्मा (IPS) सेनानायक महोदय द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर सहायक सेनानायक श्री बलजीत सिंह भाकुनी को सेवा के आधार पर "पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर " पुरुस्कार से पुरस्कृत किए जाने पर मेडल पहनाकर अलंकृत किया गया।
​वाहिनी से अन्य सम्मानित कार्मिक का विवरण: �
​🔹 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (विशिष्ट कार्य के आधार पर):
• अपर उप निरीक्षक श्री रमेश सिंह अधिकारी ( वर्तमान सम्बद्ध उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली)

​उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्ण सेवा के लिए सम्मानित कार्मिकों को आईआरबी परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! �

🇮🇳 आईआरबी प्रथम वाहिनी में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳आई0आर0बी0 प्रथम वाहिनी में आज दिना...
15/08/2026

🇮🇳 आईआरबी प्रथम वाहिनी में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳
आई0आर0बी0 प्रथम वाहिनी में आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को 80वाँ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेनानायक महोदय डॉ. हरीश वर्मा (IPS) द्वारा कैम्प कार्यालय व सहायक सेनानायक श्री बलजीत सिंह भाकुनी द्वारा वाहिनी प्रशासनिक भवन में ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात सेनानायक महोदय द्वारा वाहिनी क्वार्टर गार्ड आगमन कर सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम गायन कर ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गयी।
सेनानायक महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की समस्त इकाइयों एवं संवर्गों में कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा, विशिष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-गोल्ड”, “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-सिल्वर” एवं “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र” से सम्मानित किए गए अधि0/कर्म0 के नामों को पढ़कर सुनाया गया तथा स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर सहायक सेनानायक श्री बलजीत सिंह भाकुनी को सेवा के आधार पर " पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर मेडल " व गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर विशिष्ट कार्य हेतु अपर गुल्मनायक श्री रमेश सिंह अधिकारी ( वर्तमान संबंध उत्तराखंड सदन नई दिल्ली) को "पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर मेडल" पुरुस्कार से पुरस्कृत किए जाने पर महोदय द्वारा सहायक सेनानायक श्री बलजीत सिंह भाकुनी को मेडल पहनाकर अलंकृत किया गया तथा दोनों अधिकारियों को बधाई दी गयी।
इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में समस्त अधि0/कर्म0 एवं रिक्रूट आरक्षी उपस्थित रहे।

14/08/2026

Address

Bailparao
Nainital
263140

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IRB FIRST Uttarakhand Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to IRB FIRST Uttarakhand Police:

Shortcuts

Share